दोस्तों यदि आपके घर में नीम का पेड़ हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं क्योंकि गर्मियों में नीम के पेड़ से ठंडी हवा प्राप्त होने के साथ साथ नीम का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी का इलाज़ करने के लिए उपयोग किया जाता हैं। इतना ही नहीं नीम का प्रयोग विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता हैं। नीम स्वाद में बहुत ही कड़वा जरूर होता हैं लेकिन इसके फ़ायदे बड़े ही मीठे होते हैं। पहले के लोग नीम के फ़ायदों को बख़ूबी जानते थे लेकिन हमारी आज की जेनरेशन ने नीम का इस्तेमाल न के बराबर कर दिया हैं। आयुर्वेद में भी नीम का उपयोग बहुत ही गुणकारी बताया जाता हैं। तो चलिए आज हम आपको नीम से होने वाले 10 अनोखे फ़ायदों के बारे में बताते हैं।
नीम के फ़ायदे
■ जल जाने पर
यदि आप खाना बनाते वक़्त या किसी अन्य कारण से जल जाते हैं तो उस ज़गह पर नीम की पत्तियों को पीसकर तुरंत लगा दें। इसमें पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण घाव को बढ़ने नही देते हैं।
■ दाँतो के लिए
कुछ वक्त पहले ब्रश से ज़्यादा लोकप्रिय नीम की दातुन हुआ करती थी। इसकी दातुन से दांत मज़बूत होते हैं औऱ पायरिया के लक्षण भी समाप्त हो जाते हैं। नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर यदि उससे कुल्ला किया जाए तो दाँत औऱ मसूड़े स्वस्थ रहेंगे तथा मुँह से बदबू भी नही आएगी।
■ घाव औऱ अन्य ज़ख्मो में करें फायदा
कई बार ऐसा होता हैं जब खून साफ न हो तो शरीर पर फोड़े फुंसी हो जाते हैं तब नीम की पत्तियों को पीसकर प्रभावित ज़गह पर लगाने से फ़ायदा होगा। नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से चेहरे को साफ़ करने से मुँहासे नही होते हैं। इसके अलावा यदि जैतून के तेल में नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर लगाया जाए तो नासूर भी ठीक हो जायेगा।
■ त्वचा रोग में दिलाये राहत
त्वचा रोग होने पर नीम के तेल का प्रयोग किया जाता हैं जो कि बहुत ही लाभकारी होता हैं। यदि नीम के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश की जाए तो त्वचा रोग ठीक हो जायेगा।
■ बालों के लिए भी हैं फायदेमंद
नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोये जाए तो रूसी औऱ फंगस जैसी सभी समस्याएं दूर हो जायेगी यह एक बहुत ही अच्छा औऱ उपयोगी कंडीशनर हैं। नीम के पत्तियो को उबालकर तेल में मिलाकर बालों पर लगाने से बाल मज़बूत होंगे साथ ही बालों में चमक भी आयगी।
■ जोड़ों के दर्द में करें फ़ायदा
नीम के पत्ते औऱ फूल जोड़ों के दर्द में बहुत ही लाभ पहुँचाते हैं। नीम में पाए जाने वाले इंफ्लामेटरी गुण दर्द को दूर करने में सहायक हैं। एक गिलास पानी में नीम के पत्ते औऱ फूल को उबालकर इस पानी को महीने में दो से चार बार पीने से गठिया में राहत मिलेगी। नीम के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती हैं।
■ कोलोस्ट्रॉल को करे नियंत्रित
नीम रक्त में पाए जाने वाले शुगर के स्तर को संतुलित कर रक्त की सांद्रता कम करता हैं। इसी प्रकार रक्त में कोलोस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रण रहेगा औऱ रक्त धमनियों में नही जमता हैं।
■ गंजेपन से राहत दिलाता हैं नीम
तेजी से गिरते बाल गंजेपन को जन्म देते हैं, यदि आपको भी यह समस्या है तो नीम आपकी बहुत सहायता करेगा। नीम युक्त पानी औऱ नीम से बने मास्क दोनों ही गंजेपन की समस्या में राहत देंगे ये बालों के विकास में भी सहायक हैं। लेकिन गंजेपन के लिए नीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।
■ सिर, हाथ, पैर, सीने, व दाँत के दर्द से दिलाये राहत
अगर आपको सिर, हाथ, पैर, सीने, अथवा दाँत में दर्द हैं तो नीम के तेल की मालिश करने से आपको बेहद आराम मिलेगा। इसके फल का उपयोग कृमिनाशक के रूप में किया जाता हैं।
■मधुमेह के लिए-
नीम मधुमेह ( शुगर ) रोगियों के लिए वरदान है ,अगर शुगर लेवल कम नहीं हो रहा हो तो नियमित नीम का सेवन करे। शुगर लेवल कम होना शुरू हो जायेगा। ये इन्सुलिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे मधुमेह में लाभ मिलता है।
ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Comments
Post a Comment