Liver। यकृत
लिवर हमारे शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी हैं, हमारे शरीर में 400 से भी अधिक कार्य हमारा लिवर ही करता हैं, भोजन पचाने से लेकर शरीर को ऊर्जा देनें तक का कार्य हमारे लिवर के ज़रिए ही होता हैं। साथ ही साथ शरीर की अन्य बीमारियों से लड़नें में लिवर अहम भूमिका निभाता हैं और यही कारण हैं, कि शरीर में थोड़ी सी भी परेशानी होनें पर शरीर को घातक और जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं, जैसे लिवर का खराब होना, लिवर में सूजन इसके अलावा हमारा शरीर भी कमज़ोर होने लगता हैं आदि। लिवर खराब होने से हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं, लिवर हमारे शरीर में मुख्य भूमिका निभाता हैं। लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या को कभी भी नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए, और साथ ही अपने लिवर को स्वस्थ बनाए रखना चाहिए।
■ खराब लिवर के लक्षण
● शरीर में खून की कमी होना या एनीमिया का होना।
● कब्ज औऱ बबासीर का होना
● मुँह में लगातार कड़वाहट होना लिवर खराब होने का संकेत हो सकता हैं।
● पेट में अचानक सूजन आने का मतलब लिवर बड़ा हो रहा हैं।
● हमेशा सर में दर्द रहना, चक्कर आना औऱ शरीर का कांपना।
● अचानक भूख में कमी आना या नियमित समय पर भूख न लगना।
● चेहरे पर दाग धब्बे मुहासों का होना औऱ खुजली होना।
● गले से संबंधित परेशानी होना।
● महिलाओं औऱ पुरुषों में हार्मोन्स में गड़बड़ी होना।
● कुपोषण, वजन कम होना या फिर वज़न का बढ़ जाना।
● पेशाब में काला पन होना या पेशाब का कम आना।
● आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आदि।
पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन यदि पेट के ऊपरी भाग में दर्द हो रहा हो तो ये लिवर खराब होने के संकेत हो सकता हैं
■ खराब लिवर के कारण
◆ जंक और फ़ास्ट फ़ूड का लगातार सेवन करने से लिवर खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती हैं जो की हमारे लिवर के लिए नुकसानदेह होती हैं।
◆ डेयरी पर बनें उत्पाद जैसे दूध, पनीर, वटर, घी आदि का अधिक सेवन करना लिवर खराब होने का कारण बन सकता हैं।
◆ अनिमियत समय पर औऱ ज़्यादा दवाइयों के सेवन से व छोटे मोटे दर्द के लिए लोगों में डॉक्टर्स की सलाह लिए बिना पेन किलर खानें की आदत से आपका लिवर खराब हो सकता हैं।
◆ सोडा औऱ कोल्ड ड्रिंक में शूगर अधिक मात्रा में होती हैं जो आपके वज़न को तो बढ़ाएगा ही साथ में लिवर के लिए भी बहुत नुकसान पहुंचाता हैं। कोल्ड ड्रिंक का सेवन अधिक करने से लीवर डैमेज होने का खतरा बना रहता हैं।
◆ ज़रूरत से ज़्यादा खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट का जमाव हो जाता हैं, जो स्टोरिंग सेल से बाहर निकलकर लिवर में जमा होने लगता हैं। लिवर फैटी होने से कैंसर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।
◆ हेपेटाइटिस के कारण लिवर बहुत प्रभावित होता हैं, हेपेटाइटिस से लिवर में सूजन आने लगती हैं। यदि सही समय पर इसका इलाज़ न कराया जाए तो ये लिवर कैंसर का रूप धारण कर सकता हैं।
◆ कभी कभी लिवर से संबंधित बीमारियां अनुवांशिक भी हो सकती हैं। जैसे हेमोक्रोमैंटोसिस ऐसी बीमारी हैं, जो बॉडी में आयरन ज़्यादा होने से हो जाती हैं, इस बीमारी की वज़ह से लीवर सिरोसिस का ख़तरा बढ़ जाता हैं। इसके अलावा ब्लड इंफेक्शन के कारण भी लिवर खराब हो सकता हैं।
◆ धूम्रपान की आदत एक ऐसी जानलेवा आदत है जो आपके शरीर को एक दम तो नही बल्कि धीरे धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। सिगरेट बीड़ी के धुएं में पाए जानें वाले ज़हरीले कैमिकल्स आपके लिवर तक पहुंच कर लिवर के सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो धूम्रपान को छोड़ दें।
हेल्थ से जुड़ें और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए हमारी बेवसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।


Comments
Post a Comment