Amar bel | क्या होती हैं अमरबेल ? अमरबेल के चमत्कारी फ़ायदे जानकर आप भी हो जायेगें हैरान।

अमरबेल क्या होती हैं ?

अमरबेल एक ऐसी बेल है जो खुद तो अमर है ही साथ ही हमें भी अमर बनाती हैं ये बेल जिस पेड़ पर रहती है उस पेड़ के रस को चूसकर ही ज़िंदा रहती हैं अमरबेल के द्वारा लगातार पेड़ का रस चूसते रहने से एक टाइम के बाद पेड़ सूख जाता हैं। अमरबेल की कोई जड़ नही होती हैं इसलिए ही इसे अमरबेल कहा जाता हैं। अमरबेल पेड़ों पर ही रहती हैं औऱ ये हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाती हैं ये इंटवेस्ट्रीयल एंटीफंगल औऱ एंटी इंफ्लेमेटरी हैं अमरबेल हमारे आस पास आसानी से मिल जाती है क्योंकि हम लोग इसके फ़ायदों के बारे में नही जानते हैं इसलिए ही हम इसका इस्तेमाल नही करते हैं औऱ छोटी सी परेशानी होने पर भी हम डॉक्टर के पास भागते हैं हमे लगता हैं डॉक्टर हमें जो दवाई देते हैं हम उससे ठीक हो जायेगे लेकिन डॉक्टर से ली हुई दवाओ का ज़्यादा सेवन करना हमें कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी दे देता हैं। इसलिए हमें जहाँ तक हो सके आयुर्वेद उपचार ही करना चाहिए ताकि आपका इलाज़ सस्ते में भी हो और कोई साइड इफेक्ट्स भी न हो। 



अमरबेल को अलग अलग भाषाओं में अलग अलग नामों से जाना जाता हैं, जैसे

हिंदी में --अमरबेल
संस्कृत में --अमरवल्ली
इंग्लिश में -- जाएन्ट डोड
उर्दू में --अकाशबेल
पंजाबी में-- निराधार आदि।


अमरबेल से होने वाले फ़ायदे।

■ लगभग 100 ग्राम अमरबेल को कूटकर 2 लीटर पानी में उबाल लें जब पानी एक लीटर हो जाने पर उसको ठंडा कर के बालों को धोलें। ऐसा करने से बालों में चमक आती हैं इससे बालों का झड़ना भी बन्द होता हैं साथ ही बालों से रूसी भी खत्म हो जाती हैं।

■ इसके अलावा तिल के तेल में या शीशम के तेल में अमरबेल को अच्छे से पका लें। इसे बालों पर लगाने से बाल जड़ से मज़बूत होते हैं, इसके उपयोग से गंजापन भी दूर होता हैं।
 
■ रोज़ाना सुबह अमरबेल के 5 से 10 मि.ली. रस को सादा पानी के साथ पीने से मस्तिष्क से संबंधित रोग ठीक हो जातें हैं।

■ अमरबेल के 10 से 20 मि. ली. रस को चीनी में अच्छे से मिला लें अब इस मिश्रण को आँखो पर लगाने से आँखो का आना बंद हो जाता है औऱ इससे आँखो की जलन में भी राहत मिलती हैं।

■ अमरबेल के प्लांट का लेप बनाकर जीभ पर लगाने से जीभ के घाव तुरंत भरने लगते हैं।

■ अमरबेल के रस को 2 से 3 मिली पानी में मिलाकर पीने से गैस एसिडिटी और पेट के दर्द में जल्दी ही आराम मिल जाता हैं।

■ 10 मिली अमरबेल के रस में 5 ग्राम काली मिर्च का पाउडर खूब अच्छे से मिक्स कर लें। रोज़ सुबह इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से बादी औऱ खूनी बबासीर को ठीक करने में मदद मिलेगी। 

■ अमरबेल का काढ़ा या अमरबेल को पीस कर हल्का गर्म करके लेप करने से गठिया जैसी बीमारी जैसे- जोड़ों में सूज़न की समस्या या जोड़ों में दर्द की समस्या में आराम मिलता हैं।

■ ताज़ी 2 से 4 ग्राम अमरबेल को पीसकर घी औऱ सोंठ के साथ मिलाकर लेप करने से पुराना घाव जल्दी ही भर जाता हैं। इसके अलावा अमरबेल के काढ़े से घाव को धोने से भी घाव व त्वचा की सूजन में जल्दी ही आराम मिलता हैं।

■ सबसे पहले आप आधा लीटर दूध लें अब 10 ग्राम अमरबेल को अच्छे से मसलकर साफ़ महीन कपड़ें में पोटली बांध कर दूध के साथ धीमी आंच पर पकने दें जब दूध का एक चौथाई हिस्सा रह जाए तब इसको ठंडा करके इसमें मिश्री मिलाकर पीनें से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है।

ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇

दोस्तों साधारण सी दिखने वाली अमरबेल के इतने बेहतरीन फ़ायदे जानकर आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments