Beetroot | चुकंदर के फ़ायदों के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आप चुकंदर से होने वाले नुक्सान जानतें हैं?
चुकंदर खाना अच्छे स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर में मौज़ूद सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम आपके बॉडी को एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही आपको कई बीमारियों से भी दूर रखतें हैं। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी कभी नही होती हैं। जहाँ कुछ लोग चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में करते हैं वही कुछ लोग जूस के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल करतें हैं। दोस्तों में आपको बता दूँ चुकंदर खाना तो सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं लेकिन चुकंदर का जूस पीना आपके लिए ज़रूर नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। आपने अक्सर लोगों के मुँह से चुकंदर से होने वाले फायदों के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी आपको किसी ने आपको चुकंदर से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया हैं? नहीं न। तो आज हम आपको चुकंदर से होने वाले फ़ायदे नही बल्कि नुकसानों के बारे में बताने जा रहें हैं।
चुकंदर से होने वाले नुकसान
■ अगर आप रोज़ाना चुकंदर का जूस का सेवन करतें हैं तो ये आपके शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा सकता हैं। क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में कम से कम 10 ग्राम शुगर होती है। इसके अलावा अगर आप अतिरिक्त शर्करा
का उपयोग नही करतें हैं तो ये आपके लिए फ़ायदेमंद हैं।
■ चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर का लेवल कम होता हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर को कम करने की दवाईयां ले रहें हैं तो चुकंदर के जूस का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।
■ हर दिन चुकंदर के जूस का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। इसलिए इसका उपयोग हफ़्ते में सिर्फ़ तीन बार से अधिक न करें। चुकंदर की एक बार में आठ औंस से अधिक मात्रा लेना नुकसानदायक हो सकता हैं।
■ अगर आप रोज़ाना चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं तो ये किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी के लिए ज़िम्मेदार हो सकता हैं। चुकंदर के जूस में मौज़ूद डायट्री ऑक्सलेट गुर्दे में पथरी बनाने का काम करता हैं।
■ चुकंदर के जूस का ज़्यादा सेवन करने से बॉडी में कैल्शियम का लेवल कम होता हैं, जिस कारण हड्डियों में तकलीफ़ होना शुरू हो जाती हैं व स्वास्थ्य से संबंधित औऱ भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
■ अगर आप विल्सन औऱ होमेक्रोमेटोसिस नामक बीमारी से जूझ रहें हैं तो चुकंदर के जूस का अधिक उपयोग आपके लिए खतरनाक हो सकता है। विल्सन औऱ होमेक्रोमेटोसिस वह स्थितियां हैं जो शरीर में आयरन औऱ तांबे की अधिकता की वज़ह से होती हैं। चुकंदर के जूस से इसका स्तर औऱ भी बढ़ जाता हैं।
■ चुकंदर का अधिक सेवन करनें से बीटूरिया का कारण भी बन सकता हैं, इससे शरीर को तो कोई हानि नही होतीं हैं लेकिन कुछ लोग इससे परेशान ज़रूर हो जातें हैं।
■ कई बार लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो जाती हैं, इससे स्किन पर लाल खुजलीदार औऱ ज्वलनशील चकत्ते पड़ जातें हैं। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ़ औऱ नाक व आंखों में भी समस्या हो सकती हैं।
■ चुकंदर के ज़्यादा उपयोग से लाल मल आने की समस्या हो सकती हैं जिसे कलर स्टूल कहा जाता हैं।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी ज़ानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Tulsi | तुलसी - किसी भी बुखार को तोड़ने की ताक़त है इसमें
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।


Comments
Post a Comment