हम लोग अपनी त्वचा को चमकाने के लिये लंबे समय से तरह तरह के साबुन प्रयोग करते आ रहे हैं । साबुन आज लगभग सभी घरों में उपयोग किया जाता है । बहुत से लोग साबुन से ही बालों को भी वॉश कर लेते हैं । हम लोग जो साबुन रगड़ रगड़ कर अपनी त्वचा पर लगाते हैं वही साबुन कभी कभी हमारी स्किन को हानि भी पहुँचाने लग जाता है ।
आज हम आपको साबुन से होने वाले लाभ व नुकसान के बारे में बतायेगें । साथ ही आपको यह जानकारी भी देंगें कि आपको किस ग्रेड का साबुन उपयोग करना चाहिए ।
साबुन कितने प्रकार का होता है ?
साबुन आज के समय का ऐसा डेली बेस प्रोडक्ट है जो आज लगभग हर घर में उपयोग किया जाता है ।
उपयोग के आधार पर साबुन को चार वर्गों में बांटा गया है -
◆ टॉयलेट सोप
◆ नॉन टॉयलेट सोप
◆ गिल्सरीन सोप
◆ पारदर्शी सोप
साबुन को सोडियम व पोटैशियम मिलाकर तैयार किया जाता है । सोडियम युक्त साबुन कठोर होने के कारण कपड़े धुलने में उपयोग किया जाता है । जबकि पोटैशियम से बने साबुन का उपयोग मुलायम होने के कारण नहाने व शरीर को धुलने के काम आता है । इसके अलावा कार्बोलिक सोप का उपयोग त्वचा संबंधी रोगों के इलाज में प्रयोग किया जाता है । कार्बोलिक सोप में फेनाल की कुछ मात्रा मिलाई जाती है जिसके कारण इसे औषधीय साबुन के रूप में उपयोग करते हैं।
साबुन की गुणवत्ता को कैसे पहचानोगे ?
साबुन एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आज हर घर में इस्तेमाल होता है । उसकी गुणवत्ता को दर्शाने के लिए व सही प्रकार से जानकारी के लिए TFM ( Total Fatty Matter ) का उपयोग किया जाता है । जो साबुन की गुणवत्ता व उसके ग्रेड के अनुसार दर्शाता है ।
TFM हमें टॉयलेट सोप व बाथिंग सोप में अंतर ज्ञात करने में बहुत मदद करता है ।
TFM हर साबुन के कवर पर लिखा होता है परंतु बहुत से लोग इसके बारे में जानते ही नहीं हैं ।
ग्रेड के अनुसार TFM % इस प्रकार है -
■ ग्रेड 1 में 75 % से अधिक तथा 80% तक TFM वाले सोप आते हैं ।
■ ग्रेड 2 में 75 % से कम तथा 70% तक TFM वाले सोप आते हैं ।
■ ग्रेड 3 में 70% से कम TFM वाले सोप आते हैं ।
जो हमारी त्वचा के लिए हानिकारक है ।
साबुन से होने वाले लाभ -
साबुन का उपयोग हम सब अपने अपने घरों में करते हैं । यदि हम सही ग्रेड का साबुन या ग्रेड 1 का सोप इस्तेमाल करते हैं तो हम स्किन की सभी समस्याओं से सुरक्षित रहते हैं । जिनमें एलर्जी , कील - मुहासे , पिम्पल्स जैसी समस्याएं नही होती हैं।
हमें हमेशा ग्रेड 1 का साबुन या 75% से अधिक TFM वाले साबुन उपयोग करना चाहिये ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित व स्वस्थ रहे ।
साबुन से होने वाले नुकसान -
साबुन का प्रयोग आज के समय मे बहुत जरूरी हो गया है । बिना साबुन के नहाने के बारे में सोचना भी आज अटपटा सा लगता है । हम सभी लोग अपने अपने शरीर को धोने के लिए साबुन का उपयोग करते हैं । यदि हमारे द्वारा उपयोग किया जाने वाला साबुन 75% TFM वाला नहीं है तो आपकी त्वचा पर एलर्जी , रेशिश ,जलन पड़ना जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं । साथ ही त्वचा का सूखा पड़ जाना जैसी समस्या भी हो जाती है ।
यदि आप स्वयं को स्वस्थ व अपनी त्वचा को साफ सुथरा रखना चाहते हैं तो आपको ग्रेड 1 का ही सोप इतेमाल करना चाहिये ।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी ज़ानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?


Comments
Post a Comment