Onion Benefits | प्याज के फ़ायदे
प्याज सब्ज़ियों में से एक है लगभग हर बनाने वाली सब्ज़ियों में प्याज का इस्तेमाल होता है और उस सब्ज़ी का स्वाद बढ़ा देता है। इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सेपा है। प्याज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है कई आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने में प्याज को प्रयोग में लाया जाता है। पर इससे हम प्याज से होने बाले अद्भुत फ़ायदे कैसे भूल सकते है। प्याज सेहत और खूबसूरती का खजाना है। प्याज में एंटी-एलर्जिक गुण पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं।
प्याज में आयरन (iron) पोटैशियम (potassium) जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते है, और साथ ही भरपूर मात्रा में विटामिन A, B6, B कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते है।
प्याज के कुछ अद्भुत गुण
प्याज की तासीर ठंडी होती है इसको खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है इसलिए खासतौर से गर्मियों में इसे ज़्यादा प्रयोग में लाया जाता है। प्याज का इस्तेमाल तो खाना बनाने में भी किया जाता है। वहीं, इसे कच्चा भी खाया जाता है। और इसकी चटनी भी बनती है। इसका स्वाद बहुत तीखा और तेज होता है। प्याज की किसी भी तरह के मौसम में आसानी से खेती की जा सकती है। प्याज को तो वैज्ञानिक तना मानते हैं, जो जमीन के अंदर रहता है। यह पौधे को ठीक तरह से बढ़ने में सहायक होता है।
प्याज खाने के कुछ अद्भुत फ़ायदे
मधुमेह को करे नियंत्रित -
■ प्याज का इस्तेमाल से ब्लड शुगर को भी नियंत्रित किया जा सकता है। मधुमेह ( शुगर ) के मरीजों के लिए यह रामबाण इलाज है। प्याज में क्रोमियम होता है ये क्रोमियम ज़्यादातर सब्ज़ियों में नहीं पाया जाता। ये क्रोमियम ख़ून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में बहुत मददगार साबित होता है इसलिए मधुमेह रोगियों में लिए ज़रूरी है के वो कच्चा प्याज का इस्तेमाल करे। जिससे रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित रहे
स्किन के लिए
■प्याज में स्किन और हेयर को विशेष लाभ देने वाले विटमिन पाए जाते है। इसमें में मुख्य रूप से विटामिन A ,विटामिन C ,विटामिन E पाया जाता है। ये सभी हमारे शरीर पर अलग अलग तरह से फायदे पहुंचाते है। विटामिन A हमारी आँखों के लिए और विटामिन C हमारी त्वचा को निखारने में मदद करता है। और विटामिन E बालों के लिए। प्याज एक अच्छा एंटीसेप्टिक भी है जो हमारी त्वचा को बैक्टीरिया से बचता है।
बालों के लिए
■ प्याज हमारे झड़ते बालो को भी रोक सकता है। प्याज के रस को अपने स्कैल्प पर हल्की उंगलियों से मालिश करे। कुछ देर बाद साफ़ पानी से अपने बालों को धुल ले। ऐसा करने से आपके बालो का डैंड्रफ खत्म होता है और बाल घने और चमकदार हो जाते है। ऐसा आप हर एक से दो दिन छोड़ करें आपको लाभ मिलेगा
मुँह के स्वस्थ रखने के लिए
■ प्याज में विटामिन सी और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। जो हमें ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। मुँह को स्वस्थ रखने के लिए कच्चा प्याज बहुत फायदेमंद है। प्याज में थियोसल्फिनेट्स नामक तत्व होते है ये तत्व आपके दांतो को ख़राब और नुक्सान पहुंचने वाले बैक्टीरिया को कम और ख़त्म करने में मदद करते है प्याज को कुछ देर खाने से दन्त क्षय और मुँह से संक्रमण का ख़तरा काफी हद तक कम हो जाता है प्याज में कुछ ऐसे तत्व जाते हैं। जो हमे कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगों से बचाने में सहायक होते है। CLICK करें 👉DENTAL HEALTH
प्याज के कुछ अन्य लाभ
■ प्याज में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते है। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता हैं। और हमे रोग मुक्त करने में मदद करते है।
■ कच्चा प्याज खाने से हड्डियो को किया जा सकता है बेहद मजबूत.
■ बीपी की समस्या कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है कच्चा प्याज
■ प्याज आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पाचक रस को बढ़ाता है जिससे पाचन समस्या से निजात मिलती है।
■ जोड़ों के दर्द में प्याज काफी फायदेमंद होता है।
■ प्याज में आयरन मौजूद होता है जो एनीमिया जैसे बीमारी में बेहद फायदेमंद होता है ,ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी ज़ानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Itne sare fayede wow
ReplyDeleteAchi knowledge 👌
ReplyDelete