Morning walk || सुबह की सैर से शरीर को होते है अनेको लाभ

हम लोगो ने लगभग हर दूसरे व्यक्ति से ये बात सुनी होगी की सुबह घुमना और पैदल चलना हम सब लोगो की सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। उसमें बात अगर  सुबह सैर जाने की हो तो ये हमारे लिए  किसी वरदान से कम नहीं है। रोज़ाना सुबह सैर करने से आप पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते है। इतना ही नहीं सुबह की सैर हमे बहुत सारी बीमारियों से लड़ने में भी हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करके हमारी मदद करता है। क्योंकि सुबह की स्वच्छ हवा जो हमें अपने दैनिक जीवन की भागदौड़ में नहीं मिल पाता वो सुबह की सैर से मिल जाता है।
सुबह भागदौड़ करने से हमारे लोगो के शरीर में कैलोरी का लेवल  नियंत्रित रहता है और वजन भी कम होता है. -सुबह की सैर हमें कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगो से लड़ने में बहुत मदद करता है. इसलिए रोज सुबह 45 से 50 मिनट तक सैर करने से कैंसर के मरीज़ो में सुधार आता है। 


बुज़ुर्ग लोगों के लिए तो सुबह की सैर वरदान से कम नही है। वैसे तो आजकल लोग जिम जाकर एक्सर्साइज़ करना ही पसंद करते हैं। पर उन लोगों का क्या जिनकी उम्र ज़्यादा है और वो जिम जाकर  इतनी मेहनत नहीं कर सकते। ऐसे में वो लोग सुबह की सैर करके अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कुछ लोग सुबह पार्क जाकर खुली हवा में कुछ देर टहलते है वही कुछ लोग तेज़ रफ़्तार दौड़कर अपने आप को फ़िट वनाते है। रोज़ाना सैर करने से उम्रदराज़ लोगों को कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता हैं। सुबह की सैर से ज़्यादा उम्र के लोगो को घुटने में दर्द की शिकायत नहीं होती है। साथ ही पूरे दिन शरीर चुस्त और फुर्तिला रहता है। डिप्रेशन में भी सुबह की सैर से बहुत आराम मिलता है 

★चलिये जानते है। सुबह की सैर से होने बलें किछ अद्भुत फायदों के वारे में

1) हृदय रोग से बचाव रोज़ाना सुबह की सैर खुली हवा में चलने से हृदय संबंधित समस्या बिल्कुल नहीं होती है। यदि आप नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाते है तो आपको हृदय से संबंधित किसी परेशानी से झूझना नही पड़ेगा तो ऐसे में रोज़ाना लगभग आधे घंटे तक झटक कर चलें। ऐसा करने से शरीर में हृदय संबंधित रोग नहीं होते हैं।

2) कैंसर रोग से लड़ने में भी करता है मदद - सुबह की सैर कैंसर रोग से लड़ने में तो बहुत मददगार है। इसलिए रोज़ाना सुबह कम से कम 30 से 50 मिनट की सैर अवश्य करे  कैंसर के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है। एक सोध का मानना है कि जो लोग नियमित रोज़ सुबह सैर(morning walk) के लिए जाते हैं। उनकी सेहत रोज सुबह या शाम जिम वाले लोगों से बहुत ज़्यादा बेहतर रहती है। खासकर महिलाओं की बात करें तो सुबह की सैर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लगभग 34% कम करता है

3) वज़न घटाने में भी है सहायक - कुछ लोग अपने शरीर के बढ़ते भार से बहुत परेशान रहते हैं तो उन लोगों के लिए सुबह की सैर एक रामबाण उपाय है। सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है और वज़न भी तेजी से कम होता है। इतना ही नहीं ये केवल वज़न कम करने के वाले लोगों के लिए ही फायदेमंद है बल्कि उन लोगो के लिए भी जो लोग अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी सुबह की सैर बहुत फायदेमंद है।

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

Post a Comment