Digestive System | पाचन शक्ति को कैसे बढ़ाएं ?

पाचन क्रिया

हमारे शरीर की सभी गतिविधियां हमारे पाचन से जुड़ी होती हैं, पाचन में आई गड़बड़ी से हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं, जैसे-त्वचा, आंखें, बाल, दिमाग और कई आंतरिक अंगों पर भी पड़ता हैं। पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग अलग आंतरिक अंग मिलकर काम करते हैं, और हमारे द्वारा खाये गये फ़ूड को पचा कर इसमें मौजूद ज़रूरी पोषक तत्व से शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। अक्सर लोगों को भोजन बहुत जल्दी या बहुत देर में पचता हैं, बार बार या बहुत कम भूक लगती हैं, खाया गया खाना शरीर को नही लगता हैं, सुबह उठ कर पेट साफ नही हो पाता हैं और दिन में कई बार फ्रेश होने जाना पड़ता हैं तो ऐसा पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण ही होता हैं।



पाचन क्रिया के कमजोर होने से पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी, छाती में जलन, कब्ज, सर दर्द, अपचन, आलस, थियोरोइड, दाग धब्बे, दस्त, तनाव स्ट्रेस, आंतों में सूजन, हड्डियों में दर्द, रात को नींद न आना, पाइल्स, घबराहट, जैसी प्रोब्लेम्स शुरू हो जाती हैं। क्योंकि हमारे द्वारा खाया हुआ भोजन जब पचता नही हैं तो ये पेट मे ही सड़ने लगता हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।  हमारा कमजोर पाचन तंत्र भोजन के ज़रूरी पोषक तत्वों को अवशोषित नही कर पाता हैं , जिससे शरीर में हमेशा किसी न किसी न्यूट्रियन्स की कमी बनी ही रहती हैं। कमजोर पाचन तंत्र की वजह से कभी आंखों का कमज़ोर होना, कभी बालों का पकना, और शरीर मे ताकत की कमी और थकान जैसी समस्याएं बनी ही रहती हैं। इसलिए हमारे शरीर में पाचन का सही तरह से काम करना ज़रूरी होता हैं। 

पाचन शक्ति को कैसे बढ़ाये?

  • अगर आप अपनी पाचन क्रिया को ठीक और मजबूत रखना चाहते हैं तो सबसे पहले जल्दी जल्दी खाना खाने की आदत को बदल लीजिये। खाने के छोटे छोटे ग्रास करके ही खाये औऱ एक ग्रास को कम से कम 30 से 35 बार चबा कर ही खाये इससे खाना आसानी से पच पाता हैं जिससे अपच और गैस जैसी समस्या नही होती हैं।
  • अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए आपको खाना खाने का कोई एक समय निश्चित कर लेना चाहिए।
  • खाना खाने के बीच में निश्चित गैप जरूर रखे। इस गैप के दौरान कुछ हेल्दी स्नैक्स खा सकते। ज्यादा समय तक भूखे रहने से बचें। रात को सोने से दो घंटे पहले खाना खा लेना  पाचन क्रिया के लिए बेहद ज़रूरी होता हैं,और खाना भी अच्छे से पच जाता हैं।
  • पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन करने से बचें। फ़ास्ट फ़ूड खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं हैं उससे कही ज्यादा हमारे पाचन तंत्र को खराब करने का काम करते हैं। इसलिये फ़ास्ट फ़ूड को बाये बाये बोल दें। अगर आप फ़ास्ट फ़ूड के ज्यादा ही दीवाने हैं तो महीने एक दो बार फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कर सकतें हैं। लेकिन इससे ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से बचें।
  • विटामिन सी से भरपूर खाना खाएं। अक्सर आपने सुना होगा विटामिन सी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन आप पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए कुछ भी नहीं खाते हैं, अगर आप विटामिन सी से भरपूर खाना खाते हैं तो इससे  पाचन शक्ति मजबूत होगी इसके लिए आप टमाटर, संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्राबेरी, आदि का सेवन कर के विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
  • अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं या खाना खाते समय पानी पीते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत को छोड़ दीजिए। खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए कम से कम 30 से 45 मिनट का गैप जरूर दें। खाना पचने में लिए लगभग 2 घंटे लगते हैं उस समय शरीर में ठोस तरल पथार्थों का एक अनुपात बना रहना चाहिए। जब हम खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे यह अनुपात बिगड़ जाता हैं और फिर खाना पचाने में और भी ज्यादा समय लगता हैं।

अपच

अपच को दूर करने के लिए एक चम्मच सौप को भून कर पीस लें अब इसमें एक चम्मच पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल जरूर करें।, आप एक चम्मच पिसी हुई सौप को एक कप गर्म पानी में मिलाकर इसकी चाय बनाकर पी सकतें हैं,  इसके अलावा आप सौप को चबाकर भी खा सकते हैं आपको अपच में जल्दी ही आराम मिलेगा।

 गैस

एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच नींबू का रस लें दोनों को आपस में अच्छे से मिला लें अब इसमें आधी चुटकी काला नमक मिला लें। दिन में दो बार खाना खाने बाद इस मिश्रण को खाए इससे पाचन शक्ति मजबूत होती हैं और गैस की समस्या से भी निजात मिलता हैं।

एसिडिटी

आपको जब भी एसिडिटी की समस्या हो तो इलायची को मुँह में रब ले और चूसते रहे। आपको आराम मिलेगा दूसरे विकल्प के रूप में देख जाये तो ठंडा दूध भी एसिडिटी में फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जो पेट की जलन में भी तुरंत आराम पहुँचता है। 

कब्ज

कब्ज की समस्या से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है सुबह उठ कर खाली पेट कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी जरूर पिये। आप जीरे और अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं, इसके लिए आप जीरा और अजवाइन को रात भर पानी मे भिगो कर रख दें और सुबह उठ कर पानी को छान कर पी लें। इसके अलावा पका हुआ अमरूद , बेर, केला, परवल बैंगन, पपीता, अंगूर, आलू बुखारा, मुनक्का, आड़ू आदि का सेवन करने से भी कब्ज में राहत दिलाता हैं।


हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish u Health
Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇













Comments