Walk Benefits | पैदल चलने के बेहतरीन फ़ायदे

Walk Benefits |  पैदल चलने के बेहतरीन फ़ायदे


Walk। पैदल चलना 

अक्सर कुछ लोग कहते हैं तेज चलने से फायदा होता हैं। वही उसके विपरीत कुछ लोग कहते हैं धीरे चलने से अधिक फायदा होता हैं। तो आपको बता दें तेज चलना या धीरे चलना आपकी सेहत और आप पर निर्भर होता हैं। आपको अपनी सेहत के हिसाब से ही चलने की गति निर्धारित करनी चाहिए। क्योंकि तेज़ और धीमें दोनों ही तरीको से चलने से हमारे शरीर को लाभ मिलता है। लेकिन हाँ आप रात के खाने के बाद टहल रहें हो तो धीमे गति से ही टहलें। रात को टहलने से दिन भर की शारारिक और मानसिक तनाव से काफी समय तक के लिए आराम मिलता हैं। शाम को वॉक करने से रात को नींद अच्छी आती हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम रोज पैदल चलते हैं ये कोई कठिन काम नही हैं और यदि आप रोजाना पैदल चलते है तो आप कई  तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 


Walk। पैदल चलने के फ़ायदे 

  • रोजाना पैदल चलने  से बॉडी में एंडोर्फिस और सेरोटोनिन नामक हार्मोन बनकर रक्तवाहिनियों में रिलीज़ होते हैं जिससे आप अच्छा महसूस कर पाते हैं। हर रोज़ सैर करने से तनाव, बेचैनी और डिप्रेशन को भी दूर करता हैं। 
  • अगर आप भी अपना वज़न कम करना चाहते हैं, तो रोजाना वॉक जरूर करें। पैदल चलने से आपको आपना वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। अगर आपको और भी जल्दी वज़न कम करना हैं तो रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज़ जरूर करें। हर दिन वॉक करने से कैलोरी और बीएमआई घटने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।  
  • रोज़ पैदल चलने से रक्त का प्रवाह तेज़ होता हैं और कैलोरी भी कम होती हैं। जिससे नसों से जुडी समस्या से भी निजात मिलती है। हर दिन वॉक करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और धमनी आदि रोग  के खतरे को भी कम करता हैं।  
  • यदि आपको भी रोज़ाना थकान महसूस होती हैं और किसी भी काम को करने में आलस आता हैं तो आज से ही वॉक करना शुरू कर दें। रोजाना वॉक करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता हैं और आपको खुद में फुर्ती महसूस होने लगेंगी। 
  • प्रतिवर्ष दस लाख से अधिक लोगों की मौत कैंसर से होती हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है एक गतिहीन जीवनशैली। कैंसर के कई कारणों में से एक गतिहीन जीवनशैली हैं। वैज्ञानिकों ने पाया हैं कि घूमने से वज़न कम होता हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा भी कम हो सकता हैं। इसके अलावा कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट को कम करने के लिए पैदल चलना सहायक पाया गया है।
  • वॉक करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन और ग्लूकोज की आवश्यक मात्रा की आपूर्ति होती हैं। जिससे मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती हैं। वॉक एलडीएल कोलोस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता हैं, जो धमनियों को रोक कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करता हैं। रक्त परिसंचरण  को बेहतर बनाने में वॉक करना फायदेमंद साबित होता हैं। 

  • walk benefits
  • जिन लोगों में वॉक करने की आदत नही होती हैं वे लोग अक्सर मधुमेह ( शुगर ) का शिकार हो जाते हैं। इसलिए डॉक्टर्स भी नॉर्मल व्यक्ति को रोजाना 3500 से 7500 कदम रोजना चलने की सलाह देते हैं। हर दिन वॉक करने से रक्त में  शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। जो मधुमेह ( शुगरको रोकने में आपकी मदद कर सकता हैं। 
  • बढ़ती उम्र के साथ साथ आपकी हड्डियां भी कमज़ोर होने लगती हैं। लेकिन यदि आप नियमित रूप से वॉक करना शुरू कर दे तो आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। वॉक को हम लौ इंपैक्ट एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। यह आपको अस्थि घनत्व से भी बचती हैं, जिससे  फ़ैक्चर चोट और  ऑस्टियोपोरेसिस का खतरा भी कम हो जाता हैं। नियमित रूप से वॉक करने से गठिया को भी रोका जा सकता हैं।
  • जिस तरह से उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं उसी तरह से हमारी मांशपेशियां भी बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने लगती हैं। वॉक करने से मांशपेशियो को मजबूत बनाने में , टोन करने में और किसी भी तरह के नुकसान से बचा सकता हैं। रोजाना वॉक करने से पैर और पीठ की मांशपेशियां मजबूत होती हैं। 
  • यदि आपका भी पाचन खराब हैं तो आज से ही वॉक करना शुरू कर दें। वॉक न करना अनुचित पाचन जठरांत्र संबंधी असुविधा, कब्ज , दस्त, सूजन का कारण भी हो सकता हैं। इसलिए पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बहुत महत्वपूर्ण हैं। खाने पीने की अच्छी आदतों के साथ वॉक करने की आदत भी होनी चाहिए।

हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए Wish u health से जुड़े रहे ।

Thank You। Wish u health
Please Keep Supporting
 
और पढ़े  CLICK करें 👇

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभ



Comments