8 HEALTHY FOOD FOR BABY | बच्चे को हेल्थी करना चाहते हैं, तो अपनाए ये आठ हेल्थी फ़ूड।

8 HEALTHY FOOD FOR BABY 



दोस्तो आज के अपने इस ब्लॉग में आपको आठ ऐसे हैल्थी फ़ूड आइटम के बारे में बतांएगे । जो कि अगर आप अपने बच्चे को डेली देते हो तो उससे आपके बच्चे का वज़न नॉर्मल रेट से बढ़ता है। जो बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से दुबले पतले हैं जिनका वज़न कम है या जिनका वज़न बढ़ता नही है या जो अक्सर बीमार रहते हैं अगर उनको भी आप देंगे तो आप खुद बच्चे के विकास में फर्क देखेगें। बच्चे के चेहरे पर भी चमक आती हैं और बच्चे की इम्युनिटी पर भी फर्क पड़ता हैं और बच्चे के दुवारा बीमार पड़ने के चांसेज बहुत कम हो जाते हैं। उसके रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती हैं। जब से आपका बच्चा खाना खाना शुरू करें उसे ये आठ फ़ूड आइटम ज़रूर खिलाएं। कई बार बच्चे को भूक कम लगती हैं तो ये सारे आइटम नही खा पाते हैं लेकिन कभी भी एक दिन से ज्यादा गैप न रहने दें यानी Iकि एक दिन का गैप देकर ये आठो आइटम जरूर खिलाएं। ये आठ फ़ूड कौन कौन से हैं चलिये हम आपको बताते हैं। 

 बरैस्टमिल्क

बरैस्टमिल्क एक कम्पलीट फ़ूड हैं ये अमृत के समान है क्योकि इसमें कोलोस्ट्रम होता है जो बच्चे इम्युनिटी को बूस्ट करता है।  ये एक बच्चे को अकेले सिर्फ अपने दम पर पालने की क्षमता रखता हैं, तो बरैस्टमिल्क बच्चे के जन्म होने के दिन से ही पिलाये कम से कम एक साल तक तो बच्चें को बरैस्टमिल्क ज़रूर दें। अगर आपको भरपूर  बरैस्टमिल्क नही आ रहा है या कोई प्रॉब्लम हैं तो ऐसे में आप फॉर्मूला मिल्क की सहायता लें सकती हैं, गाय का मिल्क भी बच्चे के लिए अच्छा होता हैं लेकिन एक साल की उम्र से पहले ठीक नही होता हैं क्योंकि वो उसे पचा नहीं पाता हैं। इसमें वो जरूरी पोषक तत्व नही होते हैं जो माँ के मिल्क में या फॉर्मूला मिल्क में होते हैं इसलिए गाय के मिल्क को एक साल के बाद ही दे तब ज्यादा फायदा करेगा।  विस्तार से पढ़े CLICK करे 👉 Colostrum | कोलोस्ट्रम
 केला

जब बच्चे सॉलिड फ़ूड खाना शुरू करते हैं तो उनको केला ज़रूर खिलाना चाहिए। केला एक कम्पलीट फ़ूड हैं उसमें बहुत ज्यादा एनर्जी होती हैं केला हाई कैलोरी डाइट है तो ये वज़न बढ़ाने में काफी मदद करता हैं इसके अलावा विटामिन मिनिरल से भी भरपूर होता हैं, तो ये बच्चे की हेल्थ में भी ग्रो करता ही है। आप केले का शेक बना कर भी बच्चें को पिला सकते हैं। 

दही

दही भी बच्चो को खिलाना बहुत अच्छा रहता हैं इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं दही में प्रोटीन, कैल्शियम, लैक्टोज़, आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता हैं। दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो कि आपके बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करेगा। आप अपने बच्चे को दही जरूर जरूर खिलाये इससे डायरिया जैसी बीमारियों से राहत मिलती हैं। और वजन बढ़ाने में भी दही बहुत मददगार साबित होता हैं।

Add caption


साबित अनाज

साबित अनाज (whole grains) जिसमे उसका छिलका भी शामिल हो, जैसे आप दलिया बना सकते हैं, ब्राउन राइस की खिचड़ी बना कर दे सकते हैं, जो भी अनाज आपके आसपास आसानी से मिल जाये आप उसकी खीर या खिचड़ी बना कर बच्चे को खिला सकती हैं। साबित अनाज डायजेशन और  वज़न बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर ये अनाज आपको नही मिल पाते हैं तो इनकी जगह आप बच्चे को सेरेलक दे सकते हैं। 


दालें

दालों में सबसे अच्छी दाल होती हैं मूंग की दाल। मूंग की दाल दो तरह की होती है, एक तो धुली हुई दाल दूसरी छिल्के वाली होती हैं। आप दोनों तरह की दाल दें सकती हैं। लेकिन अगर आपका बच्चा बहुत ही ज्यादा छोटा हैं तो आप उसको छिलके वाली दाल का पानी निकाल कर दें सकती हैं, क्योंकि दाल के छिल्के बच्चे के गले में फसने का डर बना रहता हैं, जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाए तो आप उसको छिल्के वाली दाल पतली फेंट कर उसको खिला सकती हैं। 

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स को पाउडर फॉर्म में बना कर आप ज़रूर रख लें। ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाने के लिए आप काजू, बादाम, पिस्ता, आप जो भी ड्राई फ्रूट्स चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हाई एनर्जी डायट होते हैं और वेट गेन करने में भी मदद करते हैं। आप इस पाउडर को एक छोटी चुटकी भर किसी भी फ़ूड में मिलाकर खिला सकते हैं। ये दिमाग के लिए भी बहुत ज्यादा अच्छा होता हैं। 


देसी घी

देसी घी भी बहुत फायदेमंद होता हैं लेकिन ये घी शुद्ध और घर में बना होना चाहिए। घी को आप दाल में डाल के दे सकते हैं, खिचड़ी में डाल कर डेली दे सकतें हैं। जब बच्चा आठ महीनें का हो जाये उसके बाद ही घी दें। घी से वेट गेन होता हैं और इम्युनिटी  के लिए भी अच्छा होता हैं।


आलू

आप बच्चे को हो सकता है आलू रोज न दें। अगर आप रोज आलू नही दे सकते हैं तो आप आलू को एक दिन छोड़ कर ज़रूर दें। आलू को आप किसी भी फॉर्म में दें सकते हैं चाहे सब्जी बना कर या खिचड़ी में मिला कर। 



आपको हमारी ये बच्चो से जुड़े आठ फ़ूड आइटम की लिस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।


चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले 

Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments