Java Plum | जामुन खाने के बेहतरीन फ़ायदे।

जामुन

वैसे तो आप सभी जामुन के बारे में जानते ही होंगे कि जामुन का फल देखने में कैसा होता हैं औऱ इसका स्वाद कैसा होता हैं। जामुन गर्मियों के मौसम में आने वाला फल है कई फल साल के 365 दिनों में मिल जाते हैं लेकिन जामुन साल में सिर्फ एक बार गर्मियों मे ही आता हैं इसलिए इसे मौसमी फल भी कहा जाता हैं।  जिस तरह से जामुन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं उसी तरह से ये औषधिएँ गुणों से भी भरपूर होता हैं। जामुन में फास्फोरस औऱ लौह जैसे तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जातें हैं। जामुन में कोलीन व फ़ोलिक एसिड भी होता हैं। जामुन कम समय के लिए ज़रूर आता हैं लेकिन ये बेहद लाभदायक फल हैं जामुन का सेवन करने से बॉडी की इम्मयून सिस्टम मजबूत होता हैं। इसके अलावा जामुन हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम भी करता हैं। जामुन को , काला जामुन, ब्लैकबेरी, राजमन नाम से भी जाना जाता हैं। 

Java Plum | जामुन खाने के बेहतरीन फ़ायदे।

आज हम आपको जामुन से होने वाले फ़ायदों के बारे में बतायेगें।

स्किन को बनाये ग्लोइंग
यदि आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इसके लिए जामुन के गुदे का पेस्ट बना ले औऱ दूध में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाये इससे आपकी स्किन बेदाग़ औऱ ग्लो करने लगेगी। इसे आप हफ्ते में दो बार ट्राई कर सकतें हैं।

कैंसर से करें बचाव
जामुन का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है क्योंकि इसमें कई फाइटोकेमिकल्स औऱ बायोएक्टिव पाए जातें हैं जिनमें पोलीफेलन भी हैं इसमें मौज़ूद एंथोसानिन कैंसर के सेल्स से लड़ने में मदद करता हैं। रेडिएशन सेशन या कीमोथेरेपी करने वाले पर्सन के लिए जामुन का जूस बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं।

हार्ट की समस्या से दिलाये राहत
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट औऱ मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि हार्ट की समस्या से निपटने में मदद करता हैं। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता हैं औऱ हाईपरटेन्सन ,स्ट्रोक, औऱ अन्य कार्डियो वेस्कुलर जैसी बीमारियों से बचाता हैं। इसके अलावा जामुन के सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता हैं।

वज़न कम करने में करें मदद 
जामुन में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती हैं, इसलिए इसे वेट लॉस फल के रूप में भी जाना जाता हैं। जामुन में काफ़ी मात्रा में फ़ाइबर मौज़ूद होता हैं जिससे पेट काफ़ी देर तक भरा रहता हैं औऱ भूक कम लगती हैं भूक कम लगने की वज़ह से हम खाना कम खाते हैं जिसकी वज़ह से हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा नही होती हैं। औऱ पेट भी मेंटेन रहता हैं।

आँखो में करे फ़ायदा
जामुन विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत है जिससे आँखो को काफी फ़ायदा होता हैं साथ ही जामुन बॉडी फॉर्म औऱ कनेक्टिव टिशूज सही करने औऱ आँख में मौजूद कार्निया की हेल्थ को सही करने में अहम भूमिका निभाता हैं।

एसिडिटी से दिलाये निज़ात
अगर आपको एसिडिटी की समस्या होती हैं तो आप जीरा को भून कर काले नमक के साथ पीस लें। औऱ इस चूर्ण का सेवन जामुन के साथ करें।

एनीमिया को करें दूर
जिन लोगों को एनीमिया की समस्या हैं उन लोगों को जामुन का सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया की समस्या खत्म हो जाती हैं।

डायबिटीज को करें ठीक
जामुन में मौज़ूद फ्रक्टोज औऱ ग्लूकोज के रूप में मिलने वाली शुगर हमारे शरीर को हाईड्रेड करने के साथ ही कूल और रिफ्रेश करने का काम भी करता हैं। जिससे शुगर का लेवल भी कंट्रोल रहता हैं। जिन लोगों को शुगर की समस्या हैं वो जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीसकर उनका सेवन करें। ऐसा करने से शुगर का लेवल ठीक रहता हैं।

भूक को बढ़ाये जामुन
जिन लोगों को भूक कम लगती हैं या बहुत कम खाना खा मिलता हैं उनको जामुन का सिरका बनाकर पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भूक न लगने की समस्या दूर होती हैं औऱ ये कब्ज में भी राहत दिलाता हैं।

दस्त में दे राहत
जामुन का सेवन दस्त या खूनी दस्त में काफी फायदेमंद हैं । दस्त होने पर जामुन के रस को सेंधा नमक के साथ मिलाकर पिएं आपको दस्त में आराम मिलेगा। 

ध्यान देने वाली बातें

◆ जामुन का सेवन कभी भी खाली पेट न करें।
◆ जामुन का सेवन करने के बाद दूध पीने से बचें।
◆ जामुन का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें क्योंकि इसकी अधिक मात्रा फ़ायदे की ज़गह नुकसान भी कर सकती हैं।
क्या आप भी जामुन के इतने बेहतरीन फ़ायदों के बारे में पहले से जानते हैं कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇




Comments

Post a Comment