पपीता ज़्यादातर लोगों को पसंद आने वाला फल है, जब ये कच्चा होता हैं तो हरे रंग का होता हैं परंतु पकने के बाद यह पीले रंग का हो जाता हैं। यह कच्चे औऱ पके दोनों ही रूप में उपयोग में लाया जाता हैं। कच्चे पपीते की सब्जी बनाई जाती हैं इसके अलावा कच्चे पपीते से दूध भी निकाला जाता हैं जिसके द्वारा पपेन तैयार करते हैं। पपेन के द्वारा पाचन सम्बंधित औषधियां बनाई जाती हैं पपीता पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं औऱ इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। पाचन तथा भूख की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद हैं। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नेशियम, कैरोटीन, फ़ाइबर, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, तथा अन्य कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जातें हैं। आयुर्वेद में पपीते के पत्तों बीज जड़ औऱ फल का रोगों के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता हैं।
पपीते से होने वाले फ़ायदे
★ मुँह के छालों को सही करने में पपीता बहुत ही फायदेमंद हैं - किसी बीमारी के साइड इफेक्ट्स, दवाई से एलर्जी के कारण या फिर शरीर में विटामिन की कमी के कारण मुँह में घाव या छाले होने लगते हैं। इस परेशानी से राहत पाने के लिए पपीते का उपयोग किया जाता हैं तथा पपीते के दूध को जीभ पर लगाने से जीभ पर होने वाले छाले या घाव जल्दी ही भर जाते हैं।
★ कमजोरी दूर करता हैं पपीता। - पपीता भोजन को पचाने में सहायक होता हैं। इसमें प्रोटीन, फ़ाइबर औऱ आयरन भी पाए जाते हैं जो कि कमजोरी दूर करने में सहायक होते हैं। यदि बीमारी के कारण या पौष्टिकता की कमी के वज़ह से कमज़ोरी महसूस होती हैं तो पपीते का सेवन करने से लाभ मिलता हैं। पपीते के कच्चे फल का साग बनाकर उसका सेवन करनें से कमज़ोरी दूर होती हैं।
★ दस्त रोकता हैं पपीता। - बाहर का खाना खाने से या ज़्यादा मसालेेदार खाना खानें से दस्त होनेे लगे तो पपीते का घरेलू उपाय बहुत काम आयेगा। पपीते के पके हुएँ बीज़ों का सेवन चावल के साथ करेगें तो दस्त ज़ल्दी ही ठीक हो जातें हैं। यदि कच्चे फल का साग बनाकर खाया जाए तो अतिसार या दस्त में लाभ होगा।
★ दाद खुजली मिटाये पपीता - प्रदूषित वातावरण के कारण दाद खुजली होने का खतरा प्रतिदिन बना रहता हैं। ज़्यादातर व्यक्ति किसी न किसी त्वचा संबंधी रोग से ग्रस्त हैं। पपीता इन सभी परेशानियों का निवारण करता हैं। पपीते के बीजों को पीसकर उसमें गिलिसरिन मिलाकर खुजली या दाद पर लगाने से वह जल्द ही ठीक हो जायेगा। इसके अलावा पपीते के फल से प्राप्त आक्षीर को लगाने से दाद खाज खुजली की परेशानी कम होती हैं।
★ सूज़न कम करता है पपीता। - यदि किसी बीमारी या चोट के कारण किसी अंग में सूज़न से परेशान हैं तो पपीते द्वारा किया जाने वाला घरेलू इलाज़ बहुत ही फ़ायदेमंद होगा। पपीते के फल को पीसकर सूजे हुए अंग पर लगाने से सूजन कम हो जाती हैं।
★ लकवे की समस्या से राहत दिलाता है पपीता।- लकवे की परेशानी को दूर करने के लिए पपीते का उपयोग किया जाता है। इसके लिए पपीते के बीजों से तेल बनाकर फिर उसे छान लें। इस तेल की मालिश करने से लकवे की समस्या से राहत मिलती हैं।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़ें रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Comments
Post a Comment