20 TIPS FOR ACTIVE LIFE | जिनको अपना कर आप भी रहें सकते हैं पूरे दिन एक्टिव।



अगर आप भी अपना वजन कम करके एक्स्ट्रा फैट कम करना चाहते हैं, और दिनभर ऐक्टिव व एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने पूरे दिन के डायट चार्ट का ध्यान रखना ही पड़ेगा साथ ही आप पूरे दिन अपने आप को एक्टिव रखने के लिए क्या क्या करतें हैं इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं। अक्सर हम डायट से जुड़ीं छोटी छोटी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। और कई ऐसी चीजो को खाते रहतें हैं जो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुँचते हैं। 

20 TIPS FOR ACTIVE LIFE | जिनको अपना कर आप भी रहें सकते हैं पूरे दिन एक्टिव।


20 हेल्दी टिप्स 

1- सुबह का ब्रेेकफास्ट जरूर करें अक्सर लोगो को लगता हैं सुबह का ब्रेकफास्ट करने से फैट ज्यादा बढ़ता हैं लेकिन ऐसा सोचना गलत हैं। सुबह का ब्रेकफास्ट न करने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

2- रोजाना ढेर सारा पानी पिये। लगभग 12 से 14 गिलास पानी ज़रूर पियें जिससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ पसीने और पेशाब के द्वारा निकल जाते है और चेहरे की चमक भी बढ़ती है। विस्तार से पढ़े click करें 👉 कब और कैसे पिए पानी

3- दिन में थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहे, खाने के बीच ज्यादा गैप नहीं देना चाहिए। खाना कभी भी एक साथ इक्कठा भर पेट नही खाना चाहिए एक साथ खाना खाने से मोटापा जल्दी बढ़ता हैं।

4-रात में स्नैक्स लेते समय थोड़ा ध्यान रखें। रात को हल्का भोजन ही करना चाहिए, और खाना हमेशा सोने से दो घन्टे पहले ही खा लेना चाहिए। जिससे खाना आसानी से पच सकें। 

5- हमेशा प्रोटीन से भरपूर खाना ही खाएं, अपनी डाइट में ऐसे पदार्थों को ज़रूर शामिल करें जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो।

6- यदि आप अपने वज़न को कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें। और कभी भी नमक को खाने के ऊपर डाल कर न खाएं। सलाद आदि के लिए काले नमक का ही इस्तेमाल करें।

7- ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना खानें से बचें। ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना खाने से पाचन पाचन तंत्र सही ढंग से काम नहीं कर पाता हैं। जिससे चर्बी बढ़ जाती हैं। जिससे हम कई गम्भीर बीमारियों का शिकार बन सकतें हैं।

8 -खाने में हरी सब्जियों को शामिल जरूर करें। हरी पत्तेदार सब्जियों से एनीमिया का खतरा कम हो जाता हैं। हरी सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, वीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों मौजूद होते हैं जो हमे स्वस्थ रहने में मदद करतें हैं।

9- वज़न कम करने के लिए रोज खानें से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप जरूर पियें। इससे आपके शरीर की कैलोरी कम कन्ज्यूम होगी, और पेट भरा रहेगा आप खाना कम खायेगे। जिससे आपको वज़न कमकरने में काफी मदद मिलेगी।

10- कई बार लोग अपने डायट की कैलोरी को काउंट करना शुरू कर देतें हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही अपने डायट की कैलोरी को काउंट करना छोड़ कर पोषक तत्वों से बेलेंस डायट लेना शुरू कर दें।

 ACTIVE LIFE 

11- जब भी आप खाना खाएं तो आराम आराम से खाएं। रिसर्चो की मानें तो जो लोग जल्दी जल्दी खाना खाते हैं वो लोग जल्दी मोटे हो जाते हैं। इसलिए खाना आराम से ही खाएं।

12- आप पूरे दिन में कितना खाना खा रहें हैं इस बात का भी रिकॉर्ड रखना जरूरी हैं। जैसे आपने पूरे दिन में कितना खाया हैं या कितना पानी पिया हैं। इसके लिए आप आज कल कई एप्स चल रहे हैं उनको इंस्टॉल कर सकतें हैं जिससे आपको अपने खाने का रिकॉर्ड रखने में परेशानी न हो।

13- दिन भर के खानें में में सब्जियों और फ्रूट्स को शामिल जरूर करें। पूरे दिन के खाने का समय निश्चित होना चाहिए। जैसे सुबह का ब्रेकफास्ट 7 से 8 बजे, लंच 12 से 1 बजे, और शाम का डिनर 6 से 7 बजे के बीच में कर लेना चाहिए।

14- हमेशा  रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में सोडा, शराब और धूम्रपान करने से बचें। 

15-जब भी आप खाना बनाये तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जो भी खाना बना रहें हैं उसमें ज्यादा आयल, बटर, चीज, और क्रीम का इस्तेमाल करनें से बचें।

16- सुबह के खाने में कार्बोहाइड्रेट युक्त ब्रेकफास्ट करना चाहिए ये आपके शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करेगा। लेकिन रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से बचें।

17 -रात को डिनर करने के बाद कोशिश यही करें कि आप कुछ भी न खाएं। इस मामले में आपको पूरी तरह से ईमानदार रहें।

18- रात को डिनर करने के तुरंत बाद सोने से बचें। खाना खाने के दो घन्टें बाद ही सोये ताकि खाने को पचने का समय मिल सके और आपको कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्या न हो। 

19 -गुड़ हेल्थ के लिए सम्पूर्ण नींद बहुत ही जरूरी होती हैं। इसके लिए आपको रोजाना 7 से 8 घन्टे की नींद लेनी ही चाहिए। नींद कम लेने से व्यक्ति मानसिक रोगों से ग्रसित हो सकता हैं।

20- सबसे महत्वपूर्ण बात आप अपने दिन की शुरुआत रनिंग, एक्सरसाइज, योगा और मेडिटेशन से ही करें। ताकि आप का पूरा दिन अच्छा बीते और रात का डिनर करने के बाद 30 से 45 मिनट तक वॉक ज़रूर करें ताकी खाना अच्छे से पच सकें।


दोस्तो आप भी इन हेल्थ टिप्स को अपना कर अपने आप को फिट और हेल्थी बना सकतें। हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

Thank You। Wish You Health
Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉 Weight Loss | क्या आप वज़न कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।


Comments