 |
| Glucosamine | जोड़ों के दर्द को कहे Bye Bye |
हम सभी लोग अपनी हेल्थ से बहुत प्यार करते हैं व उसका पूरा ख्याल रखने की कोशिश करते हैं । फिर भी हम किसी ना किसी समस्या से ग्रस्त हो ही जाते हैं । जिसमें जोड़ों का दर्द , गठिया , ऑस्टियो अर्थराइटिस आज की बहुत ही आम समस्या हो गई है । हमारे शरीर मे कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गलत खान पान व बढ़ती उम्र के चलते हमारे शरीर से कम होने लगते हैं । जिसमें हम अधिकतर पेन किलर पर ही आश्रित हो जाते हैं । अधिक लंबे समय तक पेन किलर का सेवन हमारे किडनी व लीवर पर असर डालता है । तो ऐसे में समस्या यह आती है कि करें तो करें क्या ?
आप बिलकुल भी परेशान नहीं होइए । हम आपको आज बहुत ही असरदार व लाभदायक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जोड़ों के दर्द में बहुत लाभकारी होती हैं ।
ग्लूकोसामिन क्या है ?
यह हमारे शरीर के जॉइंट्स एंड बोन्स के लिए विभिन्न प्रकार के सप्लीमेंट में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला केमिकल है ग्लूकोसामिन एंड सलफेट ।
यह हमारे जॉइंट्स के आसपास पाया जाता है जो हमारे घुटनों के कार्टिलेज व साइनेवल फ्लूड को बनाने में अहम भूमिका निभाता है ।
 |
| Glucosamine | ग्लूकोसामिन |
कैसे प्राप्त होता है ग्लूकोसामिन ?
हमारे शरीर के सभी जोड़ों के लिए यह बहुत लाभदायक होता है । बढ़ती उम्र के कारण होने वाले घुटनों के दर्द व गठिया से यह हमें राहत दिलाने का काम करता है । इसको हम प्रयोगशाला में , प्रकृति से व सैल फिश के सेल्स से निकाल कर उपयोग में ला सकते हैं ।
आमतौर पर यह सलफेट , हाइड्रोक्लोराइड व एसीटल ग्लूकोसामिन के रूप में उपलब्ध रहता है ।इनमें से सबसे ज्यादा सलफेट ग्लूकोसामिन का उपयोग डाइट्री सप्लीमेंट में किया जाता है । यह ओस्टियो राइटिस में बहुत लाभकारी होता है । ग्लूकोसामिन बाजार में आपको टेबलेट रूप में विभिन्न मेडिकल पर आसानी से मिल जाएगा । आप उसको लेकर उपयोग में ला सकते हैं और जोड़ों के दर्द , गठिया व अन्य बॉडी जॉइंट्स के दर्द से राहत पा सकते हैं ।
ग्लूकोसामिन से नुकसान
चूंकि ग्लूकोसामिन को प्रयोगशाला में व सेल फिश के सेल्स से प्राप्त किया जाता है । जिसके कारण यह एक प्रकार से सी फ़ूड के अंतर्गत भी आता है । जिन लोगो को सी फ़ूड से एलर्जी होती है तो आपको इसका उपयोग नहीं करना चाहिये । साथ ही यदि आप मधुमेह से ग्रस्त हो तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए । मधुमेह में इसका विपरीत प्रभाव ना हो इसलिए नीम के साथ चिकित्सक इसको लेने की सलहा देते है । लंबे समय से यदि आप एलरजिक हैं व दवाइयां खा रहे हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसको नहीं लेना चाहिए ।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी ज़ानकारी के लिए हमारी वेबसाइट
wish u health से
जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
Comments
Post a Comment