चुकंदर एक मूसला जड़ वाली वनस्पति होता हैं। चुकंदर को सलाद, सूप, कच्चा औऱ स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। अक्सर लोग चुकंदर की सब्जी बनाकर भी खाना पसंद करते हैं। चुकंदर अपने रंग औऱ स्वरूप की वज़ह से ही नहीं बल्कि अपने गुणों के लिए भी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा चुकंदर को सुपरफूड भी माना जाता हैं। चुकंदर में अनेकों सेहतमंद औऱ औषधिएँ गुण मौज़ूद होते हैं। चुकंदर को आप किसी भी रूप में इस्तेमाल कर लें ये आपके लिए गुणकारी ही होते हैं। रोम में चुकंदर की खेती सबसे पहले की गई थी। इसमें अनेकों पोषक तत्व औऱ एंटीऑक्सीडेंट मौज़ूद होते हैं, जो की शरीर के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। चुकंदर का सेवन करनें से शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकल जातें हैं जिससे बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया में मदद मिलती हैं। चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। चुकंदर खाने के अनेकों फ़ायदों के साथ कई नुकसान भी होतें हैं। औऱ आज हम आपको चुकंदर से होने वाले फ़ायदों के बारे में बतायेगें।
चुकंदर से होने वाले फ़ायदे।
■ चुकंदर खाने से एनीमिया की समस्या से निज़ात मिलता है। एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर में खून की कमी से होती है। चुकंदर का सेवन शरीर में खून बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय औऱ शरीर में इसकी संख्या को बढ़ाने का कार्य करता है। यह एनीमिया के रोग में बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं। चुकंदर के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं।
■ जैसे जैसे उम्र बढ़ती है लोगों के मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने लगता हैं। चुकंदर को उच्च नाइट्रेट आहार के रूप में इस्तेमाल करने से मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ सकता हैं। नाइट्राइट्स की वज़ह से रक्त वाहिनियों की चौड़ाई बढ़ जाती हैं औऱ जिस ज़गह ऑक्सीजन की कमी हो जाती है वहाँ रक्त औऱ ऑक्सीजन दोनों का संचार बढ़ जाता हैं। चुकंदर का सेवन दिमाग़ में ऑक्सीजन के प्रवाह को बनाये रखता हैं, जिससे मस्तिष्क में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता रहता हैं।
■ चुकंदर मधुमेह ( शुगर ) से पीड़ित लोगों के आहार में शामिल करने वाली चीज़ों में से एक हैं, फिर चाहे इसे किसी भी रूप में उपयोग क्यों न किया जाए। चुकंदर की सब्जी में कैलोरी भी कम होती हैं। चुकंदर शुगर को धीरे धीरे रक्त में छोड़ देता हैं जिससे ब्लड में शुगर का लेवल कम बना रहता है। चुकंदर हमारे शरीर मे इंसुलिन सेंसिविटी पर रोक लगता है औऱ ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करता है। इस तरह चुकंदर मधुमेह के रोगी की ज़रूरी आवश्यकताओं को पूरा करता हैं।
■ महिलाओं के लिए चुकंदर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता हैं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान ये औऱ भी ज़रूरी हो जाता हैं। इससे खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती हैं, इसलिए गर्भवती महिला को चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में चुकंदर का जूस एनीमिया का विकास होने से रोकता हैं। चुकंदर में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो कि गर्व में पल रहे शिशु औऱ महिला दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है, चुकंदर गर्व में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी के विकास में सहायक होता हैं। चुकंदर गर्भवती महिला को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता हैं।
■ चुकंदर में नाइट्रेट नामक रसायन तत्व पाया जाता हैं जो कि रक्त के दबाव को कम करता हैं। इसमें मौज़ूद ब्यूटेन नामक एक औऱ तत्व रक्त को ज़मने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता हैं। चुकंदर का जूस पीने से हार्ट अटैक औऱ हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से निज़ात मिलता हैं। इसके अलावा चुकंदर का जूस रक्त संचार में भी सहायता करता हैं।
■ चुकंदर में बीटाइन काफ़ी बड़ी मात्रा में मौज़ूद होता हैं। बीटाइन पाचन क्रिया को मज़बूत बनाने में फ़ायदेमंद माना जाता हैं। ये पेट के एसिड लेवल को बढ़ाकर पाचन में सुधार लाता है। जिससे पेट फूलने की समस्या नही होती है, औऱ हर तरह का खाना पचाने में मदद मिलती हैं। चुकंदर में फ़ाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं, जिससे पेट से संबंधित परेशानी जैसे कब्ज एसिडिटी और बबासीर के लिए फ़ायदेमंद होता हैं।
■ चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में मौज़ूद होता जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सहायक होता हैं। चुकंदर से रेड ब्लड शेल्स दोबारा बनते हैं जिससे कैंसर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुँचती हैं। यह ऑक्सीजन श्वसन प्रक्रिया को बेहतर करती हैं जिससे कैंसर की कोशिकाओं को मारने में सहायता मिलती हैं।
ये भी ज़रूर पढ़ें click करे।
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇



Comments
Post a Comment