GUAVA | अमरूद खानें के फ़ायदे। खत्म होतें हैं बड़े बड़ें रोग

GUAVA | अमरूद 

अमरूद हमारे देश का प्रमुख फल हैं जो कही भी बड़ी आसानी से मिल जाता हैं। अमरूद का पेड़ लोग अपने घरों में लगा लेतें हैं। अमरूद हल्के हरे रंग का होता है, औऱ ये खाने में मीठा होता हैं। अमरूद के अंदर सैकड़ो की संख्या में बीज होतें हैं।  अमरूद एक सामान्य फल होने के कारण अधिकतर लोगों को इससे होने वाले फ़ायदों के बारे में पता ही नहीं होगा, अमरूद स्वस्थ के लिए कितना फ़ायदेमंद हो सकता हैं इसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। अमरूद की तासीर ठंडी होने के कारण ये पेट से संबंधित कई बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज़ है। अमरूद की बीज़ों का सेवन करना भी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।  अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा होती हैं। अमरूद से होनें वाले फ़ायदे इस प्रकार हैं। 



अमरूद खानें के फ़ायदे

1- कब्ज में दे राहत

अमरूद में फ़ाइबर उचित मात्रा में पाया जाता हैं, जो मल को त्यागने की क्रिया में बहुत आसान कर देता हैं अमरूद के बीज रोचक के रूप में कार्य करतें हैं। ये पाचन क्रिया में सुधार लाने के साथ आंत की सफ़ाई करने का काम भी करते हैं।

2 -सर्दी खांसी को करें दूर

जब आप कच्चा अमरूद खातें हैं या या इसका जूस पीतें हैं तो इससे सर्दी खांसी में काफ़ी हद तक राहत मिलती हैं। अमरूद बलगम को बाहर निकालने में भी मदद करता है औऱ उसमें हो रही माइक्रोवियल गतिविधियों पर रोक लगाता है। अमरूद में विटामिन सी औऱ लोहा  भरपूर मात्रा में होते हैं, जिनसे सर्दी ठीक हो जाती है। लेकिन पके अमरूद को खाने से बचे ये आपकी समस्या को औऱ बड़ा सकता हैं, अमरूद खानें के तुरंत बाद पानी न पिएं।
  
3- थायरायड को करें ठीक

अमरूद में कॉपर उचित मात्रा में मौज़ूद होती है जो थायरायड के उत्पादन व अबशोषण को कंट्रोल करता है औऱ थायरायड में अपने तत्वों में सुधार लाता है। 

4- पाचन शक्ति को करें मज़बूत

अमरूद पोटेशियम औऱ विटामिन सी से भरपूर होता है जो पाचन शक्ति को मज़बूत बनाने का काम करता है। 

5- डायरिया में भी करें फ़ायदा

दो गिलास पानी में एक मुट्ठी चावल का आटा औऱ तीस ग्राम अमरूद की पत्तियां। इन तीनो को एक साथ उबालकर काढा तैयार कर लें। अब इस काढ़े को दिन में दो बार पीने से डायरिया औऱ डिसेंट्री  में फ़ायदा मिलता हैं।



6 - स्कर्वी से करें बचाव

स्कर्वी एक तरह का रक्तरोग होता है जो हमारी बॉडी में विटामिन सी की कमी से होता है। औऱ इसका एकमात्र इलाज़ शरीर में विटामिन सी की पूर्ति करना ही हैं। क्योंकि अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती हैं। इसलिए यह स्कर्वी जैसे रोगों पर बहुत जल्दी असर करता हैं, औऱ बल्कि जल्दी ही ठीक भी करता हैं।

7- कैंसर को भी रोकें

अमरूद को अगर आप अपने दैनिक आहार में शामिल करतें हैं तो इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह हैं कि ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता हैं। कई शोधों में पता चला हैं कि अमरूद की पत्तियों का तेल कैंसर के विकास को रोकनें में आधुनिक दवाईयों से भी ज़्यादा कारगार हैं। अमरूद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं औऱ इसमें विटामिन सी संतरे से चार गुना ज़्यादा पाया जाता हैं जो इम्मयून सिस्टम को भी मज़बूत करता हैं।

8- आँखों रोशनी लाये सुधार

विटामिन ए की कमी से हमारी आँखों की रोशनी कम होने लगती हैं। औऱ अमरूद विटामिन ए का अच्छा स्रोत हैं। यह धब्बेदार अंध, मोतियाबिंद, पतन आदि आँखो से संबंधित समस्याओं से बचाव करता हैं। यह आँखो की रोशनी में सुधार लाने में इतना सक्षम हैं कि अगर किसी की आँखो की रोशनी कम भी हो जाये तो भी यह उसमें सुधार ला सकता हैं। 

9- वज़न को करें कम

अमरूद उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है जे लोग अपने वज़न को कम करने के लिए अपने प्रोटीन, विटामिन औऱ फ़ाइबर के सेवन से समझौता नहीं करना चाहतें हैं। अमरूद कई तरह के खनिज पदार्थ विटामिन, प्रोटीन से भरपूर स्त्रोत है। इसमें कोलोस्ट्रॉल नहीं होता हैं औऱ सुपाच्य कार्बोहाइड्रेट बहुत ही कम होता है। जिससे आपको भूख  कम लगती हैं और आप ज़्यादा खाना खाने से बच जातें हैं। 


दोस्तों क्या आपको भी अमरूद के इतने चौकानें वाले फ़ायदों के बारे में पता था? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments