Surya Namaskar | क्या आपको पता हैं सूर्य नमस्कार आसन के लाभ ।



हम सभी लोग खुद को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने के लिए तरह तरह के व्यायाम करते हैं , रनिंग करते हैं , जिम जाते हैं । ये सभी कार्य हम लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं । बहुत से लोग योगा भी करते हैं । आज हम योगा में आने वाले सूर्य नमस्कार आसन के बारे में जानेंगे व इसके क्या क्या लाभ हैं उसके बारे में भी जानेंगे । 



सूर्य नमस्कार आसन क्या है ? 

सूर्य नमस्कार आसन सभी योगा आसनों में से सबसे महत्वपूर्ण आसन है । इसको सर्वांग व्यायाम के नाम से भी जाना जाता है। यदि हम सूर्य नमस्कार आसन को उचित अभ्यास करके करें , तो ही हम इसके भरपूर लाभ ले सकते हैं व स्वयं को निरोग व तंदुरुस्त रख सकते हैं ।

सूर्य नमस्कार आसन कब करें ? 

सूर्य नमस्कार आसन को करने का सबसे उचित समय सूर्योदय के समय है क्योंकि इस समय में हमें सबसे अधिक मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होती है । जो हमारे लिये काफी लाभदायक होती है ।
सूर्य नमस्कार आसन में कुल 12 अवस्थाएं या चरण होते हैं । जिनका बारी बारी से सभी चरणों का एक बार में ही अभ्यास करने के बाद ही यह आसन पूर्ण होता है ।
इस आसन की 12 अवस्थाएं निम्न हैं जो हमे बारी बारी से इसी क्रम में करनी होती हैं - 

◆ प्राणामासन
◆ हस्त उत्तासन
◆ उत्तासन 
◆ अश्व संचालासन
◆ चतुरंग दंडासन
◆ अष्टांग नमस्कार 
◆ भुजंगासन
◆ अधोमुक्त श्वासन या पर्वतासन
◆ अश्व संचालनासन
◆ उत्तासन 
◆ हस्त उत्तासन 
◆ प्रणामासन

इन उपरोक्त 12 अवस्थाओं को करने के बाद ही सूर्य नमस्कार आसन पूर्ण होता है । 

सूर्य नमस्कार आसन से क्या क्या लाभ हैं ? 
  
सूर्य नमस्कार कई योगा आसनों से मिलकर बना है । इसको प्रत्येक सुबह 20 मिनट प्रतिदिन करने से आपके शरीर में कई सारे लाभ प्राप्त होंगे । 

◆ सूर्य नमस्कार करने से शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है। 
◆ सूर्य नमस्कार करने से कब्ज व पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है । 
◆ इससे रोजाना करने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है जिससे मेटाबॉलिज़म अच्छे से काम करता है । जिसके परिणामस्वरूप मोटापा व वज़न कम  करने में भी मदद मिलती है ।
◆ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात दिलाने में भी काम करता है । 
◆ इससे हमारी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है व कमर को लचीला बनाने में मदद मिलती है ।
◆ इस आसन को रोजाना करने से अनिद्रा व तनाव दोनों से ही राहत मिलती है । 

सूर्य नमस्कार आसन किस किस को नहीं करना चाहिये ? 
  
  • सूर्य नमस्कार आसन वैसे तो बहुत लाभकारी होता है । लेकिन यदि आप कमर दर्द , स्लिप डिस्क से परेशान हैं तो यह आसन आपको नहीं करना चाहिये । 
  • महिलाओं को गर्भ धारण के 4 माह बाद से व मासिक धर्म के दौरान इसको नहीं करना चाहिये । 
  • लंबी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को , ह्रदय रोगी व ऑपरेशन हुए व्यक्ति को इस आसन को एक योगा प्रशिक्षक के सानिध्य में ही करना चाहिये ।  

आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमैंट्स करके जरूर बताएं । 

ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇

Thank you।  wish u health
Please keep supporting•••••
और पढ़े  CLICK करें 👇

👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वज़न कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Tulsi | तुलसी - किसी भी बुखार को तोड़ने की ताक़त है इसमें

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।

👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।

👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

👉Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।

👉 Spirulina | पृथ्वी पर सबसे ताकतवर पूरक आहार



Comments

Post a Comment