हम सभी लोग अपने अपने घरों में सब्जियों व अन्य खाद्य सामिग्रीयों को बनाने में भिन्न भिन्न प्रकार के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं । अपने आप को स्वस्थ रखने में जिस प्रकार हम संतुलित डाइट ज़रूरी होती है । ठीक वैसे ही कुकिंग ऑयल भी एक अहम भूमिका रखता है । बाजारों में तरह तरह के कुकिंग ऑयल आते हैं जैसे : डालडा , रिफाइंड , ऑलिव ऑयल , सूरजमुखी का तेल , सरसों का तेल आदि ।
इनमें डालडा सबसे अधिक हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला तेलीय पदार्थ है । रिफाइंड ऑयल को जिस विधि से तैयार किया जाता है उसके कारण इसके सभी पोषक तत्व वाले गुण खत्म हो जाते हैं । जिसके चलते यह हमारे स्वास्थ्य को हानि के अलावा कुछ नही देता है । रिफाइंड ऑयल को स्लो पोइजन भी कहा जाता है क्योंकि यह हमें धीरे धीरे करके बीमार करता है । इनके सेवन से अधिक रक्तचाप , हार्ट अटैक , कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।
यदि आप स्वयं को फिट एवं हैल्थी रखना चाहते हो तो इन सब के स्थान पर राइस ब्रेन ऑयल का उपयोग कर सकते हो । यह चावल के छिलके (भूसी) से तैयार किया जाता है । यह बहुत ही हल्का होता है । राइस ब्रेन ऑयल के सेवन से आपकी सेहत ठीक रहती है । इसमें वसा की मात्रा कम होती है जिसके कारण मोटापे का खतरा भी कम हो जाता है । साथ ही शारीरिक बीमारियों का खतरा भी कम होता है ।
राइस ब्रेन ऑयल में क्या क्या गुण पाए जाते हैं ?
राइस ब्रेन ऑयल में अन्य तेलों से सबसे ज्यादा फैटी एसिड्स कम्पोजीशन पाया जाता है । जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है । यह एक फिजिकली रिफाइंड ऑयल है , जिसमें केमिकल नहीं होता है ।
राइस ब्रेन आयल हार्ट के मरीजों , मधुमेह ( शुगर ) के मरीजों व सांस की समस्या वाले मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक है ।
राइस ब्रेन ऑयल से होने वाले लाभ -
आज बाजार में कई कंपनियां राइस ब्रेन ऑयल को बेच रही हैं। आप जिन्हें आसानी से विभिन्न किराना स्टोर व मॉल आदि से खरीद सकते हैं । राइस ब्रेन ऑयल हमारे स्वास्थ्य के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण हो गया है । यह डीप फ्राई , लौ फ्राई एवं सभी स्नैक्स को फ्राई करने के काम आता है । यह हमारे शरीर को भिन्न भिन्न बीमारियों से भी बचाने का काम करता है ।
■ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में -
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिसर्च से यह बताया है कि राइस ब्रेन ऑयल में अन्य तेलों की अपेक्षा पॉलीअनसेचुरेटेड , मोनोअनसेचुरेटेड व संतृप्त वसा की सबसे अच्छी रचना होती है । जिसके चलते यह आपके शरीर मे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखता है । जिसके कारण एथोरास्क्लोरोसिस , दिल की समस्या , ब्रेन हेमरेज आदि के खतरे को कम करता है ।
■ कैंसर को दूर करने में -
राइस ब्रेन ऑयल अपने आप मे विभिन्न एन्टी ओक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है । इसमें ओरिजोनोल , विटामिन - ई , टोकोफेरोल , टोकोएट्रीनल आदि यौगिक पाए जाते हैं । यह सभी एन्टी ओक्सिडेंट हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाली कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर हमें स्वस्थ रखते हैं ।
■ त्वचा से सम्बंधित रोगों में -
राइस ब्रेन ऑयल में ह्यपोलेगरेनिक यौगिक पाया जाता है । जो त्वचा में होने वाली एलर्जी के प्रभाव को बहुत कम कर देता है । साथ ही यह अन्य प्रकार की एलर्जी व त्वचा की समस्याओं से बचाने का काम भी करता है ।
■ वज़न कम करने में -
राइस ब्रेन ऑयल हल्का व कम चिपचिपा होने के कारण हमे स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है । साथ ही यह वज़न कम करने में तथा वजन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है ।
■ रजोनिवृति में -
शोध में पाया गया है कि वनस्पति ऑयल रजोनिवृति के समय कई समस्याओं को उत्पन्न कर सकते हैं । जिन सबसे राइस ब्रेन ऑयल सबसे अहम ऑयल है । जो रजोनिवृति के समय होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी है ।
राइस ब्रेन ऑयल में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है । जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। यह हर तरह से आपके लिए सुरक्षित कुकिंग ऑइल है।
चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।
👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?
👉Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।



Good knowledge about rice bran oil 👌
ReplyDeleteBhaut accha hota hai ye
ReplyDelete