OATMEAL | दलिया
अगर आप भी सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी औऱ पौष्टिक फ़ूड खाना चाहते हैं तो अपने ब्रेकफास्ट में दलिया को शामिल कर लें। सुबह के ब्रेकफास्ट में दलिया खाना बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानतें ही हैं दलिया गेहूँ से बनता हैं, दलिया बनाने के लिए गेंहूँ के छोटे छोटे टुकड़े किये जातें हैं। दलिया में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर होता है, फ़ाइबर वाले आहार खानें से भूक जल्दी नहीं लगती है, औऱ आपका पेट देर तक भरा रहेगा। दलिया खानें में तो स्वादिष्ट होता ही हैं साथ में हमारे स्वस्थ को भी ठीक रखता हैं। दलिया खानें से आपको कई तरह से फ़ायदे मिलते हैं।
 |
OATMEAL | सुबह के ब्रेकफास्ट में दलिया खानें के फ़ायदे।
|
दलिया खानें के फ़ायदे
● दलिया खाने में सबसे पौष्टिक आहार है , फाइबर और प्रोटीन से भरपूर दलिया खाने में हल्का और जल्दी पचने वाला आहार है ,इसको खाने से आपकी पाचन समस्या कोसो दूर हो जाती है ये शरीर की आंतों में जमी और चिपकी गंदगी को मल के द्वारा बाहर करता है। जिससे आपको पेट की समस्या से निजात मिलती है और पूरा दिन ऊर्जा से भरे हुए रहते है
● दलिया एक लो कैलोरी औऱ फ़ाइबऱयुक्त फ़ूड है। सुबह के ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन करने से आपकी बॉडी में जमी चर्बी को गलानें का काम करता है। दलिया खानें से
वज़न कम होता है औऱ फ़ाइबर के सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
● दलिया गेंहूँ के छोटे छोटे टुकड़े करके बनाई जाती हैं, इसलिए इसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट पाएं जातें हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते हैं। दलिया का सेवन करनें से शरीर में मौज़ूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता हैं औऱ सभी अंग हैल्थी रहतें हैं।
● दलिया
मधुमेह ( शुगर ) से परेशान लोगों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता हैं। इसमें कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होतें हैं औऱ ये लौ ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ़ूड हैं। कम ग्लासेमिक वाले फ़ूड धीरे धीरे ग्लूकोज में बदलतें हैं, जिससे बॉडी में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है, औऱ खून में अतिरिक्त शुगर नही मिलती हैं।
● डायटीशियन का मानना है कि सुबह का ब्रेकफास्ट प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। इससे बॉडी की मशल्स मजबूत होती हैं। दलिया एक ऐसा फ़ूड हैं जो प्रोटीन औऱ विटामिन्स से भरपूर होता हैं, औऱ दलिया को बनाने में ज़्यादा समय भी नही लगता हैं, इसलिए दलिया को अपनें सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करें।
● दलिया का सेवन करने से आप दिल से संबंधित बीमारियों जैसे हाई बीपी, स्ट्रोक आदि से दूर रहतें हैं,। दलिया खानें से बॉडी में गुड कोलोस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है औऱ बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती हैं।
● आजकल
हड्डियों का कमज़ोर होना आम समस्या हो गई हैं। दलिया कैल्शियम औऱ मैग्नेशियम से भरपूर होता है। दलिया को हर रोज़ खानें से हड्डियां मज़बूत होतीं हैं। जो लोग रोज़ाना दलिया का सेवन करतें हैं उनको उम्र दराज़ होने पर भी जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती हैं। दलिया खानें से पित्त की थैली में पथरी की समस्या भी दूर होती हैं।
● दलिया खाना महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है, ब्रेस्ट कैंसर, महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। साबित अनाज में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर पाया जाता हैं, चाहें साबित अनाज कोई से भी हो। रिसर्च में भी बताया गया है कि फ़ाइबरयुक्त अनाज के सेवन से ब्रैस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर, लंग कैंसर जैसे घातक रोगों से निजात पाया जा सकता है।
● शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती हैं। हीमोग्लोबिन घटने से शरीर में कमज़ोरी औऱ थकान महसूस होने लगती हैं। दलिया आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है, जो बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा को ब्लांसड करनें का काम करता हैं। दलिया शरीर के तापमान औऱ मेटाबॉलिज्म की मात्रा को भी सही बनाएं रखता है।
हेल्थ से जुड़े औऱ भी टॉपिक्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़ें रहें।
Thank You। Wish u Health
Please keep supporting
👏👏
ReplyDelete