![]() |
| Meditation | मेडिटेशन क्यों है ज़रूरी । |
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी हम अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं । अगर समय मिला तो हम रनिंग, जिम में जाकर व्यायाम कर लेते हैं , वरना वो भी नहीं । जबकि हमे अपने शरीर के लिए प्रतिदिन 2 घन्टे देने चाहिए क्योंकि हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तभी हम काम अच्छे प्रकार से कर सकते हैं ।
इन सबसे ऊपर हमारे शरीर मे सबसे उपयोगी चीज़ है जिसका हमे बहुत खयाल रखना होता वो है हमारा मस्तिष्क । हमारा मस्तिष्क दो भागों में बंटा रहता है - अनुमस्तिष्क व प्रमस्तिष्क। जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा मे छोटा दिमाग व बड़ा दिमाग भी बोलते हैं ।
हम यदि रोजाना प्रातः काल मे उठकर मैडिटेशन अर्थात ध्यान करते हैं । तो हमारा शरीर भीतर से हील करना आरम्भ कर देता है व कुछ दिनों में ही हमे इसके लाभकारी परिणाम देखने को मिलते हैं ।
मेडिटेशन करने से हमारा मन शान्त व स्थिर रहता है । साथ है अनिद्रा , तनाव आदि समास्याओं में भी राहत मिलती है ।
मैडिटेशन क्या है ?
मैडिटेशन अर्थात ध्यान विचारों व क्रिया से परे है । ध्यान खुद में लीन होकर स्वयं की खोज जैसा है । इससे आप अपने चित्त अर्थात मन पर काबू पा सकते हैं । अपने विचारों को नियंत्रित कर खुद को अच्छे स्वास्थ्य की तरफ लेकर जा सकते हैं । पुराने समय मे ऋषि मुनि लोग एक वृक्ष के नीचे या पहाड़ आदि स्थानों पर बैठकर कई दिनों कई वर्षों तक तपस्या करते थे । जिसके चलते वे लंबे समय तक भी जीवित रहते थे ।
आप मेडिटेशन के द्वारा अपने आप को अंदर से मजबूत व आत्मविश्वास से सराबोर कर सकते हैं । जिसके चलते आप अपनी जिंदगी में कई असम्भव कार्य भी कर जाते हैं । मेडिटेशन के द्वारा हमारे दिमाग को तो आराम व स्थिरता मिलती ही है साथ ही हमारे ह्रदय को भी काफी आराम मिलता है व हमारा रक्त संचार भी नियमित रूप से होता है ।
कैसे करें मेडिटेशन ?
मेडिटेशन योग के अंतर्गत ही आता है । यह हमारे शरीर मे सकारात्मक विचारों को लाने व स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है । मेडिटेशन का लाभ आप तब तक नहीं ले सकते जब तक आप इसे सही तरीके से नही करते ।
आप इन चरणों को अपना कर मेडिटेशन कर सकते हैं -
◆ मेडिटेशन के लिये एक उपयुक्त व शांत वातावरण का होना बहुत जरूरी होता है ।
◆ फिर अपने पैरों को अच्छे से मोड़ कर पालती मारकर बैठ जाइए ।
◆ अब सांस को अच्छे से 2 से 3 बार अंदर बाहर ले कर खुद को रिलैक्स कर दीजिये ।
◆ अब आंखे बंद कर अपने माथे के बीचों बीच ध्यान केंद्रित करने का प्रयास कीजिये ।
◆ मन मे कुछ भी नही सोचना है बस अपने सारे शरीर से ध्यान लाकर माथे के बीचों बीच लगाना है ।
आप इन चरणों को अपना कर ध्यान या मेडिटेशन कर सकते हैं । आप किसी योग गुरु के सानिध्य में भी सीखकर भी इसको कर सकते हैं ।
मेडिटेशन से क्या लाभ है ?
मेडिटेशन हमारे शरीर को अंदर से स्वस्थ व अवसाद से दूर रखने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीका है । इसका लाभ आपको लगातार 30 से 40 दिन तक करने पर ही होता है ।
यह हमारे अंदर सकारात्मक विचारों का संचार कर हमें नकारात्मक विचारों को नही आने देता है जिससे हम अधिक खुश व स्वस्थ रहते हैं व शरीर मे ऊर्जा का संचार लगातार बना रहता है । जिसके चलते हम अपने काम मे अधिक मन लगा सकते हैं ।
हमें प्रतिदिन मेडिटेशन अवश्य करना चाहिये ।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमैंट्स बॉक्स में जरूर बताएं ।
और पढ़े CLICK करें 👇


Thanks preey
ReplyDeleteNYC article
ReplyDeleteWow! Such an amazing and helpful post this is. I really really love it. It's so good and so awesome. I am just amazed. I hope that you continue to do your work like this in the future also Guided Meditation for Morning
ReplyDeleteGreat
ReplyDelete