Height को बढ़ाने में लाभकारी हैं ये 10 Exercises .

हर कोई खुद को फिट व आकर्षक बनाने के लिये अपना भरपूर योगदान देता है । जिसके लिये वह जिम जाता है तरह तरह की एक्सरसाइज भी करता है । लेकिन एक अच्छे शरीर के साथ साथ आपके कद का भी अच्छा होना बेहद ज़रूरी होता है । 
हमारी हाइट मुखयतः प्रभावित करने वाले कारक वातावरण , हार्मोन्स , जीन्स व पोषण हैं । आप अपनी हाइट को बढ़ाने के लिये यह 10 एक्सरसाइज कर सकते हो । 
                     Height को बढ़ाने में लाभकारी हैं ये 10 Exercises       pic credit - youtube


1. Hanging Exercise - इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको खुुुद को Pull up Bar को पकड़ कर लटकना होता है व अपने पैरों को जमीन पर नही लगने देते हुए  शरीर को स्ट्रेेेच होने देना है। इस अवस्था मे आपको 1 से 2 मिनट तक रहना है । इस एक्सरसाइज से हमारी मासपेशियों में खिंचाव आता है तथा ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है ।
 
2. Downward Dog - इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको अपने दोनों हाथ सामने की ओर जमीन पर कंधे के सहारे थोड़ा खोलकर रखना होता है । साथ ही अपनी दोनों टांगो को खोलकर रखना होता है व अपनी दोनों टांगो की एड़ी  को ऊपर की ओर उठा कर इसी अवस्था मे कम से कम 1 या 2 मिनट तक करना होता है । इस एक्सरसाइज से हमारी पैरों व पीठ की मांशपेशियां मजबूत होती हैं ।

3. Cobra pose - इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको सबसे पहले अपने पेट के बल पर टांगों को सीधा करके लेट जाना है । उसके बाद आपको अपने दोनों हाथों के सहारे कमर तक के हिस्से को ऊपर की ओर उठाना होता है । याद रहे इसमे आपकी कमर के नीचे का हिस्सा मूव नहीं करना चाहिए । इस एक्सरसाइज को आपको 8 से 10 बार सही ढंग से दोहरानी है । इस एक्सरसाइज के द्वारा आपकी बैकबोन में खिंचाव उत्पन्न होता है जो हमारी ग्रोथ के लिये अच्छा होता है ।

4. Cat and Cow Stretch - इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने घुटने व दोनों हाथों के बल पर झुक जाना है ।  फिर अपने हाथों पर जोर देते हुए अपनी पीठ को ऊपर की ओर उठाना है व थोड़ी देर तक रोके रखना है । फिर वापस उसी अवस्था में वापस आ जाना है । ऐसा आपको कम से कम 8 से 10 बार करना है ।

5. Calves stretch इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको दीवार पर अपने दोनों हाथों को रखना है व अपने के सीधे पैर के घुुटने को आगे की तरफ रखना है व इसमेें दूसरा पैर पीछे की ओर रहेगा । उसके बाद  अपने सीधे पैर को दीवार की ओर थोड़ा झुकाना है । साथ ही दीवार पर दबाव बनाना है। ऐसा आपको बारी बारी से दोनोंं पैरों सेे 10 से 15 सेेकण्ड तक रुककर दोनों पैर पर करना है । इस एक्सरसाइज से आपकी जांघों व हाथों की मासपेशियां मज़बूत होती हैं ।

6. Neck Stretch - इस एक्सरसाइज में आपको अपनी गर्दन को ऊपर व नीचे की ओर थोड़ी थोड़ी देर रुक रुक कर मूव कराना  है । जिसके लिये आपको अपनी पीठ को किसी सीधी चीज़ से सटाकर अपनी गर्दन को देर तक  नीचे की ओर रखना है फिर ऊपर की ओर खिंचाव महसूस होने तक करना है। इसे आपको 25 से 30 सेेकण्ड तक बारी - बारी से 8 या 10 बार करना है ।

7. Hip Flexor stretch - इसमें आपको सबसे पहले अपने सीधे पैर पर झुुुकना है । व उल्टा पैर पीछे की ओर घुटना जमीन पर सटाकर रखना है । साथ ही अपने दोनों हाथों को हथेली के बल पर सीधे घुुुटने पर रखना है । इस अवस्था में आपको कम से कम 20 से 25 सेकण्ड तक रहना है उसके बाद आप बिल्कुल इसी प्रकार से पहले उल्टे  पैर पर ततपश्चात सीधे पैर पर इसको  बारी बारी से 20 से 25 सेेकण्ड के अंतराल पर दोहराना है । 

8. Lifting up to your Toes - इसमें आपको अपनी एड़ी को ऊपर उठा कर अपने शरीर को पंजों पर रोकना है ।  ऐसा आपको 8 से 10 बार या उससे अधिक अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैैं । इस एक्सरसाइज से आपकी पैर की काल्फ मजबूत होती है ।

9. Skipping  आपको एक रस्सी के सहारे जंपिंग करनी है। यह आपको लगातार 2 से 3 मिनट तक बिना रुके करनी हैै । इससे आपके  सारे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव होती  हैं ।

10. Swimming - हाइट को गेन करने में  स्विमिंग बहुत लाभकारी है । इससे भी आपके पूरे शरीर की मासपेशियों  को एक्टिव करने में मदद मिलती है । इससे आपकी spine मजबूत होती है । स्विमिंग में ब्रेेेस्टस्ट्रोक सबसे उपयोगी होती है । 

आप इन सभी एक्सरसाइज को अपना कर व रेगुलर करके अपनी रुकी हुई हाइट को आसानी से बढ़ा पाएंगे । 
ये भी ज़रूर पढ़े click करें 👇


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कॉमेंट्स में जरूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇



Comments

Post a Comment