 |
| Fennel - सौंफ | अक्सर लोग रात में खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खातें हैं ? जानें फ़ायदे। |
सौंफ | Fennel benefits
रात में खाना खानें के बाद अक्सर लोग सौंफ खाते हैं। होटल्स में भी खाना खाने के बाद सौंफ सर्व की जाती है, यहाँ तक की शादियों में भी मेहमानों को खाना खाने के बाद सौंफ सर्व की जाती है। रेस्टोरेंट में तो सौंफ का काफ़ी प्रचलन है। लेकिन क्या आप जानते हैं, खाने के बाद सौंफ का सेवन क्यों किया जाता हैं ? खाना खाने के बाद सौंफ खाने से खाना अच्छे से पच जाता है यानी कि आपकी पाचन क्रिया तेज़ी से काम करना शुरू कर देगी। सौंफ के साथ अगर आप मिश्री को खाते हैं तो ये आपके लिए औऱ भी लाभकारी होगा। सौंफ औऱ मिश्री से आपकी पाचन क्रिया मज़बूत होगी। सौंफ खाने को पचा कर आपकी पाचन क्रिया को तो मज़बूत करती ही है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका प्रयोग गर्मियों ज़्यादा होता है इसके अलावा भी इसके कई गुणकारी लाभ होते हैं, जिनके बारे में हम आज आपको बतायेगें।
 |
| FENNEL | सौफ |
सौंफ के गुणकारी लाभ
■ सौंफ में आयरन कैल्सियम के अलावा सोडियम औऱ पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जातें हैं। अगर आप इसका रोज़ाना सेवन करते हैं तो शरीर में होने वाली प्रत्येक कमी खत्म हो जाती हैं।
■ रोज़ाना सौंफ का सेवन करने से मुँह के छाले ठीक हो जातें हैं साथ ही सौंफ खांसी औऱ लूज़ मोशन जैसी बीमारियों से भी हमें बचाती हैं। अगर आपको कभी भी ये बीमारियां हो भी जाएं तो सौंफ का नियमित सेवन करने से आपको राहत मिलेगी।
■ सौंफ से कोलोस्ट्रॉल भी नियंत्रित होता हैं। अगर आप नहीं चाहतें हैं कि आपका कोलोस्ट्रॉल बड़े तो एक चम्मच सौंफ को तीस मिनट तक चबा चबा कर खाना शुरू कर दें।
■ सौंफ गले को साफ़ करने का काम करती है। अगर आप रियाज करते हैं तो रोज़ भुनी हुई सौंफ को गर्म पानी के साथ लेने से आपकी आवाज़ साफ़ होगी औऱ आवाज़ भी मधुर होगी।
■ रोज़ाना सौंफ के सेवन से आपके शरीर का खून साफ़ होगा औऱ त्वचा भी चमकदार बन जाती हैं।
■ अक्सर लोगों के मुँह से बदबू आने लगती हैं। जब मुँह से बदबू आने लगे तो दिन में तीन से चार बार आधा आधा चम्मच सौंफ को खाना शुरू कर दें। ऐसा करने से मुँह औऱ सांस दोनों से बदबू आना बंद हो जाती हैं।
■ सौंफ आँखो के लिए भी होती हैं फायदेमंद। सौंफ को नियमित तौर पर खाने से
आँखो की रोशनी ठीक रहती हैं। सौंफ के साथ आप मिश्री भी खा सकतें हैं।
■ सौंफ औऱ मिश्री के साथ
बादाम को भी समान मात्रा में पीस लें। हर रोज़ दुपहर औऱ रात के खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से
पाचन तंत्र दुरुस्त होता हैं।
■ अगर आपको खांसी से परेशान होते हुए कई दिन हो गए हैं, तो आप एक चम्मच को दो कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी एक कप न हो जाये। अब इस पानी को दिन में दो से तीन बार पियें इससे आपकी पुरानी से खांसी भी ठीक हो जायेगी।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी ज़ानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
Thanks 👍
ReplyDelete