![]() |
| Apple benefits | आज से ही खाना शुरू करो सेब |
ये तो हम सभी जानते हैं कि सेब पूरी दुनिया में केले के बाद सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है । सेब दुनिया भर में एक और नाम से भी जाना जाता है जिसे हम सब जादुई फल भी कहते हैं । सेब में भरपूर मात्रा में एंटी- ऑक्सीडंट और बीमारीयो से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं । इसलिए आपने सुना भी होगा AN APPLE A DAY KEEPS THE DOCTOR AWAY और ये कहावत सच भी है सेब एक ऐसा फल जिसे आप रोज़ खाने से आपके रोगो से लड़ने की क्षमता कई गुना तक बढ़ जाती है ऐसे में आप बीमार होने वाले भी होंगे उससे पहले ही आपकी इम्युनिटी आपको बीमार होने से बचा लेगी। आप इस बात से कितना सहमत हैं । मुझे कमैंट्स में जरूर बताये।
सेब में कुछ ऐसे कमाल के तत्व मौजूद होते है। जो शरीर में कोशिकाओं को तेजी से बनने में मदद करते हैं।
* हरे सेब में लाल सेब कि तुलना में ज़्यादा फाइबर और ज़्यादा विटमिन सी(vitamin C) पाया जाता है।
बढ़ती उम्र के दुष्प्रभावों को रोके
सेब में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो आपके बढ़ती उम्र के दुष्प्रभावों को कम करता है सेब वक़्त से पहले चेहरे झुर्रियों को गायब करता है और चेहरे की चमक हमेशा बनाये रखता है। यानी अगर आप 55 के है तो आप 45 के आराम से दिख सकते है सोच क्या रहे है आज से ही सेब खाना शुरू कर दे।
सेब मोटापेे को कम करता है।
मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याए होती है। जैसे , मधुमेह ( शुगर ) , बीपी, हृदय रोग। सेब में पाये जाने बाले फाइबर मोटापे को कम करते है। जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम से कम आता है। साथ ही इसमें पाए जाने बाले पोष्टिक तत्व से शरीर को मजबूती प्राप्त होती है।
पेट को रखे खुश
सेब में पाए जाने वाले फाइबर आपकी आंतो को एकदम साफ़ रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। गैस ,कब्ज़ जैसी कोई भी समस्या नहीं होती साथ ही साथ आपके शरीर के पी एच लेवल को नियंत्रित रखता है। ज़्यादातर बीमारियां आपके पेट से होकर जाती है। आपका पेट खुश तो आप खुश इसलिए आप अपने पेट को हमेशा खुश रखे।
साँस ( दमा ) की परेशानी करे दूर
सेब दमा रोगी के लिए बहुत फायदेमंद होता है सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ो को मजबूती देता है। जिससे साँस लेने की समस्या में काफी राहत मिलती है।
मधुमेह और वज़न करे नियंत्रित
मधुमेह ( शुगर ) को कन्ट्रोल करने में सेब बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप सेब का रोज नियामित सेबन करते है। तो मधुमेह ( शुगर ) का खतरा 28% तक कम हो जाता है। क्या आप डाइटिंग पर है तो सेब खाना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि सेब में ,बहुत कम कैलोरी होती है और कई सारे पोष्टिक तत्व भी जो हमे वज़न कम करने में सहायक होते है।
कोलोस्ट्रोल करे कम
सेब खाने से कोलोस्ट्रोल कम होता है। सेब में मौजूद फाइबर कोलोस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है। ये फाइबर फैट (fat) में मिलकर उसे कम करते है । जिससे कोलोस्ट्रोल कम हो जाता है और शरीर में रक्त संचार को ठीक करता है
यादास्त रखे दुरुस्त
रोज सेब का सेबन हमे अल्जाइमर यानी भूलने की बीमारी से बचाता है। रोज़ सुबह खली पेट सेब का सेवन करने से यादास्त मजबूत होती है और भूलने की शिकायत से निजात मिलती है तो हमे रोज सेब खाना चाहिए ताकि हम लोग कई और बीमारियों से बचे रहे।
ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें -👇
हैल्थ से जुडी और भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट ( Wish u health ) से जुड़े रहे।
Thank you। wish u health
Please keep supporting•••••
और पढ़े CLICK करें 👇


❤️❤️🙏
ReplyDeleteNice article
ReplyDelete