बदलती जीवनशैली के चलते हम सभी अपनी प्राचीन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं । जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है दवाइयां। हम लोग आजकल दवाइयों पर इस कदर निर्भर हो गए हैं कि जड़ी बूटियों के बारे में सब भूल गए हैं । जरा सा सिर दर्द हुआ मेडिकल स्टोर से टेबलेट लेकर खा ली , जरा पेट दर्द हुआ टेबलेट खा ली । इन सबके चलते हम इन दवाइयों के आदी होते जा रहे हैं । हम अपनी प्राचीन चिकित्सा अर्थात आयुर्वेद को भूलते जा रहे हैं । पहले के समय मे लोग अधिक लंबी उम्र तक जीवित रहता था इसका मुख्य कारण जड़ी बूटियां व वैद ही हुआ करते थे ।
हमारे आसपास के वातावरण में भी कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जो कई छोटी बड़ी बीमारियों को दूर कर हमें स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ।
![]() |
| Leaves Benefits | इन तीन पेड़ पौधों की पत्तियाँ खाये और रोग दूर भगाये |
आइये जानते हैं नीम , तुलसी व अमरुद की पत्तियों से होने वाले लाभों के बारे में -
◆ नीम - नीम के फायदे तो लगभग सभी जानते हैंं । लेेकिन इसका उपयोग बहुत कम लोग करते हैं । गांव देहात में आज भी कई लोग नीम का दातुन करते हैं । जिसके चलते उनके दांत अधिक समय तक स्वस्थ रहते हैैं । नीम को एंटी बैक्टीरियल भी माना जाता है जिसके चलते इसके पत्तों को सुखाकर आग में जलाने से घर के अंदर के मच्छर व हानिकारक बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं व घर की हवा शुद्ध रहती है ।
सुबह प्रतिदिन बासे मुँह नीम की पत्तियों को चबाने से हमारी इम्युनिटी बढ़ती है । जो हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है । 👉 NEEM Benefits | नीम
◆ तुलसी - हिन्दू समाज में तुलसी का एक अहम स्थान है । कई घरों में तुलसी की पूजा भी होती है। तुलसी के पत्ते बहुत ही लाभकारी होते हैं । यदि आप प्रतिदिन तुलसी के पांच पत्ते चबाकर खाते हैं तो अपने आपको स्वस्थ रखने में आसानी होगी । साथ ही मुँह की दुर्गंध , यौन दुर्बलता व नपुंसकता से भी छुटकारा मिल जाता है । तुलसी के पत्ते चबाने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करा जा सकता है । एन्टी बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होने के कारण तुलसी की पत्तियों को घाव पर लगाने से यह घाव को पकने नहीं देता व जल्दी ठीक करने में भी मदद करता है ।
कई शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि तुलसी के बीजों से कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का ईलाज सम्भव हो सकता है । 👉 Tulsi Benefits | तुलसी
◆ अमरूद - अमरूद आपने अधिकतर फल के रूप में ही खाया होगा । आप इसके पत्तों से होने वाले लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे । अमरूद के पत्तों में एन्टी बैक्टेरियल , एन्टी इन्फ्लेमेट्री व एन्टी ओक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं । यह हमारी स्किन व हेयर से संबंधित समस्याओं में बहुत लाभकारी होते हैं । एन्टी ओक्सिडेंट के गुणों से भरपूर होने के कारण यह वजन घटाने में भी काफी मददकारी होते हैं । अमरूद के पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल , मधुमेह , मुँह के छालों से राहत दिलाने में बहुत लाभकारी होते हैं । 👉 GUAVA | अमरूद खानें के फ़ायदे
चेतावनी : वैसे तो यह जड़ी बूटियों के अंतर्गत आते हैं लेकिन इनका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए ।
ये भी ज़रूर पढ़े क्लिक करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Bahut accha
ReplyDelete