Cinnamon | दालचीनी के यह औषिधीय गुण अभी जानो

दालचीनी एक प्रकार से मसालों में ही आती है । इसका उपयोग मसालों के अलावा कई औषिधीय दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है । यह एक छोटा व सदाबहार पौधा होता है जो लगभग 10 से 15 मीटर तक ऊंचा होता है । इसकी अलग प्रकार की खुशबू ही इसे मसालों की श्रेणी में रखती है । इसकी छाल का उपयोग ही मसालों के रूप में किया जाता है । इसकी पत्तियों का उपयोग मच्छरों को भगाने में किया जाता है। 
Cinnamon | दालचीनी 
  • आइये जानते हैं दालचीनी के फायदों के बारे में 
दालचीनी  का प्रयोग हमारी घर की रसोई में कई सालों से किया जा रहा है । इससे होने वाले फायदों व कैसे इसको उपयोग करें इसकी जानकारी इस प्रकार है ।

◆ दालचीनी अपच , पेटदर्द और सीने में जलन महसूस होने पर आपको दालचीनी के साथ सोंठ , जीरा और इलाइची को समान मात्रा में लेकर अच्छी प्रकार से पीसकर पाउडर को हल्के गर्म पानी के साथ सुबह शाम को लेने से आराम मिलता है ।
◆ दालचीनी का उपयोग आप जी मचलाने , उल्टी और जुलाब आदि को रोकने में भी कर सकते हैं ।
◆ कब्ज व गैस की समस्या में दालचीनी के पत्तों का चूर्ण व काढ़ा बना कर उपयोग किया जाता है ।
◆ स्त्रियों में गर्भाशय के विकार और गनोरिया में दालचीनी का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है ।
◆ दालचीनी के सेवन से माता के स्तन के दूध में भी बढ़ोत्तरी होती है ।
◆ दालचीनी के पत्तों व छाल का उपयोग व्यंजनों को बनाने में तथा खाने में स्वाद को बढ़ाने में भी किया जाता है ।
◆ दालचीनी पाउडर को सुबह शाम हल्के गर्म (गुनगुने) दूध के साथ सेवन करने से पुरुषों के वीर्य में वृद्धि होती है । 
◆ दालचीनी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में 3 बार लेने से शरीर का बड़ा हुआ वजन व कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है । 

दालचीनी से नुकसान 
दालचीनी की तासीर गर्म होती है । जिसके चलते इसका अधिक मात्रा में सेवन आपकी किडनी को हानि पहुँचा सकता है । साथ ही यदि आप उच्च रक्तचाप या निम्न रक्तचाप से पीड़ित हैं । तो आपको इसे उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए ।
 ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


 





Comments