आँखे क्यों होती हैं खराब?
आँख मनुष्य के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं औऱ मनुष्य के जीवन में इसका सबसे ज़्यादा उपयोग भी किया जाता हैं। पहले के समय में शायद ही किसी को आँखो से संबंधित समस्या होती थी लेकिन आज हर दूसरे तीसरे इंसान में आँखो से संबंधित समस्या देखने को मिल जायेगी। आँखो के खराब होने का मुख्य कारण हैं आज कल का मिलावटी खाना आज के समय में कोई भी चीज़ प्योर नही रह गई हैं रही सही कसर फ़ास्ट फ़ूड पूरी कर देते हैं। हमारी आँख को स्वस्थ रहने के लिए 'विटामिन ए' की ज़रूरत होती हैं जो कि हमें अपने आहार से मिल नही पाती हैं औऱ धीरे धीरे हमारी आँखों में समस्या उत्पन्न होने लगती हैं।
इसके अलावा भी आँख ख़राब होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं----
■ टी वी, कम्प्यूटर, या मोबाईल फोन का ज़्यादा इस्तेमाल करना।
■ अधिक गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने से
■ धूल मिट्टी के कणों की वज़ह से
■ नशीले पदार्थो का अधिक सेवन करनें से
■ नींद पूरी न होने की वज़ह से
■ कब्ज की समस्या रहने से
■ मधुमेह औऱ मूत्र से संबंधित रोगों के कारण
आँखो की रोशनी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
यदि आपकी आँखों में जलन हो रही हो या आँखों की वज़ह से सिर में दर्द हो रहा हो तो गुलाब जल का उपयोग आपको बहुत ही लाभ देगा। इसके लिए रुई के दो बड़े दुकडों को गुलाब जल में भिगो कर आँखो पर रखने से आँखो की जलन को ठीक करने में भी मदद मिलेगी औऱ सिर का दर्द भी ठीक हो जायेगा।
दालचीनी की चाय बनाकर पीने से आपकी आँखों की समस्या में काफी लाभदायक रहेगा। दालचीनी की चाय से आँखों की नसों में आ चुके तनाव को सही करने में मदद मिलेगी औऱ आँखो को भी आराम मिलेगा।
अगर आपको कंप्यूटर या मोबाईल फोन पर काम करते हुए ज़्यादा समय हो गया हो औऱ आपकी आँखों में धुंदलापन सा लगने लगा हो तो आप अपने हाथों की दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े ओर फिर हाथों की गर्म हथेलियों से आँखो पर सेक लगाए इससे आँखो को काफ़ी आराम मिलेगा।
कंप्यूटर , लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन पर लम्बे समय तक काम करते हुए आँखों में दर्द, जलन और आँखों से पानी आने लगता है ऐसा इसलिए होता है , कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है जो हमारी आँखों को ज़रूरत से ज़्यादा नुक्सान पहुँचती है। इसके लिए आप एंटी ब्लू लाइट चश्मे का प्रयोग करे। ये चश्मा स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को कट कर देता है और हमारी आँखों को नुकसान से बचा लेता है।
जब आप सुबह को उठे तो अपने मुँह में पानी भर कर आँखों को खुल कर उन पर साफ पानी के छीटे मारे ऐसा हर रोज़ करने से आँखो की रोशनी बढ़ती हैं।
रात को सोते समय पैरो के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करें। औऱ सुबह उठ कर ओस वाली हरी घास पर 25 से 30 मिनट तक टहलें इससे आँखो का तनाव भी दूर होता हैं औऱ आँखो की रोशनी भी बढ़ती हैं।
पत्ता गोभी, पालक, हरी सब्जियां, पीले फलों का सेवन करे। विटामिन ए, औऱ विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिससे आँखो में विटामिन ए औऱ सी की कमी दूर हो सके औऱ आँखो की रोशनी लंबे समय तक बरकरार रहे।
जब आपको नींद आने लगे तो ज़्यादा देर तक नही जागना चाहिए। सुबह में सूर्योदय होने के बाद तक सोना ओर रात में देर तक जागने से आँखो की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं औऱ धीरे धीरे आँखे बेज़ान औऱ रूखी होने लगती हैं। इसलिए अपने सोने के समय का खास ख्याल रखें।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment