Orange। संतरा
खट्टा-मीठा, रसीला औऱ चटख रंग का होने के कारण संतरे को देखकर ही ताज़गी महसूस होने लगती हैं। बहुत से लोग तो संतरे का उपयोग नाश्ते में भी करते हैं। यह फल दुनियाभर के लोकप्रिय फलों में से एक है। संतरे में विभिन्न पोषक तत्व औऱ गुणों से भरपूर होता हैं, इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरे की सबसे बड़ी खूबी यह है भी हैं कि इसमें कैलोरिन बहुत कम होती हैं। संतरे में किसी भी प्रकार का सैच्युरेटेड फैट या कोलोस्ट्रॉल नही पाया जाता हैं। इसे खाने से डायटरी फ़ाइबर मिलता हैं जो इन हानिकारक तत्वो को शरीर से बाहर निकालता हैं। संतरे का उपयोग लोग अपनी इच्छानुसार करतें हैं जैसे कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं तथा कुछ इसका जूस निकालकर भी पीते हैं संतरे का जूस का उपयोग कई पेय पदार्थों अथवा लजीज़ व्यंजनों में भी किया जाता हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में संतरे की अलग ही पहचान हैं।
![]() |
| Orange Benefits। खट्टे मीठे संतरे के फ़ायदे। |
संतरे से होने वाले फ़ायदे
1 स्वस्थ आँखो के लिए
आँखो के लिए संतरा बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं क्योंकि यह विटामिन-C का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं जो कि आँखो को स्वस्थ रखता हैं और मोतियाबिंद का जोखिम भी कम करता हैं।
2 स्वस्थ बालों के लिए
संतरे में विटामिन A , C , E औऱ आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और बालों को मजबूत व चमकदार बनाता हैं।
3 त्वचा के डार्क स्पोर्ट्स कम करें
संतरा खाकर छिलकों को बाहर न फेके क्योंकि इसमें विटामिन C काले धब्बों को दूर करके त्वचा को कोमल बनाता हैं औऱ नई त्वचा कोशिकाओं की कोशिकाओं को बनाने में विकास करता हैं इसके अलावा संतरे के छिलके त्वचा से हानिकारक तत्त्वों को निकालकर डार्क स्पोर्ट्स को दूर करते हैं।
4 कब्ज की समस्या को दूर करता हैं
बढ़ती आयु के साथ अक्सर लोगों को कब्ज की परेशानी हो जाती हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए कई तरह की दवाईयां लेनी पड़ती हैं परंतु इस समस्या को संतरा खा कर भी ठीक किया जा सकता हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले फ़ाइबर कब्ज से लड़ने में मदद करता हैं और पेट को साफ करता हैं।
5 पथरी की समस्या दूर करें संतरा
प्रतिदिन संतरे का सेवन करने से किडनी को बहुत लाभ मिलता हैं औऱ किडनी में होने वाली पथरी को संतरे के सेवन से रोका जा सकता हैं। जिन लोगों को पथरी हैं अगर वे लोग संतरे का नियमित रूप से सेवन करें तो पथरी का विकास नही होगा औऱ किडनी में मौज़ूद पथरी भी खत्म हो जायेगी।
6 सर्दी को दूर करने में सक्षम हैं संतरा
हम सभी को पता हैं कि संतरा ठंडों में मिलने वाला फल हैं लेकिन जाड़े में पैदा होने वाला फल होकर भी संतरा हमें सर्दी से बचाता हैं। क्योंकि संतरे में विटामिन सी पाया जाता हैं जो हमें सर्दी से बचाता हैं। कुछ लोगों का मानना यह भी हैं कि एक बार में संतरा सर्दी को दूर नही कर सकता हैं । परंतु एक शोध के अनुसार यह साबित हुआ हैं कि जब सर्दी (कोल्ड) प्रभावित करें तब संतरा इसको एक बार में ठीक नही कर पायेगा । परंतु संतरे का लगातार उपयोग करने से सर्दी ठीक हो जायेगी।
7 पायरिया से राहत दिलाये संतरा
संतरे के रस को गाय के दूध के साथ मिलाकर पीने से पायरिया रोग , पाचन शक्ति कमज़ोर होना, नींद न आना, पुरानी खांसी, आँख के रोग आदि दूर हो जाते हैं। प्रतिदिन नियमित रूप से संतरा खाने से पायरिया में लाभ मिलता हैं। संतरे के छिलकों को छाया में सुखाएं औऱ पीस लें और इससे रोज मंजन करें। दाँतो की पायरिया दूर हो जाएगा।
8 मधुमेह को दूर करता हैं संतरा
मधुमेह से पीड़ित लोग संतरा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए संतरे आप संतरे के छिलको को छाया में सुखा कर पीस लें चार चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी में उबालें औऱ फिर छान कर रोज़ पीये। इससे मधुमेह में बहुत लाभ मिलेगा।
9 कैंसर से बचाव करें
शरीर में पाया जाने वाला लाइमोनीन जो कि कैंसर सेल्स हैं उन्हें संतरा बढ़ने नही देता हैं इसके अलावा यदि संतरे का सेवन किया जाए तो लिवर औऱ ब्रेस्ट कैंसर की संभावना भी कम हो जाएगी।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment