अख़रोट
अखरोट एक प्रकार का सूखा मेवा होता हैं जिसका उपयोग हम खाने के लिए करते हैं अखरोट बाहर से एक दम कठोर होता हैं औऱ इसके अंदर की गिरी मानव मस्तिष्क के आकृति की तरह होती हैं। अखरोट के पेड़ का वनस्पतिक नाम जगलान्स निग्रा हैं। लगभग आधी मुट्ठी अखरोट में 390 कैलोरी ऊर्जा होती हैं 10 ग्राम प्रोटीन, 40 ग्राम वसा, औऱ 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता हैं। अखरोट में कैल्शियम, मिनिरल, विटामिन बी6 औऱ विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं बाजार में चार ड्राई फ्रूट्स सबसे अधिक बेचे जाते हैं अखरोट, बादाम, काजू, और मूगफली ये चारों ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत को अच्छा बनाये रखने में आपकी सहायता करतें हैं । अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि हमें इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी चाहिये या नही। वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मिल जायगे।
आज हम आपको अखरोट के बारे में बतायेगें जो कि अनेकों गुणों का खज़ाना हैं । साथ ही अखरोट खाने का सही तरीका औऱ अखरोट से होने वाले नुक्सानो के बारे में भी बतायेगें।
अखरोट के फ़ायदे
1 मस्तिष्क के लिए
अखरोट में ओमेगा-3 पाया जाता हैं। इसमें मौज़ूद फैटी एसिड सिर्फ दिल को ही नही बल्कि मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। क्या आप जानते हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीज़े खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती हैं और इसके अलावा हमारी तंत्रिका प्रणाली भी सही से काम करती हैं। विस्तार से पढ़े 👉 Omega 3 | ओमेगा 3 क्यों जरूरी है आपके लिए ।
2 बालों के लिए
अखरोट में ओमेगा 3, ओमेगा-6, ओमेगा-9 औऱ पोटैशियम मौज़ूद होता हैं। ये सारे पोषक तत्व बालों के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। अखरोट का तेल बालों में लगाने से बाल लंबे और मज़बूत होते हैं।
3 स्किन के लिए
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौज़ूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के साथ त्वचा को भी पोषण देते हैं एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की गंदगी को दूर कर के त्वचा को चमकदार बनाता हैं। 👉Skin care
4 वज़न कम करने के लिए
अखरोट में भरपूर मात्रा में कैलोरी औऱ प्रोटीन होता हैं जो वज़न कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं । उसके नियमित उपयोग से वज़न कम होता हैं।
5 हड्डियों के लिए
अखरोट हड्डियों को मज़बूती देने का काम भी करता हैं अखरोट में अल्फा लिनोनिक एसिड होता हैं जो कि हड्डियों को मज़बूत करने में मदद करता हैं। 👉 Bone health
अखरोट खाने के सही तरीका
1- एक गिलास दूध के साथ अखरोट के तीन से चार टुकड़े रात को सोते समय खाना काफ़ी फायदेमंद होता हैं।
2 -अखरोट को भून कर शाम के समय स्नैक्स के साथ उपयोग कर सकते हैं।
3 -एक गिलास दूध में एक चम्मच अखरोट का पाउडर औऱ एक चम्मच शहद मिला कर पी सकतें हैं ।
4 - अखरोट की दो तीन गिरिया दही में मिलाकर भी इसे खाया जा सकता हैं।
नुकसान
1-अगर आपको एलर्जी हो रखी हो तो अखरोट का इस्तेमाल करने से बचेें। एलर्जी होने पर अखरोट का इस्तेमाल करने से आपको छाती में खिंचाव ओर सांस लेने में परेशानी हो सकती हैं।
2- काले अखरोट के छिलके में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा पर लाल रैशेज़ पैदा कर सकते हैं। इसलिए हमें काले अखरोट खाने से बचना चाहिए।
3- काले अख़रोट में कई ऐसे कैमिकल तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ा देते हैं। औऱ यदि आप रोजाना काले अख़रोट का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए और भी घातक साबित हो सकता हैं।
ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment