Tasty water | क्या आपने पानी का स्वाद बदला है ?


पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है ,इसके बिना  जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। पानी का स्वाद अलग अलग तरह होता है। मीठा ,नमकीन , लेकिन पीने योग्य मीठा पानी ही होता है ,जो हम आम  तौर पर पीते है। अगर आपको पता चले पानी  को और भी अलग अलग स्वाद में बदल कर सेहत में चार चाँद लगा सकते है। आज हम आपको बताएँगे कैसे फल और सब्ज़ियों से पानी का स्वाद बदल सकते है अगर आप इन पानी का स्वाद ले लेंगे तो कभी सादा पानी नहीं पीना चाहेंगे। 

* शहद वाला पानी { HONEY WATER }

सुबह उठकर बहुत से लोग हल्का गुनगुना पानी पीते है। बस आपको उसमे एक चम्मच  शहद  मिला लेना है ,पानी थोड़ा मीठा हो जायेगा ,ये आपके वज़न को कम करता है और कोलोस्ट्रोल लेवल को कम करता है। आपके शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर करता है जो आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते है, आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है। 


* विटामिन से भरपूर खीरे का पानी { CUCUMBER WATER }

खीरा हम सब सलाद में खाते ही है लेकिन आपको पता है इसका पानी पीने से शरीर को बहुत लाभ है। आप 2 से 3 खीरे के स्लाइस काट कर एक जग में पानी के साथ भर कर रात को रख दे। सुबह जब आप उठे इस पानी को बासी मुँह पीये। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते है ,इस पानी से शरीर का रक्त संचार ,  हाइड्रेशन , स्किन की हेल्थ ,साथ ही साथ वज़न कम करने में मदद मिलती है। 


* निम्बू वाला पानी { LEMON WATER }

निम्बू का पानी को हम एक प्राकृतिक डिटॉक्स वाला कह सकते है। साथ ही साथ सबसे अच्छा इम्युनिटी बूस्टर भी है क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर हम निम्बू पानी को खाने से आधा घंटा पहले पिए तो पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे खाने का पाचन अच्छे से होता है अगर हम सुबह निहार मुँह गुनगुने निम्बू पानी में एक चम्मच शहद मिला ले तो इसका फ़ायदा कई गुना बढ़ जाता है। 


* अदरक का पानी { GINGER WATER }

अदरक का पानी छोटी मोटी बीमारियों से ऐसे ही बचा लेता है ,अगर आप अदरक के पानी को को सुबह निहार मुँह या खाना खाने से 1 घंटा पहले पीते है तो शरीर को बहुत अच्छे लाभ मिलते है। जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। सर्दी जुखाम पास भी नहीं फटकता ,गैस , अपच ,पेट से जुड़ी समस्या नहीं होती है और वज़न कम करने में भी सहायक होता है। अदरक के पानी को बनाने के लिए गैस पर पानी को 10 से 15 मिनट तक उबाले फिर चाय की तरह सिप करके पिए या हल्का ठंडा होने के बाद ऐसे ही पी ले।

ये भी ज़रूर पढ़े CLICK करे 👇


हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

Post a Comment