Golden Milk | हल्दी वाला दूध पीने खत्म होते है ये रोग

हल्दी दूध। The Golden Milk

जैसा कि हम सभी जानते हैं भारतीय व्यंजनों में औऱ आयुर्वेद में दवाओं के उत्पादन में हज़ारो बर्ष से हल्दी का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हल्दी में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण मौज़ूद होते हैं औऱ दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अगर आप अपने दैनिक आहार में हल्दी औऱ दूध को शामिल करतें हैं तो आप खुद को कई बीमारियों के संक्रमण से बचा सकते हैं। लेकिन आज के समय में लोग छोटी सी बीमारी होने पर भी डाक्टर्स के पास पहुँच जाते हैं औऱ डॉक्टर हर बीमारी के लिए ढेरो दवाईयां थमा देते हैं लेकिन हम कभी भी उस बीमारी की जड़ तक पहुँचने की कोशिश ही नही करतें हैं। अगर हम अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठे तो वो हमें हमेशा घरेलू उपचार ही बतायेगें जिससे छोटी छोटी बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे हल्दी वाले दूध की जैसा कि हम सभी जानते हैं दूध से हमारी हड्डियां मज़बूत होती हैं औऱ दूध के साथ हल्दी को मिलाने से ये औऱ भी शक्तिशाली मिश्रण तैयार हो जाता हैं जो कि स्वास्थ्य के साथ सौंदर्य लाभ भी प्रदान करता हैं। 
 Golden Milk | हल्दी वाला दूध पीने खत्म होते है ये रोग 


हल्दी वाले दूध के फ़ायदे

1   शरीरिक दर्द 
किसी भी कारण शरीर में दर्द हो रहा हो तो हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को आराम मिलता हैं । हाथ पैर या फिर शरीर के अन्य किसी भाग में दर्द हो रहा हो तो हल्दी वाले दूध का सेवन करने से शारीरिक दर्द की शिकायत दूर हो जाती हैं।

2   चोट लग जाने पर 
अगर कभी भी आपको शरीर के ऊपरी या अंदुरूनी भाग में चोट लग जाये तो हल्दी वाले दूध का सेवन ज़रूर करें। ये चोट को जल्दी से जल्दी ठीक करने में बहुत फायदेमंद साबित होता। हल्दी में मौज़ूद एंटी बैक्टीरियल औऱ एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को पनपने ही नही देते हैं। 

3   सर्दी को करें दूर 
सर्दी होने पर हल्दी वाला दूध बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं इससे खांसी जुक़ाम ओर कफ जैसी समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता हैं । सर्दी के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन करने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

4   त्वचा को करें साफ औऱ खूबसूरत 
दूध को रोज़ाना पिने से त्वचा में प्राकृतिक चमक पैदा होती हैं औऱ हल्दी का सेवन त्वचा संबंधित रोग जैसे मुँहासे, इंफेक्शन, खुजली आदि के बैक्टीरिया को जल्दी ही खत्म कर देता हैं क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौज़ूद होते हैं जो कि त्वचा संबंधी समस्याओं से निज़ात दिलाते हैं और त्वचा को साफ़ औऱ खूबसूरत बनाते हैं।

5   नींद न आने पर 
जिन लोगों को भी सही से नींद नही आती हैं उनके लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करना बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा हैं । रात के खाने के बाद सोने से आधे घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीने से आपको अद्भुत फ़ायदे होते है।  गोल्डन मिल्क पिये औऱ इसका कमाल देखें।

7   हड्डियों को बनाये मज़बूत 
दूध में कैल्शियम होता हैं औऱ कैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाने  में अहम भूमिका निभाता हैं। औऱ हल्दी में पाए जाने वाले बेहतरीन गुणों के कारण रोगप्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती हैं। जिससे हड्डी से संबंधित अन्य परेशानियों से भी निज़ात मिलती हैं औऱ ऑस्टियोपोरोसिस में कमी आती हैं।

8   पाचन तंत्र की गड़बड़ी को करें ठीक 
हल्दी वाला दूध पीने से आंते स्वस्थ होती हैं। आंतो के स्वस्थ होने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं जैसे पेट में अल्सर,  अपच, डायरिया, कोलाइटिस औऱ बबासीर जैसी समस्याएं दूर होती हैं। बबासीर को ठीक करने में हल्दी वाला दूध बहुत ही लाभकारी साबित होता हैं ।

9   ब्लड शुगर को करें कम 
खून में जब शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती हैं तो हल्दी वाले दूध का सेवन करने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती हैं। लेकिन एक बात का खास ख़्याल रखे हल्दी वाले दूध का अधिक सेवन करने से शुगर लेवल अधिक कम हो सकता हैं इसलिए इस बात का खास ख़्याल रखें।

10   सांस की समस्या में 
हल्दी वाले दूध में एंटी माइक्रो और बक्ट्रीरियल गुण मौज़ूद होते हैं जो कि फेफड़ों में जकड़न व कफ, दमा, औऱ साइनस में राहत देने में सहायता करतें हैं । गर्म दूध को पीने से शरीर में गर्मी का संचार होता हैं जिससे सांस की तकलीफ़ में राहत मिलती हैं। 

ये भी ज़रूर पढ़े click  करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting


और पढ़े  CLICK करें 👇



Comments

Post a Comment