Ajwain | मामूली सी दिखने वाली अजवाइन के बड़े बड़े फ़ायदे।

अजवाइन

मूल रूप से अजवाइन मिस्त्र का एक मसाला हैं। परन्तु अब यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे सामान्य औऱ जरूरी  मसालों में से एक बन चुका हैं। इसके कड़वे स्वाद की तुलना अक्सर थाइम से की जाती हैं क्योंकि दोनों मसालों में एक जैसे रासायनिक गुण पाए जाते हैं। थाइम की तुलना में अजवाइन का स्वाद काफी ज्यादा तीखा हैं। परन्तु दोनों ही जड़ी बूटियों में अपनी अलग जगह औऱ महत्व हैं। घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने वाले लोग यह अच्छी तरह जानते हैं। अजवाइन सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के औषधिएँ गुण पाए जाते हैं। अजवाइन के पौधे को प्रत्येक वर्ष रोपना पड़ता हैं । इसके पौधे की औसत लंबाई लगभग 60 से 90 मीटर होती हैं।  अजवाइन के पत्तों की खुशबू बहुत अलग होती हैं तथा इसके छोटे छोटे फूल झुंड में खिलते हैं। इसके बीज हरे और भूरे रंग के होते हैं।  
Ajwain | मामूली सी दिखने वाली अजवाइन के बड़े बड़े फ़ायदे।

अजवाइन से मिलने वाले फ़ायदे

1 -पाचन को मजबूत बनाये अजवाइन
अजवाइन भारत के प्रत्येक घर में इस्तेमाल की जाती हैं व यह पाचन तंत्र के लिये बहुत ही फायदेमंद होती हैं। अजवाइन का प्रयोग जीरे और अदरक के साथ करते हैं ताकि इससे पाचन से संबंधित कई समस्याओं का निवारण किया जा सके जैसे सीने में जलन, भाटा रोग आदि। बरसात के मौसम में जब पाचन क्रिया कमजोर पड़े तो अजवाइन के सेवन से बहुत लाभ होगा।

2 -गैस की समस्या दूर करे अजवाइन
अजवाइन में रासायनिक थाइमोल की मात्रा अधिक पायी जाती हैं जो गैस्ट्रिक रस के स्त्राव को बढ़ाती हैं औऱ भोजन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करेगी। अजवाइन में रोचक गुण पाए जाते हैं जिस कारण मल को त्यागने में आसानी रहेगी। साथ ही अजवाइन से कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती हैं।  अजवाइन, काला नमक, औऱ सुखी अदरक को पीस कर चूर्ण बनाये तथा भोजन के बाद इसका सेवन करें जिससे खट्टी डकार,  औऱ गैस की समस्या आदि दूर होती हैं।

3 -खाँसी से दिलाये राहत
अजवाइन की तासीर गर्म होती हैं इसलिए खाँसी, जुक़ाम के इलाज़ के लिए इसका उपयोग करते हैं। अजवाइन को अन्य जड़ी बूटी के साथ मिश्रित कर एक आरामदायक हर्बल काढ़ा बना सकते हैं जो खाँसी से राहत दिलायेगा। जिसके लिए हमें एक छोटा चम्मच अजवाइन कुछ तुलसी के पत्ते, 1/2 छोटा चम्मच सूखा अदरक पाउडर , 1 लोंग, 5 काली मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 कप पानी में 1/3 कप गुड़ को मिलाये औऱ इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं औऱ इसका सेवन करें व इसके बाद गर्म पानी पी लें खाँसी बंद हो जायेगी।

4 -फोड़े फुंसी की सूज़न से राहत दिलाती हैं अजवाइन
अजवाइन नींबू के रस में पीसकर लेप कीजिए। अजवाइन औऱ चीनी बराबर मात्रा में लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे फोड़े फुंसी, कही कटे हुए या फिर किसी जख्म पर लगाये जिससे बहुत आराम मिलेगा। अजवाइन पानी में उबालें और इस पानी से फोड़े फुंसी, घाव धोये।

5 -अजवाइन आस्थमा में करे फ़ायदा
अस्थमा के रोगी के लिए अजवाइन बहुत ही फायदेमंद साबित होती हैं इसके उपयोग से आस्थमा के लक्षण दूर हो जायेगे। अस्थमा रोगी को सांस लेने में राहत दिलाती हैं अजवाइन । अस्थमा से राहत पाने के लिए अजवाइन और गुड़ का पेस्ट बनाकर दिन में दो बार लेना चाहिए। आधा कप अजवाइन के रस में पानी मिलाकर सुबह शाम भोजन के बाद पीने से दमा का रोग नष्ट हो जायेगा।

6 -वज़न कम करती हैं अजवाइन
भुनी हुई अजवाइन को खाने से वज़न कम होता है। एक खोज में एक भी बताया गया है कि अजवाइन भूक को शांत करती हैं व मोटापे को कम करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसी तरह दूसरी खोज में बताया गया कि अजवाइन में फाइबर पाया जाता हैं जो मेटाबोलिज्म की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता हैं । इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती हैं साथ ही फ़ाइबर लंबे समय तक भूक को शांत रखता हैं। जिससे वज़न नियंत्रण में रहता हैं।

7 -रक्तचाप को संतुलित रखता हैं
रक्तचाप बढ़ने पर कई घातक बीमारियां हो सकती हैं इसलिए रक्तचाप को संतुलित रखना बहुत ही ज़रूरी होता है जिसके लिए अजवायन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता हैं । अजवायन का कैल्शियम चैनल ब्लॉकिंग प्रभाव, ह्रदय की गति व रक्तचाप में अहम भूमिका निभाता हैं ।

8 -किडनी स्टोन में करे फ़ायदा
अजवाइन के सेवन से किडनी स्टोन से राहत मिलती हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार अजवाइन में डयूरिक प्रोपर्टी पायी जाती हैं जिसका किडनी स्टोन के लिए प्रयोग किया जाता हैं डयूरिक प्रोपर्टी पेशाब में कैल्शियम की मात्रा को कम करता हैं इससे किडनी स्टोन के निर्माण को रोका जाता हैं। 

9 -बालों के लिए हैं फायदेमंद
बालों को यदि सही मात्रा में पोषण न दिया जाए तो ये धीरे धीरे खराब होने लगते हैं ऐसे में बालों को पोषण  देने के लिए अजवाइन के तेल का इस्तेमाल करते हैं। यह बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषण देकर झड़ने व टूटने की समस्या से राहत दिलाता हैं।👉 HAIR FALL | क्यों झड़ते हैं बाल

ये भी ज़रूर पढ़े click करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


Comments