Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे।

Cashew। काजू

जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात की जाए औऱ काजू का नाम न लिया जाए ऐसा तो हो ही नही सकता हैं। भारत के अलग अलग जगहों पर इसका इस्तेमाल अनेक तरीकों से किया जाता हैं। काजू का इस्तेमाल तरह तरह की मिठाईयां बनाने में किया जाता हैं यही नही काजू का इस्तेमाल स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता हैं ताकि भोजन का स्वाद औऱ भी बढ़ जाये। काजू को लोग स्नैक के तौर पर भी खाते हैं। काजू एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स के रूप में जाना जाता हैं। काजू का आयात निर्यात बड़े पैमाने पर किया जाता हैं, इसकी खेती सबसे पहले ब्राजील में की गई थी लेकिन आज इसका उत्पादन लगभग दुनिया भर में किया जाता हैं। काजू का उपयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों से राहत दिलाने के लिए किया जा सकता हैं। 

Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे। 

काजू खाने से मिलने वाले फ़ायदे 

1 - ह्रदय के लिए
ह्रदय से संबंधित रोगों से बचने के लिए आप काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप चाहे तो काजू का सेवन सुबह के नाश्ते के बाद या फिर रात को सोने से पहले कर सकते हैं। काजू में बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रीइंट्स मौज़ूद होते हैं जिससे ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं।

2 - कैंसर में करें फायदा 
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में काजू एक प्रभावशाली भूमिका निभा सकता हैं। काजू के अर्क में एनाकार्डिक नामक एसिड पाया जाता हैं। एनाकार्डिक एसिड शरीर में कैंसर की रोकथाम करने  में मदद कर सकता हैं। काजू का सेवन आप कैंसर से बचाव के लिए कर सकते हैं। 

3 -रक्तचाप के सुधार के लिए 
रक्तचाप को नियंत्रित करने में काजू की अहम भूमिका देखी जा सकती हैं। एक शोध में बताया गया की काजू से बना सप्लीमेंट सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम कर सकता हैं। लेकिन काजू पर औऱ शोधों की आवश्यकता हैं।

4 -पाचन तंत्र के लिए 
काजू का सेवन करने से पाचन तंत्र में मजबूती आती हैं। काजू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। फ़ाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करके पेट का कैंसर, अल्सर, औऱ कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाता हैं ।

5 - हड्डियों में विकास के लिए 
काजू में कैल्शियम औऱ मैग्नेशियम अच्छी मात्रा में पाये जातें हैं। कैल्शियम औऱ मैग्नेशियम से हड्डियों को मजबूती प्रदान होती हैं। मैग्नेशियम ऑस्टियोपोरेसिस जैसी बीमारियों को होने में रोकथाम लगती हैं। ऑस्टियोपोरेसिस से हड्डियां नाज़ुक औऱ कमजोर होने लगती हैं।  

6 -स्वस्थ दिमाग़ के लिए 
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया काजू में मैग्नेशियम पाया जाता हैं औऱ मैग्नेशियम मस्तिष्क के रक्तप्रवाह को नियंत्रित करता हैं साथ ही मस्तिष्क में लगी चोट को दूर करने में मैग्नेशियम अहम भूमिका निभाता हैं। मैग्नेशियम में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं जिससे अवसाद दूर होतें हैं । काजू में मौज़ूद मैग्नेशियम दिमाग के लिए भी लाभकारी हो सकता हैं।

7 -वज़न को करें नियंत्रित 
काजू में मौज़ूद फ़ाइबर वज़न को नियंत्रित करने में मदद कर सकता हैं। फ़ाइबर के सेवन से पेट ज़्यादा देर तक भरा रहता हैं औऱ हमें भूक भी कम लगती हैं जिससे हम कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इस तरह ज़्यादा खाना खाने की आदत में सुधार आता हैं औऱ वज़न को कम करने में मदद मिलती हैं। 

8- डायबिटीज में  
काजू में मौज़ूद कई ऐसे पोषक तत्व जो रक्त में ग्लोकोज़ को स्टैबलाइज करने में मदद कर सकते हैं। ब्लड में मौज़ूद ग्लोकोज़ को स्टैबलाइज करने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता हैं।

9- गर्भावस्था के दौरान 
काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए आवश्यक हो सकते हैं जैसे काजू में पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नेशियम गर्भवती महिला के स्वस्थ के साथ भ्रूण की हड्डियों के विकास में भी सहायक होता हैं। जन्म के समय शिशु के वज़न में कमी को मैग्नेशियम दूर करता हैं और मैग्नेशियम गर्भवती के रक्तचाप को रोकने में मदद करता हैं

10   स्वस्थ मसूड़े औऱ दाँतो के लिए 
मज़बूत दाँतो के लिए कैल्शियम बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं। कैल्शियम से दाँतो की मजबूरी और विकास दोनों को बनाये रखने में मदद मिलती हैं। बॉडी में कैल्शियम की कमी से दाँत टूटने के अलावा औऱ भी कई समस्याएं बन सकती हैं औऱ काजू आपकी मदद करता सकता हैं क्योंकि काजू में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं।👉 DENTAL HEALTH | क्या करें ? आपकी मुस्कान हमेशा बनी रहे


हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


 


Comments

Post a Comment