immunity | इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के लक्षण और इसे मजबूत बनाने के उपाय

इम्यून सिस्टम वह सिस्टम होता है जो हमारे शरीर से वायरस बैक्टीरिया तथा अन्य तत्वों का मुकाबला करके उन्हें शरीर से बाहर निकाल देता है। कोरोना से बचने के लिए अभी तक ना तो कोई वैक्सीन बनी है और ना ही कोई इलाज इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जो कि हमें कोरोना से लड़ने की ताकत दिलाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तब आप कोरोना वायरस की चपेट में बहुत आसानी से आ सकते हैं। जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वह अक्सर बीमार रहता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई कारण होते हैं जैसे कि ज्यादा सिगरेट और शराब पीना या फिर पहले से ही शरीर में कोई बीमारी होना। इसके अतिरिक्त यदि आप पूरी नींद नहीं लेते हैं या फिर खानपान ठीक नहीं है तब भी इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

आइए जानते हैं इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण :-
1.डाइजेशन ठीक नहीं रहता है :- हमारे शरीर की इम्यूनिटी का 80 प्रतिशत इंडिकेटर पेट हैै। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से कब्ज गैस और एसिडिटी की समस्या हो तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण होता है। पेट खराब होने का मेन कारण होता है 
अच्छे और बुरे बैक्टीरिया में बैलेंस न होना। इस समस्या को दूर करने के लिए दही का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
2.हर समय थकान महसूस होना :- यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं है तब आप बहुत जल्दी ही थक जाते होंगे। सारा दिन थकान महसूस होती होगी।
यदि आपको बिना कोई काम करे ही थकान महसूस होती है तो यह कमज़ोर इम्यून सिस्टम के कारण होता है।
3. घाव भरने में ज्यादा समय लगना :- चोट तो सभी को लगती है लेकिन कुछ लोगों के घाव भरने में बहुत समय लग जाता है। यदि आपके घाव भरने में बहुत ज्यादा समय लगता हो तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण होता है। यदि शरीर में कहीं भी  घाव है और वह जल्दी ठीक ना हो तो यह है लो इम्यूनिटी का संकेत होगा।
4. बीमार रहना :- कई लोग अक्सर बीमार रहते हैं चाहेेेे फिर आम सर्दी जुखाम ही क्यों ना  हो । बार बार बीमार होने का कारण है लो इम्यूनिटी । बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन सब का ध्यान नहीं रखते जिससे वे बार बार बीमार होते रहते हैं।
5. पाचन खराब रहना :- आज के समय में आम बात हो गई है बहुत सारे लोगों को पाचन सेेे संबंधित समस्या होती हैं जैसे कब्ज गैस एसिडिटी पेट दर्द आदि होना यह सब लो इम्यूनिटी के कारण होता है। इसीलिए अगर आपको ये सब समस्याएं हैंं तो इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
6. एलर्जी होना :- यदि आपको बार बार एलर्जी होती है तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपकी इम्यूनिटी लो है। कुछ लोगोंं को अक्सर एलर्जी होती हैैैै जैसे पेट की एलर्जी या फिर स्किन एलर्जी आदि  यह सब कमज़ोर इम्यून सिस्टम का संकेत देते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपाय निम्न प्रकार है-
1. रसेदार फलों का सेवन करना :-  मौसमी संतरा आदि रसेदार फल हैं। जिनमें भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी पाया जाता है। जोकि हमारी  इम्यूनिटी को बढ़ाता है, इसीलिए जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर हो।उसे नियमित रूप से संतरे मौसमी या कोई अन्य रसेदार फल खाना चाहिए।
 2. पानी ज्यादा पीना चाहिए :-  पानी को एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है। यदि आप ज्यादा पानी पिएंगे तो आपके शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है। एक बात का खास ख्याल रखेंं की पानी सामान्य हो या फिर गुनगुना बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से नुकसान होता है।
3. नियमित रूप से सलाद का सेवन करना चाहिए:- खाना खाते समय नियमित रूप से अधिक से अधिक सलाद का सेवन करना चाहिए। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो इसीलिए सलाद खाना बहुत आवश्यक है। गाजर, पत्ता गोभी, टमाटर, प्याज, चुकंदर, मूली आदि को खाना चाहिए। इनमें प्राकृतिक रूप से नमक पर्याप्त होगा ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए।
4. अंकुरित अनाज खाना चाहिए:-  अंकुरित अनाज और भीगी हुई  दालों का सेवन करना चाहिए। अनाज को अंकुरित करनेेे से उसमेंं उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता और अधिक बढ़ जाती है।जिससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। यह सब पचाने में आसान और पोषण से भरपूर तथा स्वादिष्ट होते हैं।
5. योग करना:- योग शरीर को स्वस्थ और रोगमुुक्त्त रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिदिन योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे और इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
ज़रूर पढ़े 👇

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇




Comments