Posts

Liver health | ये लक्षण नजर आए तो तुरंत लिवर की जांच करानी चाहिए।

Image
लीवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। यदि आपके लीवर में कोई भी दिक्कत हो रही है या फिर आपको लीवर की कोई समस्या है तो यह आपके शरीर के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। लिवर से जुड़ी अनदेखा करना बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है पर फिर भी लोग जाने अनजाने में इन समस्याओं को अनदेखा करते हैं। लिवर खराब होने के मुख्य कारण ज्यादा शराब पीना और ज्यादा तेल खाना माने जाते हैं। इसके अलावा भी अन्य कई कारण होते हैं जिन से लीवर खराब होता है। जब आपका लीवर खराब होना शुरू होता है तो शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं जैसे कुछ लोग सोचते कि यदि हो शराब नहीं पीते तो उनका लीवर खराब नहीं होता पर यह सोचना सही नहीं होगा।यदि आपका लीवर कमजोर है तो आपको बहुत सारी गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।  लिवर खराब होने के लक्षण:-  लिवर खराब होने के लक्षण निम्न प्रकार है। 1. पाचन तंत्र का खराब होना:-  अगर आपके लीवर पर बसा जम गई है या फिर लीवर बढ़ गया है तो खाना तो दूर की बात आपको  पानी तक हजम नहीं होगा। 2. पेट में सूजन रहने लगेगी:-  जब आपका लीवर बड़ा हो जाएगा तो इस...

ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान

Image
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादा चिंता करना बहुत ही हानिकारक है ज्यादातर लोग हर छोटी छोटी बात पर चिंता करने लगते हैं जैसे स्कूल में ज्यादा नंबर लाने हो या फिर ऑफिस का कोई वर्क हो या फिर घर का कोई काम इसीलिए ना चाहते हुए भी टेंशन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुकी है। एक ऐसी समस्या है जो हर व्यक्ति को जरूर ही होती है पर साथ ही यह समस्या बच्चों के साथ भी होने लगी है। हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी बीमारियां है जो की ज्यादा चिंता करने के कारण होती हैं। जैसे थायराइड मोटापा और यहां तक कि हार्ट की समस्या होने लगती है। हम सभी लोग यही जानते हैं कि ज्यादा चिंता करने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है और सर दर्द रहता है कोई काम ठीक से नहीं कर पाते। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव की वजह से आप शारीरिक रूप से बीमार रहने लगते हैं। आइए इसके कुछ लक्षण जानते हैं। ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान  चिंता के लक्षण निम्न प्रकार हैं। 1. घबराहट, डर और बेचैनी होती है। 2. नींद से सम्बंधित समस्या होने लगेगी। 3. बार बार चक्कर आने लगते हैं। 4. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है जी मिचलाने ल...

नींद पूरी ना होने के नुकसान ज़रूर जानिए

Image
यदि आप 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे बहुत नुकसान हो सकता है क्योंकि जब हम सो रहे होते हैं तो हमारे शरीर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होते रहते हैं इसीलिए हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आप सही से नहीं सोते या फिर नींद पूरी नहीं करते तो आपके हारमोंस असंतुलित हो जाएंगे। जिस कारण हाई कैलोरी वाला भोजन खाने का मन होता है और इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन पूरी नींद नहीं ले पाता या फिर किसी कारण कम सो पाता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाता है। लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ 5 से 6 घंटे सोते हैं या फिर बहुत ही कम नींद लेते हैं। जिस कारण उन व्यक्तियों को तनाव की समस्या होने लगती है और सेहत भी खराब होने लगती है। आइए जानते हैं कि जब कोई व्यक्ति ठीक से नींद पूरी नहीं करता तब उसे कौन से नुकसान झेलने पड़ेंगे। 1. याददाश्त कमजोर हो जाती है :-  यदि आप ठीक से नहीं सोतेे हैं। या फिर किसी कारण  पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती है और आप लगातार कम ही सोते हैं तो यह आपकी स्मरण शक्ति और मानसिक क...

ब्रेन हेमरेज क्या होता है? ब्रेन हेमरेज के लक्षण तथा उपाय।

Image
ब्रेन हेमरेज:-  ब्रेन हेमरेज एक प्रकार का मानसिक दौरा माना जाता हैै। जो कि दिमाग में धमनी केे फटने से होता है‌ जिससे आसपास के ऊतकों में रक्त स्त्राव होने लगता है। यह रक्तस्त्राव मस्तिष्क की कोशिकाओं का नाश कर देगा। आप सभी अब आप जानते होंगे कि हमारा दिमाग खोपड़ी के अंदर होता है जिस कारण यदि मनुष्य के दिमाग में रक्तस्त्राव   होता है तो खोपड़ी और दिमाग के बीच एक दवाब बन जाता है जिस कारण दिमाग बहुत नुकसान होता है। ब्रेन हेमरेज एक ऐसी आपातकालीन स्थिति है जिसमें दिमाग की नस फटने के कारण दिमाग के अंदर खून बहने लगता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में शिकार हो सकता है। ब्रेन हेमरेज के लक्षण:-  ब्रेन हेमरेज के लक्षण निम्न प्रकार है। 1. दौरे पड़ते हैं। 2. उल्टी आती है। 3. किसी भी चीज को खाते समय उसको निगलने में परेशानी होती है। 4. बार-बार सर चकराता है। 5. सर में बहुत दर्द होता है। 6. बोलने और समझने में भी परेशानी होती है। 7. भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। 8. कभी-कभी एक या फिर दोनों ही आंखों से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। 9. चेहरे, हाथ पैर व शरीर के कई अन्य हि...

Uric Acid Food | यूरिक एसिड होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं।

Image
किसी वजह से अगर किडनी सही तरीके से अपना काम नहीं कर पाए। जब अवांछित पदार्थों को छान कर निकालने की क्षमता कम हो जाती है तब यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जायेगी। जो हड्डियों के बीच जमा हो जाएगी। यूरिक एसिड उन चीजों से बनता है जो हम खाया करते हैं। इसमें यूरिक एसिड का ज्यादातर हिस्सा किडनी के फ़िल्टर होता है और मूत्र मार्ग से मूत्र के ज़रिए शरीर के बाहर निकल जाया करता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड ज़्यादा मात्रा में बनने लगे और किडनी इसको फ़िल्टर न कर पाए तब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यदि ऐसा होता रहा तो यूरिक एसिड हड्डियों में एकत्रित हो जाएगी और अपनी जगह बना लेगी जिससे गाउट की समस्या हो सकती है। गाउट की वजह से जोड़ो में पीड़ा और हाथ लगाने पर दर्द होता है। पैर की उंगलियों में दर्द और सूजन भी आ जाती है।  Uric Acid Food | यूरिक एसिड होने पर क्या खाए और क्या न खाएं। यूरिक एसिड होने के कारण-     लोगों का मानना है कि आहार की वजह से ही यूरिक एसिड बड़ता है। परन्तु इसके अलावा और भी कई कारण होते हैं आईए जानते हैं इन कारणों के बारे में यूरिक एसिड होने के कार...

Gastro Problem | पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

Image
आजकल आहार और जीवन शैली में समानता न होने के कारण पेट में गैस बनना आम बात हो चुकी है। पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं में से एक है गैस। पेट में गैस बनना तो अब एक आम समस्या बन चुकी है। छोटे बड़े और बुजुर्ग सभी व्यक्तियों को कभी ना कभी इसका सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे ज्यादा देर तक भूखे रहना, ज्यादा चटपटा भोजन करना, या फिर बहुत ज्यादा ही खाना खा लेना, और भी कई कारण हैं जिनसे पेट में गैस बनती है। बीमारी को स्वतंत्र रोग नहीं है यह सिर्फ पेट के पाचन तंत्र खराब होने के कारण होती है। कई बार आप लगातार काफी देर तक बैठे रहते हैं जिस कारण गैस की समस्या हो सकती है। पेट में गैस बनने के कारण निम्न प्रकार हैं- 1. बहुत ज्यादा भोजन कर लेने से गैस होने लगती है। 2. भोजन को ठीक से नहीं चबाकर खाने से गैस बनती है। 3. पेट में अमल के निर्माण से। 4. बहुत ज्यादा शराब पीने से और मानसिक चिंता करने से पेट में गैस बनती है। 5. सुबह नाश्ता ना करना साथ ही लंबे समय तक भूखा रहना यह तो एक आम कारण बन चुका है। 6. जंक फूड खाना या फिर तली भुनी चीजें खाना पिया बासी भोजन करना यह भी गैस...

Burp | डकार बार बार क्यों आती है ? और इससे बचने के उपाय

Image
आपने कई लोगों को खाना खाने के बाद डकार लेते हुए देखा होगा। आमतौर पर सभी का मानना यह होता है की जब खाना खाते हुए आपका पेट भर जाता है तब डकार आती है। और इससे पाचन क्रिया से जोड़कर देखा जाता है। मुंह के रास्ते जब हवा बाहर निकलती है तो इस प्रक्रिया को डकार कहते हैं। वैसे तो इसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है पर कभी-कभी यह समस्या बढ़ सकती है। डकार तब ही आएगी जब आपके पेट में एक्स्ट्रा गैस होगी जो कि मुंह के रास्ते बाहर निकलती है। यदि आपको बिना किसी वजह बार बार डकार आती है तो यह सामान्य नहीं है। डकार कई बार बहुत हानिकारक स्थिति तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है। कभी-कभी तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है की व्यक्ति ने जब भोजन खाया होता है वह भी उसके मुंह में वापस आ जाता है। यह एक बहुत खतरनाक स्थिति बन जाती है।लेकिन अगर बिना किसी वजह से डकार आने लगे तो इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं-    डकार आने के कारण निम्न प्रकार हैं:- 1. खानपान सही ना होना:-   यदि आपका खान पान सही नहीं होगा तो डकार आने लगती है। जैसे त...