Gastro Problem | पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

आजकल आहार और जीवन शैली में समानता न होने के कारण पेट में गैस बनना आम बात हो चुकी है। पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं में से एक है गैस। पेट में गैस बनना तो अब एक आम समस्या बन चुकी है। छोटे बड़े और बुजुर्ग सभी व्यक्तियों को कभी ना कभी इसका सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे ज्यादा देर तक भूखे रहना, ज्यादा चटपटा भोजन करना, या फिर बहुत ज्यादा ही खाना खा लेना, और भी कई कारण हैं जिनसे पेट में गैस बनती है। बीमारी को स्वतंत्र रोग नहीं है यह सिर्फ पेट के पाचन तंत्र खराब होने के कारण होती है। कई बार आप लगातार काफी देर तक बैठे रहते हैं जिस कारण गैस की समस्या हो सकती है।

पेट में गैस बनने के कारण निम्न प्रकार हैं-
1. बहुत ज्यादा भोजन कर लेने से गैस होने लगती है।
2. भोजन को ठीक से नहीं चबाकर खाने से गैस बनती है।
3. पेट में अमल के निर्माण से।
4. बहुत ज्यादा शराब पीने से और मानसिक चिंता करने से पेट में गैस बनती है।
5. सुबह नाश्ता ना करना साथ ही लंबे समय तक भूखा रहना यह तो एक आम कारण बन चुका है।
6. जंक फूड खाना या फिर तली भुनी चीजें खाना पिया बासी भोजन करना यह भी गैस बनने के कारण हो सकते हैं।
7. यदि आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल नहीं करते हैं तो गैस की समस्या हो सकती है।
8. बींस,राजमा, छोले आदि का सेवन कम करना चाहिए।
9. मीठे और सॉर्बिटोल युक्त पदार्थों का सेवन करने से गैस बनती है।

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ उपाय निम्न प्रकार है:-

1. यदि आप काली मिर्च का सेवन करेंगे तो हाजमें की समस्या दूर हो जाएगी।
2. नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए जिससे गैस की समस्या से राहत मिलेगी।
3. यदि आप छाछ में काला नमक मिलाकर पीते हैं तो गैस की समस्या में बहुत लाभ मिलता है।
4. दूर में काली मिर्च मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या से राहत मिलती है ।
5. रोजाना नारियल पानी पीना गैस को दूर करने का सबसे फायदेमंद और आसान तरीका है।
6. पुदीने की पत्तियों को उबालकर उनका पानी पीने से गैस से राहत मिल जाएगी।
7. सेब का सिरका गर्म पानी में मिलाकर पीने से बहुत ही फायदा होगा।
8. आप रोजाना एक अदरक का टुकड़ा भी चबा सकते हैं जिससे बहुत आराम मिलेगा।
9. लहसुन सर्दी ही नहीं बल्कि गैस की समस्या से भी राहत दिलाता है। आप लहसुन को जीरे और खड़े धनिया के साथ उबाल लें और इसका का‌‌ड़ा पिए जिससे गैस की समस्या बहुत जल्द ही दूर हो जाएगी।
10. दालचीनी को उबालकर ठंडा कर लें और इसके पानी को सुबह शहद मिलाकर पिए जिससे गैस की समस्या में बहुत फायदा होगा।

ये भी ज़रूर पढ़े 

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

  1. If you’ve mastered a poker face and you’ve got the cash to ante up at the desk, you might need greater success at 우리카지노 poker than taking part in} other on line casino games. Just like another on line casino game, slots offer a chance to win real cash. No one can assure you wins as a result of|as a outcome of} slots are a game of likelihood, however have the ability to|you probably can} definitely get an upper hand when you use the profitable slot ideas from this text. Due to the immense reputation of on-line slot games, the slot development industry has seen a lot of new businesses. So, this text will element the step-by-step means of slot game development. Also, to add some background, the article will answer essential questions about slot machine software development.

    ReplyDelete

Post a Comment