किसी वजह से अगर किडनी सही तरीके से अपना काम नहीं कर पाए। जब अवांछित पदार्थों को छान कर निकालने की क्षमता कम हो जाती है तब यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जायेगी। जो हड्डियों के बीच जमा हो जाएगी। यूरिक एसिड उन चीजों से बनता है जो हम खाया करते हैं। इसमें यूरिक एसिड का ज्यादातर हिस्सा किडनी के फ़िल्टर होता है और मूत्र मार्ग से मूत्र के ज़रिए शरीर के बाहर निकल जाया करता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड ज़्यादा मात्रा में बनने लगे और किडनी इसको फ़िल्टर न कर पाए तब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यदि ऐसा होता रहा तो यूरिक एसिड हड्डियों में एकत्रित हो जाएगी और अपनी जगह बना लेगी जिससे गाउट की समस्या हो सकती है। गाउट की वजह से जोड़ो में पीड़ा और हाथ लगाने पर दर्द होता है। पैर की उंगलियों में दर्द और सूजन भी आ जाती है।
![]() |
| Uric Acid Food | यूरिक एसिड होने पर क्या खाए और क्या न खाएं। |
यूरिक एसिड होने के कारण-
लोगों का मानना है कि आहार की वजह से ही यूरिक एसिड बड़ता है। परन्तु इसके अलावा और भी कई कारण होते हैं आईए जानते हैं इन कारणों के बारे में
यूरिक एसिड होने के कारण निम्न प्रकार है।
1.जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, उनको यूरिक एसिड बनता है।
2.यदि आपके आहार में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है तब यूरिक एसिड बनने लगता है।
3.जब किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है, तब भी यूरिक एसिड बनने लगता है।
4. शरीर का मोटापा भी यूरिक एसिड बनने का एक कारण माना जाता है।
5.जब कभी कारण किडनी और गुर्दे खराब होने की वजह से फिल्टर न हो जिस वजह से यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित होने लगती है,और हड्डियों में जमा हो जाती है।
यूरिक एसिड के लक्षण- यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण निम्न प्रकार है।
1. शर्करा का लेवल बढ़ना।
2. पैरों,उंगलियों में सूजन आ जाती है।
3. एक जगह बैठे रहने के बाद जब उठे तब पैर की एड़ियों में असहनीय दर्द होना। और फिर दर्द का खुद ही कम हो जाना।
4. बुखार होना।
5. बहुत ज्यादा प्यास लगना।
6. जोड़ों में सूजन आना।
यूरिक एसिड होने पर क्या खाएं-
1. पानी:- हमारे शरीर के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी पानी होता है। हम आहार चाहे कुछ भी ले या फिर कितने भी पौष्टिक चीज है खा ले लेकिन जब तक सही मात्रा में शरीर में पानी नहीं होगा तब तक यह समस्याएं होती रहेंगी इसीलिए पानी पीना बहुत जरूरी है। और साथ ही गरम पानी पीने की कोशिश भी करें। क्योंकि ठंडे पानी से ज़्यादा फायदेमंद गर्म पानी होता है।
गर्म पानी पीने से और भी कई रोग आसानी से ठीक हो जाते हैं।
2. विटामिन C युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए:- आपको अपने आहार में विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इनमेंं साइट्रिक एसिड पाया जाता है जोकि यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में सहायता करता है।
3. आंवले का सेवन करना चाहिए:- किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड की वजह से परेशानी हो रही है। तो उसे अपने आहार में आंवले को शामिल करना चाहिए। आप आंवले का मुरब्बा, आंवले का पाउडर या फिर कच्चा आंवला भी खा सकते हैं जोकि यूरिक एसिड से राहत दिलाएगा। इस समस्या को दूर करने के लिए यह एक बहुत ही आसान और फायदेमंद तरीका भी माना जाता है।
4. प्रतिदिन नींबू का सेवन करना चाहिए:- प्रतिदिन आपको नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर दो टाइम पीने की आदत डालनी चाहिए। यदि आप ऐसा प्रतिदिन करते हैं या फिर 1 दिन में कम से कम एक बार नींबू पानी पी रहे हैं तो यूरिक एसिड की समस्याा नहीं होगी।
5. आप मूली का भी सेवन कर सकते हैं:- यदि किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड की समस्या है तो वह मूली का सेवन भी नियमित रूप से कर सकता है। आप मूली में थोड़ा सा नींबू मिलाकर सलाद की तरह इसे खाएं जिससे इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
6. लौकी के जूस का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है:- लौकी आसानी से सभी को मिल जाती है यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए लौकी का जूस निकालकर उसमें दो चम्मच एलोवेरा और आंवले का रस मिलाकर इसे दिन में दो बार नियमित रूप से पीना चाहिए। यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
यूरिक एसिड होने पर क्या नहीं खाना चाहिए:-
यदि आप यूरिक एसिड के शिकार हो गए हैं तब आपको कौन सी चीजें नहीं खानी है आइए इनके बारे में जानते हैं।
1.काजू बादाम मूंगफली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना है:- जो लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान है उनको काजू बदाम मूंगफली बिल्कुल भी नहीं खानी है।क्योंकि इनमें फास्फोरस की मात्रा पाई जाती है जो कि आपकी बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा बहुत बड़ा देगी। इसीलिए इनका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना है।
2. नमक का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना है:-
कुछ लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है लेकिन अगर आप यूरिक एसिड के शिकार हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। और कुछ लोग तो खाने के साथ एक्स्ट्रा नमक लेकर बैठते हैं यदि यूरिक एसिड की समस्या है तो कच्चा नमक बिल्कुल भी नहीं खाना है। यदि आप खाने के साथ में एक्स्ट्रा नमक लेते हैं तो यह बहुत हानिकारक साबित होगा।
3. एल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना है:-
यदि आप यूरिक एसिड का शिकार है तो आपको एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि व्हिस्की बियर यह सब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा देते हैं जिससे आपकी बॉडी को बहुत नुकसान होगा इसीलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करना आपके लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है।
4. कुछ सब्जियां भी यूरिक एसिड को बढ़ाती है:-
यदि आप यूरिक एसिड से परेशान हैं तो यह बात जाननी बहुत ही आवश्यक है कि कुछ सब्जियां भी यूरिक एसिड को बढ़ाती है आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में पालक मूंग मशरूम गोभी यह सब्जियां आपको नहीं खानी हैं। क्योंकि इन सब्जियों में प्युरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब तक आपका यूरिक एसिड कंट्रोल ना हो तब तक इन सब्जियों का सेवन करने से बचें।
5. मछली का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है:- याद रखें आपको अगर यूरिक एसिड की समस्या हो रही है तो मछली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना हैै। क्योंकि इसमें प्रोटीन और प्यूरीन की मात्रा बहुत ज़्यादा पाई जाती है।
6. चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए:-
चाय और कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ा देती है।
👉ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
चेतावनी - डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇


Comments
Post a Comment