ब्रेन हेमरेज क्या होता है? ब्रेन हेमरेज के लक्षण तथा उपाय।

ब्रेन हेमरेज:- ब्रेन हेमरेज एक प्रकार का मानसिक दौरा माना जाता हैै। जो कि दिमाग में धमनी केे फटने से होता है‌ जिससे आसपास के ऊतकों में रक्तस्त्राव होने लगता है। यह रक्तस्त्राव मस्तिष्क की कोशिकाओं का नाश कर देगा। आप सभी अब आप जानते होंगे कि हमारा दिमाग खोपड़ी के अंदर होता है जिस कारण यदि मनुष्य के दिमाग में रक्तस्त्राव  होता है तो खोपड़ी और दिमाग के बीच एक दवाब बन जाता है जिस कारण दिमाग बहुत नुकसान होता है। ब्रेन हेमरेज एक ऐसी आपातकालीन स्थिति है जिसमें दिमाग की नस फटने के कारण दिमाग के अंदर खून बहने लगता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में शिकार हो सकता है।


ब्रेन हेमरेज के लक्षण:- ब्रेन हेमरेज के लक्षण निम्न प्रकार है।
1. दौरे पड़ते हैं।
2. उल्टी आती है।
3. किसी भी चीज को खाते समय उसको निगलने में परेशानी होती है।
4. बार-बार सर चकराता है।
5. सर में बहुत दर्द होता है।
6. बोलने और समझने में भी परेशानी होती है।
7. भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है।
8. कभी-कभी एक या फिर दोनों ही आंखों से स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
9. चेहरे, हाथ पैर व शरीर के कई अन्य हिस्सों का सुन्न हो जाना।
10. डिप्रेशन व आवाज का लड़खड़ा जाना तथा शरीर का कमजोर होना।

#यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

 ब्रेन हेमरेज से बचने के उपाय:- ब्रेन हेमरेज से बचने के लिए सबसे आसान एक यह उपाय भी माना जाता है क्या आप स्ट्रोक के लक्षणों को उत्पन्न नहीं ना होने दें। स्ट्रोक से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपनी जीवन शैली में बदलाव करना होगा और भी कई एहतियात बरतने होंगे। आइए जानते हैं इससे बचने के लिए क्या करें।

1. कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देना चाहिए।
2. डायबिटीज़ नहीं होने देनी चाहिए। यदि आपका डायबिटीज है तो उसका इलाज कराना चाहिए।
3. धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए।
4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहिए।
5. शराब का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।
6. यदि आपको ठीक से नींद नहीं आती है तो यह अनिद्रा की बीमारी होती है,जिसका इलाज कराना चाहिए।
7. सबसे महत्वपूर्ण चीज आप को संतुलित और स्वस्थ आहार लेना है। संतुलित और स्वस्थ आहार का मतलब है कि आपक अपने भोजन में फल सब्जियां होल ग्रेन बादाम और अनाज को शामिल करना है। साथ ही याद रखें कि आपको रेड मीट का सेवन नहीं करना है और कोलेस्ट्रॉल एवं सैचुरेटेड फैट वाला भोजन भी नहीं खाना है। रक्तचाप को नियंत्रण में रखना है इसीलिए आपको भोजन में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए।
ये भी ज़रूर पढ़े 

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇








Comments