यदि आप 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे बहुत नुकसान हो सकता है क्योंकि जब हम सो रहे होते हैं तो हमारे शरीर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होते रहते हैं इसीलिए हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आप सही से नहीं सोते या फिर नींद पूरी नहीं करते तो आपके हारमोंस असंतुलित हो जाएंगे। जिस कारण हाई कैलोरी वाला भोजन खाने का मन होता है और इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन पूरी नींद नहीं ले पाता या फिर किसी कारण कम सो पाता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाता है। लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ 5 से 6 घंटे सोते हैं या फिर बहुत ही कम नींद लेते हैं। जिस कारण उन व्यक्तियों को तनाव की समस्या होने लगती है और सेहत भी खराब होने लगती है। आइए जानते हैं कि जब कोई व्यक्ति ठीक से नींद पूरी नहीं करता तब उसे कौन से नुकसान झेलने पड़ेंगे।
1. याददाश्त कमजोर हो जाती है :- यदि आप ठीक से नहीं सोतेे हैं। या फिर किसी कारण पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती है और आप लगातार कम ही सोते हैं तो यह आपकी स्मरण शक्ति और मानसिक क्षमता के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। जिस कारण आपकी याददाश्त कमजोर हो जाएगी और इससे आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है।
2. शरीर का विकास और सकारात्मक परिवर्तन नहीं होगा:-जब हम सोते हैं तब हमारे शरीर मेंं सकारात्मक परिवर्तन होता है और यदि आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो यह परिवर्तन नहीं होगा। शारीरिक परिवर्तन से हमारे शरीर का विकास सुधार और मानसिक विकास तथा कोशिकाएं रिलैक्स होती हैं। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपके शरीर को यह कोई लाभ नहीं मिल सकेगा।
3. पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है:- यदि आप ठीक तरीके से नहीं सोते या फिर पूरी नींद नहीं लेते तो इसका आपके पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर होगा। यदि आप पूरी नींद नहीं लगे तो पाचन शक्ति कमजोर हो जाएगी। जिस वजह से आपका पेट साफ नहीं होगा और कब्ज की समस्या होने लगेगी।
4. सिर दर्द की समस्या होने लगती है:- जब आप नींद नहीं लेतेे हैं तब दिमाग और शरीर दोनों को ही आराम नहीं मिलता जिस कारण सर दर्द की समस्या होने लगती है। शरीर में अकड़न होने लगती है इसके अलावा चिड़चिड़ापन भी होने लगता है।
5. मानसिक समस्या और तनाव होने लगता है:- 8 घंटेेेे की नींद सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी है यदि कोई व्यक्ति पूरी नींद नहीं लेता तब से मानसिक समस्या और तनाव होने लगेगा। जो लोग नींद पूरी नहीं करते हैं उनके मस्तिष्क को भी आराम नहीं मिलता। जिससे यह लोग मानसिक समस्याओं और तनाव के शिकार हो जातेे हैं।इससे बचने के लिए 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
6. यदि आप पूरी नींद नहीं करते हैं तो हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है:- जब हम सोतेे हैं उस वक्त हमारे शरीर की अंदरूनी मरम्मत वह सफाई हो होती है। यदि आप पूरी नींद नहीं लेते तब शरीर के विषाक्त पदार्थ साफ नहीं हो पाते। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है,और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी ज़रूर पढ़िए 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment