आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादा चिंता करना बहुत ही हानिकारक है ज्यादातर लोग हर छोटी छोटी बात पर चिंता करने लगते हैं जैसे स्कूल में ज्यादा नंबर लाने हो या फिर ऑफिस का कोई वर्क हो या फिर घर का कोई काम इसीलिए ना चाहते हुए भी टेंशन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुकी है। एक ऐसी समस्या है जो हर व्यक्ति को जरूर ही होती है पर साथ ही यह समस्या बच्चों के साथ भी होने लगी है। हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी बीमारियां है जो की ज्यादा चिंता करने के कारण होती हैं। जैसे थायराइड मोटापा और यहां तक कि हार्ट की समस्या होने लगती है। हम सभी लोग यही जानते हैं कि ज्यादा चिंता करने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है और सर दर्द रहता है कोई काम ठीक से नहीं कर पाते। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव की वजह से आप शारीरिक रूप से बीमार रहने लगते हैं। आइए इसके कुछ लक्षण जानते हैं।
चिंता के लक्षण निम्न प्रकार हैं।
1. घबराहट, डर और बेचैनी होती है।
2. नींद से सम्बंधित समस्या होने लगेगी।
3. बार बार चक्कर आने लगते हैं।
4. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है जी मिचलाने लगता है।
5. कमजोरी आना।
6. पाचनतंत्र खराब हो जाना।
7. लम्बे समय तक सर दर्द बना रहना
चिंता के कारण:-चिंता के कारण निम्न प्रकार है।
विशेषज्ञों को यह नहीं पता कि चिंता का मुख्य कारण क्या होता है। जिस प्रकार मानसिक विकार के बहुत सारे रूप होते हैं ठीक उसी प्रकार यह भी कई चीजों के संयोजन से होता है। जिसमें मस्तिष्क और पर्यावरण में बदलाव और अनुवांशिकता भी शामिल होती है। ऐसा भी माना जाता है कि शकित व्यवहार चिंता का एक कारण बन जाता है। जब चिंताहस्तक्षेप करने लगती है तो यह विकार बन जाती है। परंतु इसकी वजह से हमें चिंता से भयभीत नहीं होना चाहिए। यह भी देखा गया है कि जब हमें ज्यादा चिंता होती है तो हमारे शरीर में इंफेक्शन से लड़ने वाले वाइट ब्लड सेल्स बहुत कम बनने लगते हैं। इसीलिए यदि आप ज्यादा चिंता करते हैं तो आप बीमार रहने लगेंगे क्योंकि चिंता व्यक्ति के शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को कम कर देती है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
चिंता को दूर करने के उपाय:-चिंता को दूर करने के उपाय निम्न प्रकार है।
1. चिंता को दूर करने का सबसे सरल उपाय यह माना जाता है। इसीलिए अगर आपको चिंता को दूर करना है तो प्रतिदिन नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी है जो भी चिंता को दूर करने के लिए बहुत ही आवश्यक है और आसान तरीका है चिंता को दूर करने का।
2. यदि आप अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास पानी से करें तो यह है बहुत ही फायदेमंद साबित होगा और साथ ही यह भी ध्यान रखें की पानी भरपूर मात्रा में पीना है दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।जिससे रोगों से लड़ने की ताकत मिलेगी और चिंता भी दूर हो जाएगी।
3. गहरी सांस लेने से भी चिंता दूर होगी। जब भी आपको किसी बात या किसी वजह से भी चिंता होने लगे तो सबसे पहले एक गहरी सांस लें जिसके बाद बहुत अच्छा महसूस होगा।
4. आप अपनी हॉबीज को भी चिंता दूर करने का एक विषय बना सकते हैं। जो काम करना आपको ज्यादा पसंद है उसे करें जिससे आपका दिमाग फ्री नहीं रहेगा। और चिंता भी नहीं होगी।
ये भी ज़रूर पढ़िए 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment