Burp | डकार बार बार क्यों आती है ? और इससे बचने के उपाय

आपने कई लोगों को खाना खाने के बाद डकार लेते हुए देखा होगा। आमतौर पर सभी का मानना यह होता है की जब खाना खाते हुए आपका पेट भर जाता है तब डकार आती है। और इससे पाचन क्रिया से जोड़कर देखा जाता है। मुंह के रास्ते जब हवा बाहर निकलती है तो इस प्रक्रिया को डकार कहते हैं। वैसे तो इसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है पर कभी-कभी यह समस्या बढ़ सकती है। डकार तब ही आएगी जब आपके पेट में एक्स्ट्रा गैस होगी जो कि मुंह के रास्ते बाहर निकलती है।
यदि आपको बिना किसी वजह बार बार डकार आती है तो यह सामान्य नहीं है। डकार कई बार बहुत हानिकारक स्थिति तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है। कभी-कभी तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है की व्यक्ति ने जब भोजन खाया होता है वह भी उसके मुंह में वापस आ जाता है। यह एक बहुत खतरनाक स्थिति बन जाती है।लेकिन अगर बिना किसी वजह से डकार आने लगे तो इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं-  


 डकार आने के कारण निम्न प्रकार हैं:-
1. खानपान सही ना होना:-  यदि आपका खान पान सही नहीं होगा तो डकार आने लगती है। जैसे तले बनी चीजें और मांस मछली कोल्ड ड्रिंक, फूल गोभी मटर पनीर,बींस आदि को रात के समय खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे गैस बनती है और डकार आती है।
2.खाना सही से नहीं खाना:- कुछ लोगों की आदत होती है खाने खाते हुए बात करने कि जिससे पाचन सही से नहीं होता और इस वजह से सारे दिन डकार आती रहती है। यदि आप बहुत जल्दी जल्दी खाना खाते हैं या फिर खाना सही ढंग से जवाब कर नहीं पाते हैं तो इस वजह से पेट में गैस बनने लगेगी और बहुत डकारे आने लगेंगी।
3. कब्ज़ की वजह से भी डकार आती है:- यदि आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है तो आपको बार बार डकार आएगी। इसलिए आपको पहले कब्ज़ का इलाज़ करना चाहिए अभी आपको डकार से राहत मिल सकती है।
4. अपच के कारण भी डकार आती है:- जब आप खाना खाते हैं तो कभी कभी भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता और आपको अपच होने लगती है। बार बार डकार आने का एक मुख्य कारण अपच माना जाता है।
5. ऐरोफेजिया:-  कई बार ऐसा होता है आप खाना खाते समय पेेेट  के भीतर ज्यादा हवा ले लेते हैं जिस कारण बार बार डकार आने लगती है। ऐसी स्थिति को  ऐरोफेजिया कहते हैं। इसके कई अन्य कारण भी होते हैं जैसे एक ही सांस में बहुत ज्यादा खाना खा लेना या फिर खाते समय बार बार जम्हाई लेना। यदि आप ऐसा करते हैं तो पेट में हवा चली जाती है जिस कारण आपको बार बार डकार आने लगती है।
6. आंत में इंफेक्शन होने के कारण डकार आती है:- पेट या आंत में  बैक्टेरियल इंफेक्शन डकार आने लगती है।
7. टेंशन के कारण डकार आने लगती हैं:- कुछ लोग स्ट्रेस और टेंशन की वजह से ज्यादा भोजन कर लेते हैं जिस कारण उनका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता और बार-बार डकार आने की समस्या 
हो जाती है।
8. लंबे समय तक खाली पेट रहना:- लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं या उपवास रखतेे हैं। तब पेट  की खाली जगह में हवा भर जाती है जोकि डकार के जरिए बाहर निकलती है इसीलिए खाली पेट रहने से बार बार डकार आती है।
डकार से राहत पाने के कुछ उपाय निम्न प्रकार हैं:-
1. भोजन को सही तरीके से चबाकर और धीरे-धीरे खाए जिससे डकार की समस्या से राहत मिलेगी।
2. खाते समय ज्यादा बात ना करें और छोटे-छोटे निवाले खाएं।
3. तेल मसाले वाले भोजन का सेवन कम करें या फिर इसे खाने से बचें।
4. हल्का गर्म पानी पिए और ठंडा पानी पीने से बचें।
5. प्रतिदिन एक गिलास नींबू पानी पीना चाहिए जोकि बहुत फायदेमंद होगा।
6.गर्म पानी में एक चम्मच नींबू और अदरक का रस सेंधा नमक मिलाकर पीने से डकार से राहत मिल जाएगी।
7. रोज़ाना एक इलायची चवाएं जो कि पाचन क्रिया में सुधार करती है और इसलिए डकार नहीं आएगी।
8. सबसे पहले पानी के साथ पुदीने की पत्तियों अच्छी तरह से उबाल लें और इन्हे पीसकर इनका सेवन करें।
यह पाचन के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। और जब पाचन तंत्र ठीक होगा तो डकार भी नहीं आएगी।
9.लहसुन की एक कली को चवाकर खाएं और एक गिलास पानी पिए। जिससे पेट भी साफ हो जाएगा और डकार की समस्या भी दूर हो जाएगी।
ये भी ज़रूर पढ़े 👇

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments