CORONA | कोरोना महामारी से लड़ने में Steroids कितना कारगर है ?

भारत देश आज आज कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है । जिसमें मरीजों को हॉस्पिटल के अंदर उनके सही इलाज के लिये अन्य एंटीबायोटिक दवाओं के साथ में स्टेरॉइड्स भी दिए जा रहे हैं । 
स्टेरॉइड्स हमारे शरीर पर अहम रूप से असर  डालते हैं । जिनसे हमारे शरीर की इम्युनिटी भी कम हो जाती है । 
स्टेरॉयड शब्द, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का शार्ट फॉर्म है। यह दवाएं एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनो-सप्रेसिव के रूप में प्रयोग में लाई जाती हैं। आमतौर पर सूजन को कम करने के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।
CORONA | कोरोना महामारी से लड़ने में Steroids कितना कारगर है ? 


कोरोना में कब दिया जाता है स्टेरॉइड्स - 

यदि आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो इसके शुरुआती 5 से 6 दिन में स्टेरॉइड्स लेना बहुत ही खतरनाक हो सकता है । यह आपकी इम्युनिटी को कम कर वायरस को शरीर मे अधिक तेजी से फैला सकता है । स्टेरॉइड्स कोरोना मरीज को अधिकांश रूप से ऑक्सीजन लेवल गिरने पर दिया जाता है । लेकिन कौन सा स्टेरॉइड्स देना है , और उसकी कितनी मात्रा देनी है यह जानकारी भी अतिआवश्यक है । 
मधुमेह के मरीज के लिये स्टेरॉइड्स देना हानिकारक हो सकता है क्योंकि यह शरीर मे शुगर की मात्रा को बढ़ा देते है । जो कि उनके लिये हानिकारक हो सकता है ।

कौन कौन से स्टेरॉइड्स हमारे लिये फायदेमंद होते हैं ? 

वैसे तो बाजार में कई तरह के स्टेरॉइड्स के इंजेक्शन व टेबलेट्स उपलब्ध हैं । लेकिन ऐसे कोई से भी स्टेरॉइड्स हम अपने लिये नहीं ले सकते हैं । 
WHO के अनुसार , कोरोना महामारी में मरीजों को जो स्टेरॉइड्स दिये जा रहे हैं उनके नाम निम्न हैं - 

◆ डेक्सामेथासोन
◆ प्रेड्निसोन, 
◆ मेथ्य्लप्रिडनीसोलोन 
◆ हाइड्रोकोर्टीसोन

उपरोक्त कुछ स्टेरॉइड्स हैं जो मरीजों को दवाओं के रूप में दिये जा रहे हैं । 

क्या कोरोना के हर रोगी को स्टेरॉयड की जरूरत होती है?

 WHO के अनुुुसार , कोरोना के सभी रोगियों को स्टेरॉयड की जरूरत नहीं है। ज्यादातर रोगी बिना स्टेरॉयड के ही ठीक हो जा रहे हैं। जिन लोगों को कोरोना के एसिम्टोमैटिक या कोरोना के हल्के लक्षण हों, इसके अलावा ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं हो, ऐसे रोगियों को प्राय: स्टेरॉयड की जरूरत नहीं होती है। इसलिए बिना किसी डॉक्टरी सलाह के कोरोना के रोगियों को स्टेरॉयड दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
जहाँ आजकल लोग अपने आप से स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं । उनको डॉक्टर की सलाह के बिना स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । यह उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है । 

आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कॉमेंट्स में जरूर बताएं । 
ये भी ज़रूर पढ़े 👇\

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।


Comments

Post a Comment