Curd Benefits | दही के इतने सारे फ़ायदे

Curd | दही

दही दूध में बैक्टीरिया मिलाने से बनता है। दही एक डेयरी उत्पादो में से एक है। दही जमने की प्रक्रिया फर्मेंटेशन कहलाती है। दही को थोड़ी देर गर्म जगह पर रखते हैं, जिससे ये गाड़ा हो जाता है। बैक्टीरिया दूध को गाड़ा करता है और स्वाद को खट्टा बनाता है। जिसको हम दही कहते हैं। दही पाचन क्रिया के साथ साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है।
दही का प्रयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। दही भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है।दही स्वाद में खट्टा होता है। यदि दही का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो पाचन शक्ति मजबूत होगी और वज़न भी कंट्रोल होता है। यह बालों को भी मुलायम बनाता है। दही में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं,
 दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। दूध के मुकाबले दही हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसीलिए दही हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उन्हें चिकना बनाता है। दही का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में भी किया जाता है। कुछ लोग दही का प्रयोग ज़रूरत के हिसाब से अलग अलग तरीके से करते है। 
Curd Benefits | दही के इतने सारे फ़ायदे 


दही के फ़ायदे--

1. बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है दही  
यदि दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों में लगाई जाए तो इससे बाल मुलायम और चमकदार होते हैं। साथ ही यह बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करता है। दही का उपयोग बालों से रूसी हटाने के लिए भी किया जाता है। दही बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है जो कि वालों को सुंदर और चमकदार बनाता है।
2. मुंह के छालों को दूर करता है--दही मुंह के छालों को भी दूर करता है। इसलिए दही को भोजन के साथ खाएं या फिर दही में शहद मिलाकर छालों पर लगाएं। जिससे छालों से  राहत मिलेगी। दही से कुल्ला करने से भी छालों से राहत मिलेगी। यह छालों से राहत दिलाने का एक बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है।

3.स्किन के लिए फायदेमंद होता है-- दही से चेहरे पर ग्लो आता है ,और चेहरे की गंदगी भी दूर होती है। दही कील मुंहासे और चेहरे केे दाग भी दूर करता है। दही में थोड़ा बेसन और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पे हफ्ते में दो बार तक लगाएं ।
जिससे चेहरा साफ होगा। यदि चेहरे पर दही लगाया जाए तो त्वचा मुलायम होती है। दही से चेहरे की मसाज करने पर  यह ब्लीच के जैसे काम करता है।  त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। यदि दही में जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे का रूखापन दूर हो जाता है।

4.पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है--  दही का नियमित रूप से सेवन अमृत के समान माना जाता है,क्योंकि यह पाचन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पाचन क्रिया कमज़ोर होने के कारण शरीर बहुत सारी बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। इसलिए दही शरीर की कमजोरी व खून की कमी को दूर करता है। दही खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और भूख भी बढ़ती है। यदि नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो पेट में कोई इंफेक्शन नहीं  होता है।
दही का प्रतिदिन सेवन करने से पाचन तंत्र ही नहीं बल्कि कब्ज अपच और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। कुछ प्रकार के दही में लाइव बैक्टीरिया या प्रोबियोटिक पाए जाते हैं। जिनका सेवन करना पाचन क्रिया के लिए लाभकारी होता है।

5.दही का सेवन इम्यूनिटी  को मजबूत बनाता है- दही का प्रतिदिन सेवन करने से इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसीलिए दही का सेवन इम्यूनिटी केेे लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके अतिरिक्त दही में मैग्नीशियम सेलेनियम और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

6. दही के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं-- दही का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। दही में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन डी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए केे बहुत आवश्यक होती है।

7.लू से बचाता है दही --गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी और लू लगना बहुत ही आम बात होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में घर से निकलनेेेे से पहले और बाहर सेेेे आने के बाद एक गिलास छाछ में भुने हुए जीरे का पाउडर और नमक मिलाकर पिया जाता है। जिससे लू से राहत मिलती है।

8. हृदय रोग से राहत दिलाता है- यदि आप प्रतिदिन दही को भोजन के साथ खातेे हैं,तो ह्रदय से जुड़़ी कोई भी बीमारी नहीं होगी और आपका ह्रदय स्वस्थ रहेगा। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा रक्त प्रभाव को प्रभावित करती है इसीलिए व्यक्ति को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि दही का सेवन किया जाए तो यह खतरा कम हो जाता है और ह्रदय स्वस्थ रहता है। खून के अंदर वसा की मात्रा कम करने की क्षमता दही में होती है। इसीलिए ह्रदय से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम रहता है और दही का सेवन करने पर रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। 
ये ज़रूर पढ़े click करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇




Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी