EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है

अंडा चाहे उबला हुआ हो या फिर पका हुआ दोनों ही तरीके से बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप दिन की शुरुआत अंडा खाकर करते हैं तो सारे दिन एनर्जी मिलती रहेगी। सुबह नाश्ते में अंडे को शामिल करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन और अमीनो एसिड का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। अंडे में विटामिन ई विटामिन b12 विटामिन ए सेलेनियम फोलेट कोलिन और विटामिन डी जैसे मुख्य खनिज पाए जाते हैं। अंडे में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि आपको बहुत सारी गंभीर समस्याओं से राहत दिलाते हैं और साथ ही आप को फिट रखते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसको गर्मियों में नहीं खाना चाहिए पर ये गलत है। आइए जानते हैं अंडे खाने के फायदों के बारे में।
EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है 

 अंडा खाने से होने वाले फायदे :- 
 यह निम्न प्रकार है।

1. प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है अंडा:-
प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत अंडे को भी माना जाता है।
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन कोशिकाओं का निर्माण करता है और उनकी रिपेयर भी करता है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए अंडा बेहद फायदेमंद माना जाता है।

2. त्वचा के लिए:- अंडा त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अंडे के वाटर सोल्यूबल एग मेम्ब्रेन (एग व्हाइट और एगशेल के मध्य टिश्यू की सुरक्षात्मक परत पाई जाती है जो कि त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मददगार होती है।

3. बालों के लिए फायदेमंद होता है:- अंडे में पाया जाने वाला वाटर सोल्यूबल पेपटाइट बालों को मजबूत और लंबा बनाता है। और साथ ही आप इसे बालों मेंं भी से बालों सेे जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिल जाएगी और बाल सुंदर, चमकदार हो जाएंगे।

4. कैंसर से बचाव करता है अंडा:- वैज्ञानिक रिसर्च से पता चला है कि अंडे में पाया जाने वाला एग व्हाइट और योल प्रोटीन कैंसर सेल्स्स को बढ़ने नहींं देेता है। और कैंसर से राहत लाता है।

5. वजन कम करने में मददगार होता है:- वजन को नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जिसकी वजह से भूक कम लगती है और शरीर को एनर्जी मिलती रहती है।

अंडा खाने से होने वाले नुकसान:- अंडे केे नुकसान इसी बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप अंडा कितना और कब खा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. अंडे में कोलेस्ट्रोल की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है इसीलिए अगर आप रोज अंडा खाएंगे तो हृदय रोग की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए उबला हुआ अंडा खाये तो पीला जर्दी वाला हिस्सा दे और सफ़ेद वाला हिस्सा खाये। 

2. यदि आप ज्यादा अंडा खाएंगे तो इससे आपको एलर्जी भी हो सकती है।

3.अंडे को अगर ठीक तरीके से नहीं पकाया जाए तो इसे खाने से उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

4. जिन लोगों को हृदय से संबंधित कोई भी समस्या है या फिर मधुमेह रोग है तो उन लोगों को अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए या बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

ये ज़रूर पढ़े click करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇


Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी