गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये

जिस प्रकार हम सर्दियों में गर्म कपड़े पहनते हैं ठीक वैसे ही गर्मी आते ही हम हल्के और सूती कपड़े पहनने लगते हैं। ऐसे ही गर्मियां आते ही हमें अपने खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में हम गर्म चीजें खाते हैं और गर्मियों में गर्म चीजें खाएंगे तो इससे नुकसान होगा इसीलिए हमें खानपान में बदलाव करना पड़ता है। सभी लोग यह बात बहुत अच्छे से जानते होंगे कि गर्मियां शुरू होते ही शरीर से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां होने लगती हैं जैसे डिहाइड्रेशन भूख ना लगना और ज्यादा पसीना आना और भी बहुत सारी समस्याएं होने लगती है। जब गर्मियां शुरू होते हैं तो मौसम का बढ़ता तापमान हमारे शरीर के तापमान को भी बढ़ा देता है इसीलिए हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचा सके। इसके साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और हाजमा सही से नहीं होता। आइए जानते हैं आज कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए।  
गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये 

1. दिन की शुरुआत पानी से करें:- सुबह उठने केे बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिए। इसी प्रकार रोज सुबह अपने दिन की शुरुआत ठंडे पानी से करें। जिससे आप पूरेे ना अच्छा महसूस करेंगे।

2. हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए:- सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। जिससे आप सारे दिन अच्छा महसूस करेंगे। ब्रेकफास्ट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से बनी चीजें खानी चाहिए। जैैसे अंडा, दूध, दही, स्प्राउट आदि को खाना चाहिए।

3. हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने चाहिए:- गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने चाहिए। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होंगे। इस मौसम में मिलने वाले सभी फल पानी से भरपूर होते हैं इसीलिए इनका ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए। जैसे कि तरबूज खीरा ककड़ी आदि यह सभी पानी से भरपूर होते हैं और गर्मी के मौसम में ही मिलते हैं इसीलिए इनका ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। 

4. दही और सलाद का सेवन करना चाहिए:- गर्मियों के मौसम में दूध की जगह दही का सेवन करना चाहिए। इसी प्रकार सलाद में रेड अनियन का उपयोग करें इसे खाने से स्किन एलर्जी नहीं होगी और गर्मी में बहुत ही फायदेमंद होगा।

5. टमाटर, अमरूदऔर ग्रेपफ्रूट् का सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा:- गर्मियों केेे मौसम मेंं टमाटर अमरूद बहुत फायदेमंद होता है। इनमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है जो कि त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणोंं से होने वाले नुकसान से बचाता है।

6. गर्मियों में ढाबे पर या रेस्टोरेंट में खाने से बचना चाहिए।

7.गर्मियों में ज्यादातर सादा या फिर घर पर बना हुआ खाना ही खाना चाहिए जो कि आसानी से पच सके।

8. गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसीलिए लिक्विड डाइट बढ़ा देनी चाहिए।

9. गर्मी में हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए।

10. जंक फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह बाहर का बना होता है और गर्मी में बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है।
ये ज़रूर पढ़े click करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी