Warm water | गर्म पानी पीने से होते है बेहतरीन फ़ायदे

यह बात सभी लोग जानते हैं कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी होता है।अक्सर लोग ठंडा पानी भी ही पसंद करते हैं। यदि आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं तो गर्म पानी पीना बहुत ज़रूरी है। गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का इलाज नेचुरल तरीके से किया जा सकता है। ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय और कॉफी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन यदि सुबह-सबह आप एक गिलास गर्म पानी पिए तो इस आदत से भी छुटकारा मिल जाएगा और सुबह खाली पेट चाय और कॉफी पीने से होने वाली बीमारियां जैसे कब्ज पेट में दर्द और मुंहासे आदि से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां हर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से बहुत फ़ायदा होता है। गरम पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है गरम पानी केवल आपको स्वस्थ ही नहीं बनाएगा बल्कि आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाएगा। ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी ज्यादा फायदेमंद होता है फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी तो आइए जानते हैं ,गर्म पानी पीने के फ़ायदे।


1. गर्म पानी पीने के फायदे त्वचा के लिए- गर्म  या फिर गुनगुना पानी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता हैै। महंगेेेे कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदनेेेे की जगह आप यह आसान और प्राकृतिक तरीका अपनाएं। गर्म पानी पीने से त्वचा को चमकदार बनेगी और साथ ही साथ भी आप स्वस्थ भी रहेंगे। यदि आप रोज गर्म पानी पीते हैं तो आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा जो की रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और शरीर के रक्त परिसंचरण को सुधारता है। जिसकी वजह से त्वचा में निखार आता है। गरम पानी चेहरे के कील मुंहासे भी दूर करता है और त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करता है। यह  आपके शरीर को गहराई से साफ करता है और सभी तरह के संक्रमण को दूर रखता है।

2. गर्म पानी बालों  को मुलायम और चमकदार बनाता है- सभी हेयर स्ट्रैंड 25% पानी के बने होते हैं इसीलिए बहुत जरूरी है जो कि आपके बालों को मजबूत और स्वस्थथ बनाएगा। गर्म पानी बालों की कोशिकाओं की ऊर्जा के लिए एक बेहतरीन स्रोत माना गया है जो कि बालों के बढ़ने में उनकी मदद करता है। और रूखेपन को दूर करता है। गर्म पानी आपके बालों को मुलायमय और चमकदार बनाने में मदद करता हैै। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उन्हें सक्रिय करता है। जिससे बालों में प्राकृतिक निखार आता है और आपके बाल स्वस्थ बनने लगते हैं।

3. पाचन क्रिया को सुधारना है गर्म पानी- गर्म पानी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। एक रिसर्च मैं यह भी बताया गया है कि यदि आप खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं तो यह खाए गए खाने में मौजूद तेल को ठोस कर देता है। जिस कारण आंत की इनर वाल में वसा जमा हो जाती है जिससे आंख के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप गर्म पानी पीते हैं तो यह समस्या कभी नहीं होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। सुबह उठकर एक से दो गिलास गर्म या गुनगुना पानी पिया जाए तो पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे कब्ज, पेट दर्द,एसिडिटी नहीं होंगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

4. वजन घटाने में मदद करता है- वज़न कम करने के लिए गर्म पानी बहुत मददगार साबित होता है। यह आपके मोटा वाली सिम को बढ़ाता है और त्वचा में वसायुक्त उत्तकों को तोड़ देता है। ऐसा तभी होगा जब आप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिए। जिससे आपको अपने वजन घटाने में मदद मिलेगी। गर्म पानी आप के बढ़ते वज़न को कम करने के लिए एक सरल और बेहतरीन उपाय है। यदि आप जल्दी ही वज़न कम करना चाहते हैं तो रोज़ सुबह खाली पेट एक से दो गिलास गर्म पानी पिए। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाकर जल्दी वज़न कम कर देता है।

5. महिलाओं को दर्द से राहत दिलाता है- गर्म पानी पीने से पीरियड्स के दर्द, शरीर का दर्द और सिर दर्द शरीर मेंं ऐठन होना आदि समस्याओं से राहत मिल जाएगी। गर्म पानी पीने सेेेे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे आप तनाव जैैैैसी समस्या सेे बच सकते हैं।  यदि आप चाहें तो गर्म पानी को किसी बोतल में भरकर पेट पर रख सकतेे हैं जिससे दर्द कम होगा। पीरियड्स केेे दौरान महिलाओं को गर्म पानी में जीरे के बीच डालकर पिए जिससे पेट दर्द और ऐठन से राहत मिलेगी।

6. मल त्यागने में आसानी होती है-  शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज की समस्या हो जाती है।  जब मल आंतों में जमा होने लगता है तो मल त्यागने में परेशानी होने लगती है। लोगों का मानना है कि यदि खाली पेट पानी पिए जिससे यह खाद्य पदार्थों में मिल जाए और इससे मल त्यागने में आसानी होती है और पेट दर्द कम हो जाता है।

7. सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है- जो  लोग नियमित रूप से गर्म पानी पीते हैं उनको सर्दी जुखाम जैसी समस्या नहीं होती हैैैै। अगर कभी सर्दी  होती भी है तो जल्द ही ठीक हो जाती है।गर्म पानी पीने से सिर दर्द से भी छुटकारा मिलता है और यदि आपके गले में खराश तो गर्म पानी पीने से बहुत फ़ायदा होता है।
ये भी ज़रूर पढ़े। 

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇





Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी