PLASMA | क्या प्लाज्मा थेरेपी सच में कोविड वायरस से हमें बचाने में उपयोगी है ?

आज भारत देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है । जिसमें लगातार कहीं ना कहीं से अनहोनी की खबर सुनने को आ ही रही है । इसी बीच हर जगह लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्लाज्मा दान के बारे में पोस्ट कर रहे हैं । 
इस पर सवाल यह उठता है कि क्या सच मे प्लाज्मा थेरेपी सच में कारगर है ? 
सबसे पहले हम जान लेते हैं कि प्लाज्मा थेरेपी क्या होती है ? 

प्लाज्मा थेरेपी क्या है ?    
 
 प्लाज्मा खून का ही एक हिस्सा है। यह बॉडी में करीब 52 से 62 फीसदी तक होता है। इसका रंग पीला होता है। इसे खून से अलग किया जाता है। कोविड -19 से ठीक हो चुके मरीजों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी होती है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की बॉडी से खून निकाल कर उसमें से प्लाज्मा अलग किया जाता है। और यह कोविड मरीजों को चढ़ाया जाता है। हालांकि प्लाज्मा में एंटीबॉडी बन गई होती है इसलिए इससे मरीज जल्दी रिकवर होता है। डॉ के मुताबिक एक व्यक्ति के प्लाज्मा से 2 मरीज ठीक हो सकते हैं। बता दें कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ब्लड देने के बाद उसमें से प्लाज्मा किसी दूसरे मरीज को चढ़ाने की प्रक्रिया को कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी कहते हैं।


प्लाज्मा थेरेपी के फायदे  
 
1.प्लाज्मा थेरेपी वैक्सीन के मुकाबले जल्दी काम करती है। क्योंकि इसमें एंटीबाॅडी तैयार रहती है। वही वैक्सीन से हमारी बॉडी में ही एंटीबॉडी तैयार होती है।

2.प्लाज्मा कोविड से ठीक होने के 14 दिन बाद आप ब्लड डोनेट कर सकते हो। 
 
3.एक बार प्लाज्मा डोनेट करने पर दो लोगों की मदद की जा सकती है।

4.प्लाज्मा थेरेपी से संक्रमण खत्म नहीं होता है लेकिन आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट हो जाता है। इससे आपकी बॉडी वायरस के खिलाफ एंटीबाॅडी बनाने लगती है। 
PLASMA | प्लाज्मा

प्लाज्मा थेरेपी के नुकसान 
 
प्लाज्मा थेरेपी एक मान्य प्रक्रिया जरूर है लेकिन WHO द्वारा इसे अधिक कारगर नहीं माना गया है। जी हां, क्योंकि इसके प्रयोग से बहुत अधिक अच्छे परिणाम सामने नहीं आएं। 
 
प्लाज्मा थेरेपी के बाद रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे एलर्जिक रिएक्शन, फेफड़ों को नुकसान और सांस लेने में तकलीफ, हेपेटाइटिस बी और सी के रिएक्शन का खतरा और सबसे बड़ा HIV का खतरा होता है। हालांकि डॉ की निगरानी में सही तरह से प्लाज्मा डोनेट कर रिस्क को कम भी किया जा सकता है।

ये भी ज़रूर पढ़े 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी