हकलाना (Stuttering) या फिर यूं कहें कि रुक रुक कर बोलना। यह एक ऐसी समस्या है जो दुनिया में लगभग 1% लोगों को है। हकलाना एक स्पीच डिसऑर्डर माना जाता है किस कारण व्यक्ति किसी भी शब्द को बार-बार दोहराना शुरू कर देता है। हर इंसान दूसरे से अलग है इसीलिए हकलाने की समस्या का अभी तक कोई इलाज नहीं है। परंतु कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जो इस समस्या को कम करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि घर पर रहकर आप कैसे इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
![]() |
| Stutter | हकलाना कैसे दूर करें |
1. जब बोलना शुरू करें तो उससे पहले गहरी सांस लें:- यदि आप ज्यादा चिंता करते हैं तो यह हकलाने की समस्या को और भी बड़ा देगी। बोलने की प्रैक्टिस करने से पहले या फिर किसी व्यक्ति के सामने बोलने से पहले एक गहरी सांस में जोकि बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। ऐसा करने से यह आपकी चिंता को कम करेगी और इससे हकलाने की समस्या भी कम हो जाएगी।
# यदि आप अपनी चिंता को कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से गहरी सांस की एक्सरसाइज करनी चाहिए। यानी कि बोलने से पहले गहरी सांस लेनी चाहिए जो कि आपकी चिंता को दूर करेगी।
2. शीशे के सामने खड़े होकर उसमें देखते हुए बोले:- यदि आप शीशे के सामने खड़े होकर उसमें देख कर बोलते हैं तब आपको अपना स्पीच पैटर्न अच्छे से समझ आएगा। शीशे के सामने देखते हुए उन शब्दों या फिर साउंड पर आकर आप हकलाने लगते हैं उनको बार-बार बोलने की प्रैक्टिस करें। जिससे हकलाने की समस्या से राहत मिलेगी।
# शीशे के सामने खड़े होकर सबसे पहले आई कांटेक्ट मेंटेन करना चाहिए। यदि आप आई कांटेक्ट सही से मेंटेन कर लेते हैं तो यह हकलाने की समस्या को दूर कर देगा।
#शीशे के सामने खड़े होकर आप शीशे में देख कर यह भी इमेजिन कर सकते हैं की शीशे में जो दिख रहा है वह कोई दूसरा व्यक्ति है और फिर उसके साथ बात करें जिससे हकलाने की समस्या कम होगी।
#इसके बाद आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ इन सब की प्रैक्टिस करें। जिससे आपको बहुत ही फायदा मिलेगा और हकलाने की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
3. बोलते समय आप अपना वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं:- यदि आपको शीशे में देख कर बोलने से कोई लाभ नहीं हो रहा या फिर स्पीच पैटर्न ठीक से समझ नहीं आ रहा। तब आप अपना वीडियो रिकॉर्ड कर लें। यह आईने में देख कर बोलने से ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। और ऐसा करने से आपको अपना स्पीच पैटर्न और भी अच्छे से समझ आएगा।
4. अपने हाथों को हिलाए और हाथों में मोशन करते हुए बात करें:- कभी-कभी व्यक्ति नर्वस होनेे की वजह से भी हकलाता है। इसीलिए जब किसी व्यक्ति से बात करें तो अपने हाथों को मोशन करें। यदि आप पब्लिक ने किसी से बात कर रहे हैं या फिर स्पीच दे रहे हैं तो अपने हाथों को मोशन करें या फिर स्पीच देते वक्त अपने पेज पर हाथों से लिखते रहे जोकि आपके दिमाग को भटकाता है और हकलाने की समस्या से राहत मिलेगी।
5. किसी भी व्यक्ति से बात करते समय आई कांटेक्ट अच्छे से मेंटेन करें:- जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करें तो आई कांटेक्ट अच्छे से मेंटेन करना चाहिए। यदि आप आई कांटेक्ट सही से मेंटेन कर लेते हैं तो आप नर्वस नहीं होंगे और हकलाने की समस्या दूर हो जाएगी। कोई व्यक्ति हकलाता है तब वह आई कांटेक्ट नहीं कर पाता इसीलिए खुद को फोर्स करें और आई कांटेक्ट मेंटेन करेंं जो कि जो कि आपको नर्वस नहीं होने देगा। ऐसा करने से आपको कॉन्फिडेंस मिलेगा और इससे हकलाने की समस्या कम हो जाएगी।
6. लोगों से बात करते हुए मुंह फेरने की कोशिश ना करें:- यदि आपको हकलाने की समस्याा है तो किसी लोगों से बात करते वक्त मुंह नहीं फेरना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि आप हकलाने की वजह से शर्म महसूस करते हैं और मुंह फेरने की कोशिश करते हैं। और कई बार तो इसे छुपाने की भी कोशिश करते हैं। और इन सब की वजह से आप और भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं और हकलाने की समस्या बढ़ जाती है। इसीलिए जब भी आप किसी से बात करें तो कॉन्फिडेंस के साथ करें और अपनी इस समस्या के बारे में लोगों को बता दें।जिससे आप नर्वस नहीं होंगे और यह समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
7. यदि इस समस्या से राहत नहीं मिल रही है तो स्पीच थैरेपिस्ट से सलाह लें:- यदि आप बहुत लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं और कई बार कोशिश भी कर चुके हैं। इसे ठीक करने के लिए कई उपाय भी कर चुके हैं और अगर फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। तब आपको स्पीच थैरेपिस्ट को दिखाना चाहिए और उनकी सलाह लेनी चाहिए।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरीआपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कमैंट्स में ज़रूर बताएं ।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank You। Wish U Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment