चने की दाल से होने वाले 5 लाभ ।

वैसे तो सभी दालें हमारे लिये लाभकारी होती हैं । लेकिन आज हम बात करेंगे चने की दाल की । 
चने का फायदा तो हम सब जानते ही हैं । क्या आप चने की दाल के फायदे जानते हैं ? 
आइये जानते हैं कि चने की दाल से हमें कौन कौन से लाभ होते हैं ।
 
1-  चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार होती है ।

2-   डायबिटीज नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधिक मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है।

3- चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद है।

4-  फाइबर से भरपूर चने की दाल, कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

5-  चने की दाल जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

आपको हमारे यह जानकारी कैसी लगी हमें अवश्य बतायें । 

Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी