COVID- 19 | नीम हकीम बन कहीं आप खुद की जान खतरे में तो नहीं डाल रहे हैं ।

जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना को लेकर सब लोग परेशान हैं , वहीं दूसरी ओर कुछ लोग रोज रोज नए नए उपायों को बता रहे हैं । 
क्या ये उपाय सच में कारगर हैं , कोरोना संक्रमण को रोकने में ।

1-  कुछ लोगों का कहना है कि गाय के गोबर को शरीर पर लगाने से व गौमूत्र को पीने से कोरोना का खतरा कम हो जाता है । इसका डॉक्टरों ने कुछ खास ठोस प्रमाण नहीं बताया है । 
इस मामले में इस बात के कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि गाय के गोबर या गाय के मूत्र से कोरोना के खिलाफ जंग में इम्युनिटी बेहतर की जा सकती है । ये पूरी तरह से आस्था पर आधारित है लेकिन ये साफ है कि इससे चीजें जटिल हो सकती हैं ।

2-  आजकल सभी लोग गर्म पानी का सेवन कर रहे हैैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिये कि बिना प्यास के आपको गर्म पानी को नहीं पीना है अधिक गर्म पानी पीने से आपके शरीर के एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं जिसके कारण आपको इनसोम्निया बीमारी होने की संभावना हो जाती है । इसलिये पानी को उबालकर कुछ देर ठंडा होने के बाद ही पीये।


3 - आजकल लोग शरीर मे ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिये कई प्रकार के उपायों को लगातार अपना रहे हैं , यह उपाय कितने असरदार हैं आइये इस बारे में जान लेते हैं । कुछ लोगों का कहना है कि नेबुलाइजर थेरेपी के द्वारा शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जो कि बिल्कुल गलत है , इस थेरेपी के द्वारा आपकी सांस लेने की नली साफ होती है जिससे ऑक्सीजन सीधे फेफड़ों तक पहुंचती है । इसके गलत उपयोग से आपकी जान का खतरा भी हो सकता है । इसलिये इसको घर पर उपयोग न करें । 

4 - कुुुछ लोगों का यहाँ तक कहना है कि नाक में नीम्बू का रस डालने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है । इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है । ऐसा करने से आपको नाक की समस्या भी हो सकती है । इसलिये ऐसा करने से बचें । 

5 - आजकल लोग जरा सा बुखार होने पर पेरासीटामोल टेबलेट का बहुत सेवन कर रहें है । तो हम आपको बता देें डॉक्टरों के मुताबिक पेरासीटामोल टेबलेट की दिन भर में  2 से 3  ग्राम से अधिक डोज आपके स्वास्थ्य के लिये  हानिकारक हो सकती है । इसलिये इसके अधिक सेवन से खुद को बचाएं । 

आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कॉमेंट करके अवश्य बताएं ।  

ये भी ज़रूर पढ़े 👇\

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।

Comments