गर्म पानी से नहाने के फ़ायदे और नुकसान

जैसे गर्मियों में लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही सर्दियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। कई लोगों का मानना है कि गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है और दिन भर की थकान भी दूर होती है। केवल सर्दियों में ही नहीं अगर गर्मियों में भी आप हॉट शावर लेते हैं जो इसके कई फायदे हैं। जैसे हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के बहुत सारे फायदे और कई नुकसान भी है। गर्म पानी से नहाने के बाद लोग को आराम तो मिलता पर ये कई बीमारियों का भी कारण बनता है। यदि आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी त्वचा की नमी चली जाएगी और त्वचा रूखी होने लगती है।संवेदनशील त्वचा वालों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। यदि आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर से नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है जिससे एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
गर्म पानी से नहाने के फ़ायदे और नुकसान
गर्म पानी से नहाने के फ़ायदे-

1. गर्म पानी से नहाने पर शरीर में शर्करा का स्तर कम हो जाता है। जिस कारण मधुमेह रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

2. गर्म पानी से स्नान,खांसी और सर्दी के इलाज के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसकी भाप गले और नाक को साफ करती है।

3.यदि आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो तनाव को दूर करने में लाभकारी होता है।

4.गर्म पानी से नहाने पर मसल्स में होने वाला तनाव भी कम हो जाता है। जिस प्रकार हम मसल्स का तनाव दूर करने के लिए हॉट वाटर बैग का प्रयोग करते हैं ठीक वैसे ही गर्म पानी से नहाने पर जब पानी कंधे और घुटने पर गिरता है तब गर्म पानी कंधे,कमर और घुटनों की मसल्स के तनाव को दूर करता है।

5. गर्म पानी से नहाने पर आपको वैसे ही फायदे मिलेंगे जैसे एक्सरसाइज करने पर मिलते हैं।

6. गर्म पानी से नहाने पर ज्यादा वजन वाले पुरुषों में इंफ्लेमेशन प्रोफाइल में सुधार होता है और ग्लूकोस मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। जो लोग ज्यादा बिजी हैं और शारीरिक गतिविधियों को नहीं कर पाते हैं। उनके लिए हॉट वॉटर बाथ मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए लाभकारी है।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान -

1. यदि आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां आ जाएंगी।

2. सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो जाती है जिससे खुजली का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही साथ त्वचा लाल हो जाती है इस पर रैशेज और एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि गरम पानी त्वचा से नमी सोख लेता है और इस से एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

3. गर्म पानी से नहाने से त्वचा का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे खत्म होने लगता है जिससे त्वचा की चमक कम हो जाती है।

4. गर्म पानी बालों की स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है। जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। यदि ज्यादा तेज गर्म पानी से सर धोया जाए तो यह स्कैल्प को ड्राई कर देता है जिस कारण डैंड्रफ होने का खतरा बढ़ जाता है। गरम पानी की वजह से बाल रूखे होने के साथ साथ झड़ने भी लगते हैं।

5. यदि आप गर्म पानी से नहाते हैं तब आपकी आंखों की नमी कम हो जाएगी ,जिससे आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने जैसी समस्याएं होने लगेंगी।

6. यदि आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तब इसका आपकी त्वचा के साथ साथ हाथ पैरों के नाखूनों पर भी बहुत बुरा प्रभाव होता है जिससे नाखून टूटने लगते हैं और उनके आसपास की त्वचा फटने लगती है और इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

ये भी ज़रूर पढ़े👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments